आज के समय में हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसकी कमाई सुरक्षित रहे और उस पर ज्यादा टैक्स भी नहीं देना पड़े। अगर आप भी ऐसा कुछ ढूंढ रहे हैं जिससे निवेश भी हो और टैक्स भी बचे, तो Tax Saving SIP Plans एक अच्छा विकल्प होता है।
SIP का पूरा नाम Systematic Investment Plan हैं,और इसके माध्यम से आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा राशि निवेश कर सकते हैं। अगर यह निवेश ELSS (Equity Linked Saving Scheme) फंड में किया जाए, तो इससे आपको Income Tax Act की Section 80C के तहत टैक्स छूट भी मिल सकती है।
इस लेख हम यह समझेंगे कि Tax Saving SIP क्या होता है, यह कैसे काम करता है और इसके क्या फायदे हैं।
Tax Saving SIP Plan क्या होता है।
Tax Saving SIP वह SIP होता है जिसमें निवेश ELSS Mutual Fund में किया जाता है। = ELSS म्यूचुअल फंड यह एक प्रकार का इक्विटी म्यूचुअल फंड है, अगर आप इसमें हर महीने SIP के माध्यम से निवेश करते है तो आप भी हर महीने Section 80C के तहत टैक्स बचाने का फायदा ले सकते है।
Tax Saving SIP Plan-Section 80C क्या है।
भारत के आयकर कानून में Section 80C एक ऐसा प्रावधान है जिसके तहत कुछ निवेश करने पर टैक्स में छूट मिलती है। इस सेक्शन के अनुसार आप साल में अधिकतम ₹1.5 लाख तक का ही निवेश पर टैक्स कटौती का लाभ ले सकते हैं।
कुछ लोकप्रिय निवेश विकल्प जो Section 80C में आते हैं।
- ELSS Mutual Funds
- Life Insurance Premium
- Tax Saving Fixed Deposit
- PPF (Public Provident Fund)
- National Savings Certificate (NSC)
इनमें से ELSS एक ऐसा विकल्प है जिसमें टैक्स बचाने के साथ-साथ अच्छे रिटर्न की संभावना भी रहती है।

Tax Saving SIP Plan-SIP क्या होता है।
SIP का पूरा नाम Systematic Investment Plan है। यह एक ऐसा प्लान है जिसमें आप एक साथ बड़ी रकम निवेश करने के बजाय हर महीने में थोड़ी-थोड़ी राशि निवेश कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए अगर आप हर महीने में ₹1000 या ₹2000 किसी म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इसे SIP कहा जाता है। SIP की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें निवेश धीरे-धीरे बढ़ता है और लंबे समय में अच्छा रिटर्न देखने को मिलता है।
Tax Saving SIP के फायदे।
1. टैक्स बचाने का मौका।
ELSS में निवेश करने पर Section 80C के तहत टैक्स में छूट मिल सकती है।
2. कम राशि से शुरुआत।
SIP की शुरुआत आप बहुत छोटी राशि से भी कर सकते हैं, जैसे ₹100, ₹500 या ₹1000 प्रति माह। आपका जितना बजट हो।
3. लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न।
चूंकि अगर हम ELSS इक्विटी फंड में निवेश करेंगे तो, इसलिए लंबे समय में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना रहती है।
4. अनुशासित निवेश।
SIP आपको नियमित रूप से निवेश करने की आदत सिखाता है।
5. Lock-in period कम।
ELSS का लॉक-इन पीरियड सिर्फ 3 साल ही होता है, जो कि टैक्स सेविंग विकल्पों में से सबसे कम माना जाता है।
Tax Saving SIP Strategy.
अपलोगो को ज्यादा से ज्यादा benefits चाहिए तो आपको इस स्ट्रैटजी को ध्यान से फ्लो करना होगा इसका एक एक प्वाइंट को ध्यान से पढ़ें।
1. जल्दी से शुरू करना होगा।
बहुत महत्पूर्ण बात है फाइनेंशियल साल की शुरू आती में ही SIP शुरू करना चाहिए। इसलिए आखिरी मिनट का प्रेशर खत्म हो जाता है।
2. लंबे समय का इनवेस्टमेंट को कैसे करना है।
इसका फायदा आप को दिखेगा तीन साल बाद भी अपने इनवेस्टमेंट को जारी रखना है क्योंकि लंबे समय का इक्विटी रिटर्न बेहतर मिलते है।
3. डाइवसिफिकेशन को कैसे करना चाहिए।
डायवर्सिफिकेशन के मुख्य उद्देश्य ये होता है कि सिर्फ एक फंड में इनवेस्टमेंट करने के बजाए 2 से 3 ELSS फंड को चुने।
4. SIP इनवेस्टमेंट को बढ़ाए।
जैसे कि अपने आप को एक रूल में डाले हर साल आपकी सैलरी बढ़ने पर अपने SIP इनवेस्टमेंट कैपिटल को बढ़ाए इस स्ट्रैटजी को स्टेप अप SIP इनवेस्टमेंट कहते है।

Tax Saving SIP Plan-Taxation Rules.
ELSS इनवेस्टमेंट कैपिटल पर टैक्स के नियमों को समझना भी बेहद जरूरी है क्योंकि आप को इसी नियमों के अनुसार काम करना होगा।
- पहले आपको 3 साल का लॉक इन प्रियोड जरूरी है।
- लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन में ये नियाम लागू होता है जिसे हम कटे है (LTCG)
- ये यूनिक प्वाइंट लगेगा आप सब को एक लाख तक का कैपिटल गेन टैक्स फ्री है।
- और एक लाख से ज्यादा गेन करने पर आपको भुगतान करना होगा ओ आपको 10%के रूप में टैक्स देना होगा।
- फ़िर भी टैक्स सेविंग सेविंग के साथ साथ आपको देखा जाए तो टैक्स रिटर्न आकर्षक बना हुआ है।
Best Tax Saving SIP Plans (ELSS Funds)
भारत में बहुत सारे म्यूचुअल फंड कंपनियां ELSS फंड उपलब्ध कराती हैं। निवेश करने से पहले हमेशा फंड का प्रदर्शन, जोखिम और निवेश अवधि को ध्यान में रखना चाहिए।
कुछ लोकप्रिय ELSS फंड उदाहरण के रूप में।
- Axis Long Term Equity Fund
- Mirae Asset Tax Saver Fund
- DSP Tax Saver Fund
- SBI Long Term Equity Fund
निवेश करने से पहले फंड की जानकारी और जोखिम को समझना बहुत जरूरी है।
Tax Saving SIP Plans -SIP कैसे शुरू करें।
आज के समय में SIP शुरू करना बहुत आसान हो गया है। आप मोबाइल ऐप या वेबसाइट के माध्यम से भी निवेश कर सकते हैं।
SIP शुरू करने के कुछ सामान्य चरण।
- किसी भरोसेमंद म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म को चुनें।
- KYC प्रक्रिया पूरी करें।
- अपनी निवेश राशि तय करें।
- ELSS फंड चुने।
- SIP शुरू करें।
इसके बाद हर महीने आपके बैंक खाते से तय राशि निवेश होती रहेगी।
यहाँ कुछ भरोसेमंद प्लेटफॉर्म हैं।
- Grow.
- Zerodha (Coin by Zerodha)
- Paytm Money.
- ET Money.
- Kuvera.
- Angel One.
[READ MORE]
टैक्स सेविंग SIP generally बिगिनर लोगो को लिए बहुत ही इजी अप्प है जो आप इस प्लेटफॉर्म से इन्वेस्ट कर सकते है डायरेक्ट म्यूच्यूअल फण्ड में SIP कर सकते है और लौ कॉस्ट ,long टर्म इन्वेस्ट ,ELSS फण्ड ,tax सेविंग फण्ड का लिस्ट और Comparison मिलता है ये सब सुविधा यहाँ से प्राप्त कर सकते है

Tax Saving SIP vs Other Tax Saving Options.
- PPF – लॉक इन प्रियोड 15 साल का है तो इसका रिटर्न भी नहीं ज्यादा और नहीं कम ठीक ठाक होता है।
- NSC – लॉक इन प्रियोड 5 साल का है इसमें देखा जाए तो रिटर्न फिक्स्ड है।
- Tax Saving FD – लॉक इन प्रियोड 5 साल का है और देखा जाए इसके तुलना के हिसाब से कम होता है।
- ELSS SIP – लॉक इन प्रियोड 3 साल का है दूसरे स्कीम से देखा जाए तो सिर्फ़ 3 साल ही है और इसका रिटर्न भी संभावना से ज्यादा है।
- यह आपको साफ साफ दिखाई देता है कि ELSS SIP लंबे समय के इन्वेस्टर के लिए बेहद परफेक्ट और मजबूत टैक्स सेविंग ऑप्शन हो सकता है।
[READ MORE]
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1.SIP से कितना टैक्स बचाया जा सकता है,धारा 80C के तहत।
Section 80C के तहत साल में अधिकतम ₹1.5 लाख तक के निवेश पर टैक्स छूट मिल सकती है।
2.SIP में न्यूनतम निवेश कितना होता है।
अधिकतर म्यूचुअल फंड में SIP की शुरुआत ₹100 और ज्यादा इन्वेस्टिंग प्लेटफार्म में ₹ 500. से 1000. होती है।
3.क्या SIP में जोखिम होता है।
ELSS फंड इक्विटी आधारित होते हैं, इसलिए इसमें कुछ जोखिम हो सकता है। लेकिन लंबी अवधि में जोखिम कम हो सकता है।
4.ELSS का लॉक-इन पीरियड कितना होता है।
ELSS फंड में निवेश करने पर कम से कम 3 साल का लॉक-इन पीरियड होता है।
[READ MORE]
5.क्या SIP को बीच में बंद किया जा सकता है।
हाँ, निवेशक अपनी जरूरत के अनुसार SIP को जितने महीने छोड़ना चाहे छोड़ सकते हैं।
निष्कर्ष।
Tax Saving SIP उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है जो निवेश के साथ-साथ टैक्स बचाना चाहते हैं। ELSS फंड में SIP के माध्यम से निवेश करने से आप नियमित निवेश कर सकते हैं और Section 80C के तहत टैक्स में छूट का लाभ भी ले सकते हैं।
हालांकि निवेश करने से पहले अपने वित्तीय लक्ष्य और जोखिम को समझना जरूरी है।
Disclaimer.
Tax Saving SIP प्लान जैसे इनवेस्टमेंट इक्विटी म्युचुअल फंड पर आधारित है और समझ लीजिए उनका रिटर्न मार्केट प्लेटफार्म पर निर्भर होता है इस लेख का मकसद ये है कि सिर्फ फाइनेंशियल जानकारी देना है इसको इनवेस्टमेंट सलाह नहीं समझना चाहिए कि हम आपको बोल रहे है इनवेस्ट करने के लिए नहीं बोल रहे सिर्फ समझने के लिए बोल रहे है किसी भी SIP या ELSS फंड में इनवेस्ट करने से पहले अपनी फाइनेंशियल स्थिति रिस्क लेने की क्षमता और इनवेस्टमेंट के लक्ष्य पर फुल विचार करे इसके बाद भी जरूरत के हिसाब से किसी क्वालिफाई फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह भी ले इसमें कोई बुरी बात नहीं है अपना कैपिटल बचने के लिए जरूर करना चाहिए।