Monthly Income Scheme in Mutual fund – हर महीने कमाई का स्मार्ट तरीका।

आज के समय में हर आदमी ऐसी इनकम चाहता है जो नियमित रुप से आती रहे खास कर रिटायरमेंट के बाद, नौकरी के साथ साथ अतिरिक्त कमाई के लिए या घर खर्च चलाने के लिए लोग ऐसा निवेश विकल्प ढूंढ़ते है जहां पैसा भी सुरक्षित रहे और हर महीना आय भी मिलती रहे इस जरूरत को पूरा करने के लिए Mutual Fund का Monthly Income Scheme काफी लोकप्रिय हो गया है।

बहुत सारे निवेशक सोचते हैं कि बैंक में FD ही हर महीने कमाई का सबसे अच्छा तरीका है लेकिन म्युचुअल फंड मंथली स्कीम उससे अलग और कई मामलों में बेहतर विकल्प हो सकता है। इस में निवेशकों को नियमित कैश फ्लो मिलने की संभावना रहती है और लंबे समय में बेहतर रिटर्न भी मिल सकती है।

Monthly Income Scheme in Mutual fund क्या होता है?

म्युचुअल फंड इनवेस्टमेंट में मंथली इनकम स्कीम ऐसा निवेश का विकल्प है जहां निवेशक अपना पैसा एक फंड में लगाता है और बदले में उसे नियमित अंतराल पर आय प्राप्त हो सकती है यह आय हर महीने तिमाही या जरूरत के अनुसार दी जा सकती है।

हालांकि नाम तो मंथली इनकम है मगर यह पूरी तरह से गारंटी नहीं है। फंड का प्रदर्शन मार्केट का निवेश रणनीति पर निर्भर करता है।
आमतौर पर देखा जाए तो यह स्कीम उन जगहों पर निवेश करती है। जैसेकी।

  1.  बॉन्ड्स।
  2.  डिबेंचर।
  3.  सरकारी सिक्योरिटीज।
  4.  थोड़ी मात्रा में इक्विटी

इसी कारण से इसमें जोखिम पूरी तरह खत्म नही होता लेकिन सामान्य इक्विटी म्युचुअल फंड की तुलना मे जोखिम कम माना जाता है।

Monthly Income Scheme in Mutual fund कैसे काम करता है?

अब निवेशक इस स्कीम में पैसा लगाते है जब फंड मैनेजर उस पैसा को अलग अलग एसेट्स मे निवेश करता है इसका मुख्य उद्देश्य स्थिर रिटर्न और नियमित आय देना होता है।

एक मिसाल है मान लीजिए किसी व्यक्ति ने ₹5 लाख रुपए निवेश किए यदि स्कीम अच्छा परफोर्मेंस करती है तो निवेशक को हर महीने निश्चित अंतराल पर अच्छा लाभ मिल सकता है।

इनकम को दो कैटेगरी में डिवाइड किया गया है। आप ध्यान दे दोनो तरीकों को पढ़ें।

1. Dividend Option.

फंड समय समय पर लाभ देता है। लेकिन यह पूरी तरह फंड के मुनाफे पर निर्भर करता है।

2. SWP: (Systematic Withdrawal Plan)

यह आजकल सबसे लोकप्रिय तरीका माना जाता है इसमें निवेशकों अपने निवेश से हर महीने निश्चित रकम निकाल सकते है।

उदाहरण के जरिए समझते 👉यदि अपने ₹ 10 लाख निवेश किए और हर महीने ₹10,000 निकालना तय किया तो फंड उसे उसी हिसाब से भुगतान करता रहेगा

Monthly Income Scheme in Mutual fund
Monthly Income Scheme in Mutual fund

Monthly Income Scheme in Mutual fund के फायदे।

1. नियमित आय की सुविधा। हर महीने

यह स्कीम उन सभी लोगों के लिए उपयोगी है जिनलोगों के लिए हर महीने खर्च चलाने के लिए नियमित रकम चाहिए।

इसमें कुछ कैटिगरीवाइज लोग है:

  • रिटायर्ड लोग
  • गृहिणी
  • फ्रीलांसर
  • अतिरिक्त इनकम चाहने वाले कर्मचारी

2. FD से बेहतर रिटर्न की संभावना होता है

कई बार बैंक FD की तुलनात्मक म्युचुअल फंड MIS बेहतर रिटर्न देता है। आमतौर पर इसमें मार्केट लिंक्ड निवेश शामिल होता है।

3. टैक्स प्लानिंग में मदद मिलता है

SWP के माध्यम से निकाली गई रकम पर टैक्स कई मामले में अधिक फायदे मंद हो सकता है।

4. प्रोफेशनल मैनेजमेंट

एक तरह से फंड को अनुभवी फंड मैनेजर संभालते है अलग अलग ब्रांड या शेयर ढूंढने की जरूरत नहीं होती है।

5. लिक्विडिटी

जरूरत पड़ने पर जो निवेशक अपना पैसा निवेश किए है वो निकाल सकते है। हालांकि कुछ स्कीमों में एग्जिट लोड लागू हो सकते है।

Monthly Income Scheme का नुकसान के बारे में जानेंगे।

1. इनकम को गारंटी नहीं दे सकते है

यह कोई फिक्स्ड डिपॉजिट नहीं है। मार्केट गिरावट के समय होने वाले रिटर्न ज्यादा कम हो सकते है।

2. मार्केट में रिस्क हो सकता है

हालांकि जोखिम तो रहता है मगर कम ज्यादा होते रहता है लेकिन पुरी तरह समाप्त नहीं होता है।

3.गलत स्कीम चुनने का खतरा बहुत ज्यादा होता है

अगर निवेशक बिना किसी रिसर्च के स्कीम चुनता है तो ये तो तय है कि रिटर्न मिलना बहुत मुश्किल है।

एक तरह से देखा जाए तो किन लोगों के लिए सही है

मंथली इनकम स्कीम खासतौर पर इन लोगों के लिए उपयोगी माना जाता है जैसेकी।

  • रिटायरमेंट प्लानिंग करने वाले लोग
  • नियमित आय चाहने वाले लोग
  • कम जोखिम लेने वाले निवेशक लोग
  • बैंक FD से बेहतर विकल्प सर्च करने वाले लोग
  • Important Points निवेश करने से पहले ध्यान देने वाली बातें

MIS vs SIP तुलना तालिका

आधार MISSIP
उद्देश्यनियमित आयलंबी अवधि में धन निर्माण
जोखिमकम से मध्यममध्यम से अधिक
निवेश स्टाइल लम्पशूम  अधिक उपयोगीहर महीने निवेश
उपयोगखर्च चलाने के लिएवेल्थ क्रिएशन

1. फंड का पिछला परफोर्मेंस देखें

हमेशा 3 से 5 साल का रिकॉर्ड चेक करे।

2. एक्सपेंस रेश्यो समझे

सबसे पहला काम कम खर्च वाला फंड लंबे समय में बेहतर हो सकता है।

3. रिस्क प्रॉफिट को समझे

अपनी जोखिम झमता के अनुसार निवेश हम सब लोगों को करना चाहिए।

4. SWP बेहतर विकल्प हो सकता है

आज कई एक्सपोर्ट डिविडेंड की बजाए SWP को ज्यादा बेहतर समझते है।

Monthly Income Scheme in Mutual fund
Monthly Income Scheme in Mutual fund

Popular Monthly Income Mutual Fund Categories.

इंडिया में कई AMC ऐसी इनकम स्कीम चलती है जो नियमित आय पर फोकस करती है

जैसेकि:

  • कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड्स।
  • डायनेमिक बॉन्ड फंड्स।
  • Balanced Advantage फंड्स।
  • इनकम फंड्स।

Monthly Income Scheme in Mutual fund क्या सुरक्षित है?

यह पूरा तरह से सुरक्षित कहना सही नहीं होगा क्योंकि यह मार्केट से जुड़ा हुआ निवेश है। मगर यह सही फंड चुना जाए और लंबे समय का नजरिया रखा जाए तो यह अपेक्षाकृत स्थिति विकल्प बनाया जा सकता है।

सुझाव जो निवेशक बहुत ज्यादा जोखिम नही लेना चाहते ओ लोग FD के ऊपर काम करते है लेकिन FD से बेहतर रिटर्न चाहते है। उनके लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।

यहां पर हमलोग निवेश शुरू करने का सही तरीका के बारे में जानेंगे।

Monthly Income Scheme में निवेश करने के लिए आप ये प्लेटफार्म के द्वारा शुरू करते है।

1. Groww.

यह नए लोगों के लिए काफी आसान प्लेटफार्म माना जाता है।

  • SIP शुरू कर सकते है
  • डायरेक्ट म्युचुअल फंड्स मिलते है
  • आसान इंटरफेस होता है
  • KYC ऑनलाइन हो जाते है

बहुत लोग इसको Beginner फ्रेंडली मानते है Groww प्लेटफार्म से करने से सभी आसान लगता है।

2. Zerodha Coin.

अगर आप पहले से स्टॉक मार्केट में जीरोधा इस्तेमाल करते है तो अच्छा विकल्प हो सकता है।

Features
  • SIP सुविधा
  • डायरेक्ट म्युचुअल फंड
  • पोर्टफोलियो ट्रैकिंग
  • लॉन्ग टर्म निवेशक के लिए अच्छा है

कुछ मामलों में डिमैट अकाउंट की जरूरत पड़ सकता है।

3. Paytm Money.

यह प्लेटफॉर्म भी म्युचुअल फंड निवेश के लिए काफी लोकप्रिय है और आसान भी है।

  • आसान App
  • SIP ऑटो सेटअप
  • Beginner के लिए सरल है
  • स्टॉक्स + म्युचुअल फंड दोनों
4. ET money.

यह app म्यूचुअल्फ फंड के साथ के साथ फाइनेंशियल प्लानिंग tools भी देता है।

  • एक्सपेंस ट्रैकिंग
  • SIP कैलकुलेटर
  • टैक्स सेविंग suggestions
  • गोल बेस्ड इन्वेस्टिंग
  • 5. Kuvera.

यह डायरेक्ट म्युचुअल फंड निवेश के लिए जाना जाता है।

Zero Commissions.

  • Family पोर्टफोलियो ट्रैकिंग
  • लॉन्ग टर्म प्लानिंग
  • सिंपल डैशबोर्ड
AMC की ऑफिशियल वेबसाइट से भी निवेश कर सकते आपको AMC के द्वारा आसान है और आप सीधे म्युचुअल फंड कंपनी की वेबसाइट से भी निवेश कर सकते है।
  • जैसकी उदाहरण।
  • SBI म्युचुअल फंड।
  • HDFC म्युचुअल फंड।
  • ICICI Prudential म्युचुअल फंड।

इसमें डायरेक्ट प्लान चुनने का विकल्प मिलता है।

निवेश शुरू करने के लिए अपलोगो को क्या चाहिए & अकाउंट बनाने के लिए?

इनसब डॉकमेंट की जरूरत होती है:

  • पन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आइडी
  • KYC वेरिफिकेशन
Monthly Income Scheme in Mutual fund
Monthly Income Scheme in Mutual fund

Beginner के लिए कौन सा  अच्छा है ?

यूजर टाइप रेकमेंडेड प्लेटफार्म
BeginnerGroww
स्टॉक + म्यूच्यूअल फण्ड दोनोंZerodha Coin
सिंपल APP चाहिए Paytm Money
फाइनेंसियल प्लानिंगET Money
डायरेक्ट म्यूच्यूअल फण्ड फोकसKuvera

 

FAQs Monthly Income Scheme.

1. क्या Monthly Income Scheme में हर महीने पैसा मिलता है?

हां कई स्कीमें नियमित भुगतान की सुविधा देती है लेकिन यह पूरी तरह गारंटी नहीं होता है।

2. क्या यह FD से बेहतर है?

रिटर्न के मामले में कई बार बेहतर हो सकता है लेकिन इसमें देखा जाए तो मार्केट रिस्क भी शामिल है।

3. क्या रिटायर्ड लोगों के लिए सही है?

हां नियमित आय चाहने वाले रिटायर्ड निवेशकों के लिए यह उपलब्धिमाना जाता है।

4. SWP क्या होता है?

SWP यानी कि सिस्टेमैटिक withdrawal प्लान जिसमें निवेशक हर महीने निश्चित रकम निकल सकता है।

5. क्या इसमें नुक्सान हो सकता है?

हां मार्केट गिरने पर निवेश का वैल्यू कम हो जाता है। तो समझिए ये नुकसान ही है।

6. कितना निवेश करना चाहिए?

यह तो आपका आय खर्च और वित्तीय लक्ष्य पर निर्भर करता है।

निष्कर्ष।

मंथली इनकम स्कीम उन निवेशकों के लिए शानदार विकल्प बनाशक्ति है जो लोग अपने निवेश से नियमित आय प्राप्त करना चाहते है। यह बैंक FD की तुलना से बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखती है। लेकिन इसके साथ देखा जाए तो थोड़ा मार्केट रिस्क भी जुड़ा होता है।

यदि सही योजना सही फंड और लंबी अवधि की सोच के साथ निवेश किया जाए तो यह स्कीम आर्थिक अस्थिरता देने में मदद कर सकती है। इनवेस्टमेंट करने से पहले अपनी वित्तीय लक्ष्य और जोखिम को जरूर समझे।

डिसक्लेमर

यह लेख केवल एजुकेशन जानकारी के उद्देश्य पर लिखा गया है किसी भी म्युचुअल फंड या निवेश योजना में पैसा इनवेस्ट करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह आवश्यक ले म्युचुअल फंड निवेश मार्केट जोखिम के अधीन है क्युकी आपका मेहनत रंग ला सकती है जब ला सकता है जब आपका सर्चिंग स्ट्रेटेजी स्ट्रांग होना चाहिए।

Spread the love

OneInfoHub

OneInfoHub

 

OneInfoHub is a trusted platform dedicated to insurance and personal finance education. With over 5 years of experience in simplifying complex financial topics, we help everyday readers understand insurance policies, make informed decisions, and plan their financial future with confidence.

🏆  5+ years of experience

 

3 thoughts on “Monthly Income Scheme in Mutual fund – हर महीने कमाई का स्मार्ट तरीका।”

Leave a Comment