भारत में जब हम अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के बारे में बात करते है तो सबसे पहले नाम LIC और बड़े और प्राइवेट बैंक का नाम आता है। लेकिन क्या आपको पता है कि LIC से भी पुरानी एक स्कीम है, और रिटर्न भी ज्यादा देती है।
हम बात कर रहे है Postal Life Insurance (PLI) की। भारत में इसे डाक विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। यह योजना लंबे समय से लोगों के बीच लोकप्रिय रही है। क्योंकि इसको सरकारी भरोसा स्थिर लाभ मिलता है वो भी सबसे कम प्रीमियम पर
अगर देखा जाए तो आज भी भविष्य की सुरक्षा के लिए लाखों लोग Post Office Life Insurance को ही चुनते हैं। इस लेख में हम बिल्कुल दीप में समझेंगे कि Postal Life Insurance क्या है, यह कैसे काम करता है, इसके लाभ क्या है, इसे कौन ले सकता है, और Postal Life Insurance Calculator कैसे मदद करता है।
Postal Life Insurance (PLI) क्या है।
Postal Life Insurance एक सरकारी जीवन बीमा योजना है जिसे भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा संचालित किया जाता है इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों कम प्रीमियम में सुरक्षित बीमा सुविधा प्रदान करना है।
जब कोई व्यक्ति PLI बीमा लेता है तो वह निश्चित प्रीमियम का भुगतान करता है। यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो उस समय जो व्यक्ति नॉमिनी होता है उसे बीमा राशि दी जाती है। वहीं यदि पॉलिसी पूरी अवधि तक चलती है तो मैच्योरिटी के समय विमित राशि के साथ बोनस भी दिया जाता है। इस योजना के हिसाब से बड़ी विशेषता यह है कि इसका संचालन भारत सरकार द्वारा किया जाता है, इसलिए इसमें लोगों का भरोसा सबसे अधिक होता है।
Postal Life Insurance
Postal Life Insurance का इतिहास के बारे में जानेगे।
Postal Life Insurance की शुरुआत वर्ष 1884 में हुई थी। उस समय यह योजना केवल पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों के लिए बनाई गई थी ताकि उन्हें एक सुरक्षित बीमा विकल्प मिल सके। लेकिन समय के साथ उसकी लोकप्रियता बढ़ती गई और धीरे-धीरे यह योजना कोई सरकारी कर्मचारियों और कुछ अन्य पेशेवर वर्गों के लिए उपलब्ध कराई गई .PLI की एक खास बात यह भी है कि इसका मैनेजमेंट एक्सपेंस बहुत कम है। यही वजह है कि अपने पॉलिसी धारकों को अच्छा बोनस देने में समक्ष है।
PLI कौन ले सकता है (Eligibility)
शुरुआत में यह योजना केवल डाक विभाग के कर्मचारियों के लिए ही थी, लेकिन अब इसमें कई अन्य वर्ग के लोग भी शामिल हो सकते हैं।
निम्न लोग PLI स्कीम लेने के पात्र होते हैं।
केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी।
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां (PSU) के कर्मचारी।
रक्षा सेवाओं और अर्धसैनिक बलों के सदस्य।
सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी।
पेशावर जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील या MBA.
NSE या BSE में सूचीबद्ध कंपनियों के कर्मचारी।
इन वर्गों के लोग इस योजना का लाभ लेकर अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं।
Postal Life Insurance की प्रमुख योजनाएं
PLI के अंतर्गत आने वाले कई प्रकार की योजनाएं उपलब्ध है जो अलग अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।
Suraksha (Whole Life Assurance)
यह योजना पूरे जीवन के लिए सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें बीमा धारक को लगभग 80 वर्ष की आयु तक बीमा कवर मिलता है। पॉलिसी धारक की मृत्यु के बाद नॉमिनी को बीमा राशि दी जाती है।
Santosh (Endowment Assurance)
यह PLI की सबसे लोकप्रिय योजना मानी जाती है। इनमें पॉलिसी अवधि पूरी होने पर विमित राशि के साथ बोनस मिलता है। इसे बजट और बीमा दोनों के रूप में देखा जाता है।
Suvidha (Convertible Whole Life Assurance)
इस योजना की विशेषताएं यह है कि शुरुआत में यह Whole Life Policy होती है लेकिन बाद में हम इसे अपने जरूरत के हिसाब से Endowment Policy मे बदल सकते है।
सुमंगल (Anticipated Endowment Assurance)
यह एक Money Back योजना है जिसमें पॉलिसी अवधि के दौरान कुछ समय के अंतराल पर भुगतान मिलता रहता है।
Bal Jeevan Bima
यह योजना बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए तैयार की गई है। इसमें माता और पिता अपने बच्चों के नाम से बीमा ले सकते है।
Postal Life Insurance Calculator क्या है।
जब कोई व्यक्ति PLI पॉलिसी लेने के बारे में सोचता है तो उसके मन में अक्सर यह सवाल आता है कि उसे कितना प्रीमियम देना होगा और भविष्य में उसे कितना लाभ मिलेगा।
इसी समस्या को आसान बनाने के लिए Postal Life Insurance Calculator बनाया गया है।
यह एक ऑनलाइन टूल होता है जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति अपनी पॉलिसी का अनुमानित प्रीमियम और मैच्योरिटी राशि जान सकता है।
इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि आपकी आयु, पॉलिसी अवधि और बीमा राशि के अनुसार कौन सी योजना आपके लिए बेहतर है।
Postal Life Insurance
PLI Calculator कैसे काम करता है।
PLI Calculator कुछ महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर प्रीमियम और संभावित लाभ का अनुमान लगाता है। Calculator में आमतौर पर निम्न जानकारी भरनी होती है।
बीमा राशि (Sum Assured).
पॉलिसी धारक की वर्तमान आयु।
पॉलिसी की अवधि।
मैच्योरिटी आयु।
PLI पॉलिसी मे समानत: ₹20,000 से लेकर ₹50 लाख तक का बीमा लिया जा सकता है। इन सभी जानकारी के आधार पर PLI Calculator से हम अनुमानित प्रीमियम और मैच्योरिटी राशि का अंदाज लगा सकते है।
एक उदाहरण से समझे।
मान लीजिए किसी व्यक्ति की आयु 25 वर्ष है और वह ₹10 लाख की Santosh पॉलिसी लेना चाहता है जिसकी मैच्योरिटी आयु 60 वर्ष रखी गई है।
इस स्थिति में Calculator यह दिखाता है कि उसे हर महीने कितना प्रीमियम देना होगा और पॉलिसी पूरी होने पर उसे कितना कुल लाभ मिलेगा।
PLI योजनाओं में बोनस भी मिलता है जो समय के साथ कुल राशि को काफी बढ़ा देता है।
Postal Life Insurance के प्रमुख लाभ के बारे में जानेगे।
अधिक बोनस।
PLI योजनाए भारत में उच्च बोनस देने वाली योजनाओं में से एक है।
टैक्स लाभ।
आयकर अधिनियम की धारा 80C के अंतर्गत प्रीमियम पर टैक्स छूट मिल सकती है।
लोन सुविधा।
यदि पॉलिसी कुछ वर्षों तक सक्रिय रहती है तो उस पर लोन लेने की सुविधा भी मिल सकती है।
सरेंडर विकल्प।
कुछ वर्षों के बाद यदि पॉलिसी बंद करना हो तो सेरेंडर वैल्यू प्राप्त की जा सकती है, कुछ नियमों और शर्तों के साथ।
आसान भुगतान।
प्रीमियम पोस्ट ऑफिस या ऑनलाइन माध्यम से भी जमा किया जाता है ।
Postal Life Insurance
PLI पॉलिसी कैसे ले।
यदि आप Postal Life Insurance लेना चाहते हैं तो निम्न प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।
सबसे पहले आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र और पैसे से संबंधित दस्तावेज तैयार रखे। इसके बाद अपने नजदीकी Post ऑफिस ब्रांच में जाकर PLI से संबंधित जानकारी प्राप्त करें। कुछ मामलों में बीमा राशि अधिक होने पर मेडिकल जांच की भी आवश्यकता हो सकती है। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पॉलिसी जारी कर दी जाती है।
Postal Life Insurance उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो सुरक्षित और भरोसेमंद बीमा योजना चाहते हैं। सरकारी प्रबंधन, कम खर्च और अच्छा बोनस इसे अन्य योजनाओं से अलग बनाते हैं।
यदि आप भविष्य की आर्थिक सुरक्षा चाहते हैं तो PLI योजनाओं के बारे में जानकारी लेना एक अच्छी समझदारी भरा कदम हो सकता है।साथ ही Postal Life Insurance Calculator की मदद से आप आसानी से अपनी पॉलिसी की योजना बना सकते हैं।
Disclaimer
यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। Postal Life Insurance की शर्ते, बोनस दर और पात्रता समय समय पर बदलती रहती है। किसी भी योजना में निवेश करने से पहले अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी अवश्य प्राप्त करें।