भारत में Best Car Insurance Policy कौन सी है? एक आम इंसान की राय।

Table of Contents

मुझे आज भी याद है जब मैंने अपनी पहली Car खरीदी थी — एक Second – Hand Maruti Swift उस वक्त जो Showroom वालों ने मुझे जो Insurance Policy थमाई, मैंने बिना पढे Sign कर दिया था । ‘सब ठीक हो जाएगा’ यही सोच कर । 

फिर एक दिन पीछे से टक्कर लगी। छोटी सी थी, Bumper टूट गया था। Claim करने गया तो पता चला – मेरी Policy मे “Third-Party” Coverage था। मतलब दूसरों का नुकसान Cover होगा, मेरी खुद की गाड़ी का कुछ भी नहीं होगा।

Repair Bill ₹14,200 आया और ये मेरे जेब से गया। 

फिर उस दिन मैंने Car इंश्योरेंस को ध्यान से पढ़ा। और यह आर्टिकल इस Experience का रिजल्ट है। यहां मैं आपको वह सब बताऊंगा जो मैंने गलती करके सीखा है – ताकि आप भी वही गलती ना करो। 

पहले समझो Car Insurance क्या होता है?

Car Insurance एक एग्रीमेंट है – आप कंपनी को हर साल एक छोटी सी रकम (Premium) देते हो, और कंपनी इस बात से सहमत होती है कि अगर गाड़ी को कुछ हुआ तो रिपेयर या रिप्लेसमेंट का खर्चा वह खुद उठाएगी।

भारत मैं ये IRDAI (Insurance Regulatory and Development Authority of India)नियंत्रित करता है: 

हर गाड़ी के लिए कम से कम Third-Party इंश्योरेंस जरूरी है- Motor Vehicles Act 1988 के अंडर में।

Car Insurance कितने प्रकार के होते है?

भारत में मुख्य रूप से 3 प्रकार के Car Insurance Plans सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।

हर प्लान का काम और फायदा अलग होता है। इसलिए Policy लेने से पहले इनके बारे मे समझना बहुत जरूरी है। 

  1. Third-Party Insurance (TP)
  2. Comprehensive Insurance
  3. Standalone Own Damage (OD)

1. Third-Party Insurance (TP) क्या है?

यह Insurance कानूनी रूप से जरूरी है । 

इसमे Cover होता है:

  • अगर आपकी गाड़ी से दूसरे इंसान की प्रॉपर्टी का नुकसान हो 
  • दूसरे इंसान को चोट लगना या जान जाना 
  • आपकी गाड़ी से किसी दूसरे की गाड़ी का नुकसान

Third Party Insurance के फायदे।

  • Premium बहुत कम होता है 
  • कानूनी Requirement पूरी हो जाती है 
  • Budget Friendly होता है 

Third Party Insurance के नुकसान।

  • आपकी गाड़ी का नुकसान Cover नहीं होता
  • आपकी गाड़ी का चोरी का नहीं होता
  • प्राकृतिक आपदा Protection नहीं होता 

अगर आपकी गाड़ी बहुत पुरानी है और वह बहुत कम इस्तेमाल होती है, तो यह Insurance Plan कुछ हद तक सही हो सकता है। 

2. Comprehensive Car Insurance क्या होता है?

भारत में सबसे ज्यादा नई Car के लिए लोग इसी Plan को Prefer करते हैं, क्योंकि इसमे Third-Party के साथ-साथ आपकी खुद की Car भी सुरक्षित रहती है। 

इसमे Cover होता है:

  • Third Party Damage (TP का पूरा पार्ट)
  • खुद की Car की नुकसान – Accident, Scratch, Dent
  • चोरी(Theft)
  • आग लगना (Fire)
  • आकस्मिक आपदा – बारिश, बाढ़, भूकंप
  • बर्बरता – कोई तोड़ फोड़ करे 
  • Personal Accident – Driver के लिए 

Comprehensive Car Insurance के फायदे:

  • ज्यादा सुरक्षा मिलती है
  • बड़ी Repair Cost बच जाती है
  • Cashless Garage सुविधा मिलती है
  • Mental Peace मिलता है

Comprehensive Car Insurance के नुकसान:

  • Premium थोड़ा ज्यादा होता है

लेकिन अगर आपकी Car नई है, तो यह Extra Premium बाद मे बहुत बड़ा नुकसान बचा सकता है। 

कब लेना चाहिए:- नई Car के लिए हमेशा 7 साल तक की Car के लिए भी Recommended  

3. Standalone Own Damage (OD) 

यह अपेक्षाकृत नया Insurance Option है। 2019 में IRDAI ने इसकी अनुमति दी थी। अगर आपके पास पहले से Third-Party Insurance Policy है, तो आप अपनी Car के लिए अलग से Own Damage (OD) Policy खरीद सकते हैं।

इसके फायदे क्या हैं?

  • आपकी खुद की Car को हुए नुकसान का Cover मिलता है।
  • Third-Party Policy को बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • अलग-अलग Companies से बेहतर Deal मिल सकती है।
  • Accident, Fire, Theft और Natural Disaster से हुए नुकसान का Cover मिलता है।

उदाहरण के लिए, अगर आपके पास पहले से Third-Party Insurance है और आप अपनी Car के लिए अतिरिक्त सुरक्षा चाहते हैं, तो Standalone OD Policy एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Best Car Insurance in India

भारत की Top Car Insurance Companies – Real Comparison 

मैंने खुद 5+ policies compare किया है। यहाँ honest breakdown है:

1. HDFC ERGO Car Insurance 

Overall Rating: 9/10 

नई Car और Zero Dep Plans के लिए यह काफी अच्छा Option माना जाता है। 

Key Highlights:

  • Cashless Garages: 13,000+ Across India 
  • Claim settlement ratio: ~98.5%
  • 24×7 Claim Assistance
  • Free Car Services
  • Claim Process: Mostly 3-5 दिनों मे 
  • Fast Renewal Process
  • Pick-up & Drop: जहां accident हुआ है वहा से Repair workshop से घर तक

किसके लिए अच्छा रहेगा :- Tech – savvy log, Digital Process Prefer करने वाले, 

2. Bajaj Allianz Car Insurance.

Overall Ratings: 8.5/10 

जो लोग Value for Money चाहते हैं , तो ये उनके लिए बहुत अच्छा हो सकता हैं 

Key Highlights: 

  • Cashless Garages: 8,500+ Across India 
  • Claim Settlement Ratio: ~96%
  • Drive Smart Feature – Telematics-Based Discount up to 25%
  • 24×7 Roadside Assistance (add-on में )
  • Instant claim approval for minor damages 

किसके लिए अच्छा रहेगा:- Budget – Conscious लोग, जो सुरक्षित Car चलाते है और Discount चाहते है। 

 3.ICICI Lombard Car Insurance. 

Overall Rating: 8.5/10

जो लोग Brand Trust और wide network चाहते हैं , तो ये उनके लिए बहुत अच्छा रहेगा। 

Key Highlights: 

  • Cashless Garages: 15,000+ (भारत मे सबसे ज्यादा)
  • Claim Settlement ratio: ~97%
  • Instant Specht – वीडियो Based Car Inspection, Showroom जाना नहीं पड़ता
  • Instant Policy Issuance
  • strong Mobile App  

किसके लिए अच्छा रहेगा :- छोटे शहरों मे रहने वाले, Wide Network Priority 

 4. Tata AIG car Insurance. 

Overall Rating: 8/10 

यह Company Affordable Premium और अच्छा Add-ons के लिए जानी जाती है। 

Key Highlights: 

  • RTI add-on – सबसे बेस्ट इन मार्केट 
  • Claim settlement ratio: ~95%
  • Strong for Luxury/Semi – Luxury vehicles 
  • Good Customer Service 

किसके लिए अच्छा रहेगा :- नई गाड़ी वाले (especially 10 lakh+ वाले गाड़ियां के लिए), जो RTI चाहते है। 

5.New India Assurance. 

Overall Rating: 7.5/10

ये Company Government की है – इस लिए इस पर बहुत लोग भरोसा करते हैं।  Premium सबसे Competitive है। लेकिन Claim प्रोसेस थोड़ा स्लो हो सकता है। 

key Highlights:

  • सबसे Affordable Premium है 
  • Claim Settlement ratio:~92%
  • Process थोड़ा Traditional/Manual है
  • Government-Backed – maximum Trust 
  • Wide Presence Across India

किसके लिए अच्छा रहेगा :- वे लोग जो Government Employees, Senior Citizens, जो PSU Prefer करते है।

 

Car Insurance लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

बहुत सारे लोग सिर्फ Premium देख कर Policy खरीद लेते है, लेकिन एक Smart Buyer हमेशा कुछ जरूरी चीजें Check करता है।

1.Claim Settlement Ratio.

इससे ये पता चलता है कि Insurance Company कितने Claim Successfully Approve करती है।

जिस Company का Claim Settlement Ratio 90%+ होता है वह उतना ही अच्छा होता है।

2.Cashless Garage Network.

जिस Insurance Company के पास जितना ज्यादा Network Garages होते हैं, तो उनका Claim Process उतना ही आसान हो जाता है।

आपको बार-बार पैसे देने और Reimbursement का इंतजार नहीं करना पड़ता है।

3. Add-ons को Ignore मत करो।

कुछ Add-ons बाद में बहुत कम आते हैं।

Important Add-ons:

  • Zero Depreciation
  • Engine Protection
  • Roadside Assistance 
  • Return to Invoice 
  • NCB Protect 
  • Consumables Cover

Add-ons Summary Table.

Add-On Cost/Year सबसे जरूरी कब
Zero Depreciation₹500–1,500गाड़ी 0–5 साल पुरानी हो
Engine Protection₹500–1,500बाढ़ क्षेत्र या मानसून
Return to Invoice₹600–1,200नई गाड़ी,पहले 3 साल
Roadside Assistance₹200–500हर किसी के लिए
NCB Protect₹300–7003+ साल NCB Accumulated हो
Consumables Cover₹200–400ऐच्छिक, बचत हो तब

NCB – ये Secret Discount है जो लोग अक्सर Ignore करते है।

NCB= No Claim Bonus. अगर आपने पूरा साल कोई Claim नहीं किया, तो अगली साल का Premium का कॉस्ट में Discount मिलता है। और यह Discount हर साल बढ़ता जाता है।

Car Insurance Premium कम कैसे करें?

Insurance Premium कम करने के कई Legal तरीके हैं।

1. No Claim Bonus (NCB) ka फायदा लें

अगर आपने पिछले साल कोई Claim नहीं लिया, तो Insurance Company आपको Discount देती है।

यह Discount हर साल बढ़ता है।

2. Different Companies Compare करें

एक ही Car के लिए अलग-अलग Companies का अलग-अलग Premium ऑफर देख सकते हैं।

इसलिए Compare करना हमेशा फायदेमंद साबित होता है।

3. Anti-Theft Device लगवाए 

अगर आपकी Car में Certified Security Device लगा है, तो Premium थोड़ा कम हो सकता है।

NCB Discount Chart

Claim-Free YearNCB Discount
1 साल 20%
2 साल 25%
3 साल 35%
4 साल 45%
5 साल 50%

मतलब 5 साल Claim-Free रहो -> Premium आधा हो जाता है।

NCB Smart Strategy

ये मेरी Personal Strategy है:

  • ₹5,000 से कम का रिपेयर -> खुद पे करो। NCB Protection करो।
  • ₹5,000-₹10,000 का Repair -> सोच समझ कर Decide करो। NCB का वैल्यू Calculate करो।
  • ₹10,000+ का Repair -> Claim करो। इसके लिए ही Insurance होता है।

Example: अगर आपका मौजूदा Premium ₹12 ,000/Year है और 4 साल का NCB है (45% Discount) – मतलब आप अभी ₹12,000 की जगह ₹6,600 दे रहे हो। एक ₹4,000 का Claim करोगे तो NCB रीसेट होगा और अगले साल ₹12,000 देना पड़ेगा। Net Loss= ₹5,400. तो ये सही नहीं होगा।

IDV क्या है?

IDV = Insured Declared Value: – यह आपकी गाड़ी की मौजूदा मार्केट वैल्यू है। अगर आपकी गाड़ी टोटल लॉस हो या चोरी हो, तो इतना पैसा मिलेगा।

IDV Ke Rules:

  • IDV = Ex-Showroom Price minus Depreciation
  • हर साल गाड़ी के उम्र के साथ IDV कम होती है

गलती:

  • बहुत सारे लोग Premium बचाने के लिए IDV Manually कम करते हैं।
Pick Best Car Insurance

Best Car Insurance कैसे चुने? – 6 Steps.

  1. अपनी गाड़ी की उम्र देखो:- अगर नई गाड़ी है तो Comprehensive जरूर लो। 8+ साल पुरानी है तो Third-Party भी Consider कर सकते हो।
  2. IDV सही लगाओ:-मार्केट वैल्यू के आसपास रखो। ना बहुत कम, ना बहुत ज्यादा।
  3. Claim Settlement Ratio Check karo:-IRDAI Website पर मौजूद है। 93%+ वाली कंपनियां Prefer करो।
  4. Cashless Garage Network अपने शहर में चेक करो:-Company की Website पर जाओ, अपना PIN CODE डालो, देखो कितना Garages उपलब्ध हैं।
  5. Add-ons Wisely Choose karo:- सभी add-ons मत लो। Zero Dep और RSA लगभग सबके लिए। बाकी Situation के हिसाब से।
  6. Online Compare Karo:- Policybazaar, InsuranceDekho या Coverfox पर 5 मिनट में 10 Companies का Quote मिलता है। Dealer से नहीं लो – वो Commission के लिए Expensive Policy देते है।

 

Real Life Example: Hyundai Creta 2023 ka Insurance kya padega?

मान लो आपके पास Hyundai Creta SX(O) 2023 (Petrol) है। Ex-Showroom Price ₹17 lakh.आप दिल्ली में रहते हो:

Scenario 1: Third-Party Only

  • Premium: ~ ₹2,091/year (IRDAI Fixed Rate)
  • Cover: सिर्फ दूसरों का नुकसान
  • आपकी गाड़ी को कुछ हुआ: अपनी जेब से

Scenario 2: Comprehensive – No Add-ons

  • premium: ~₹10,000 – ₹14,000/year
  • Cover: Theft, Fire, accident, natural disaster, Third-Party

Scenario 3: Comprehensive + Smart Add-ons

Add-ons: Zero Dep + Engine Protection + RSA + NCB Protect

  • Premium: ~₹15,000₹19,000/year
  • Cover: लगभग सभी Scenario
  • Extra Cost vs Scenario 2: ~₹5,000/year

₹5,000 Extra Cost सही रहेगा?

बिल्कुल हा, एक छोटी सी Accident में बंपर + हैडलाइट = ₹15,000 – ₹25,000 तक खर्च आता है। Zero Dep के बिना आधा तुम भरोगे। तो एक ही घटना में ये ₹5,000 वापस।

Final Verdict: 2026 में किसको क्या लेना चाहिए?

नई गाड़ी (0-3 साल)

Recommendation: Comprehensive + Zero Dep + Engine Protection + RSA

Best Company: HDFC ERGO या ICICI Lombard 

यही क्यों: नई गाड़ी में Repair Cost बहुत ज्यादा होती है। Zero Dep से पूरा खर्चा मिलेगा।

3-7 साल पुरानी गाड़ी

Recommendation: Comprehensive + RSA + NCB Protect (अगर NCB Accumulated hai)

Best Company: Bajaj Allianz ya HDFC ERGO

यही क्यों: Zero Dep थोड़ा कम Valuable होता है पुरानी गाड़ी में । NCB Protect करो

7 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ी

Recommendation: Third-Party या Minimal Comprehensive

Best Company: New India Assurance या Bajaj Allianz

यही क्यों: गाड़ी की Value कम है, Expensive Policy का Premium उसी Value के पास पहुच जाता है।

Car Insurance Claim कैसे करें?

Accident होने के बाद घबराने की जरूरत नहीं होती है। अगर सही Step Follow किए जाए, तो Claim Process आसान हो जाता है।

Claim Process Step – by – Step

Step 1

Insurance Company को तुरंत Inform करें

Step 2

Accident की फोटो लें

Step 3

जरूरी Document तैयार रखें

Step 4

Survey होने दें

Step 5

Approved Garage में Repair कराएं

अगर Cashless Garage होगा, तो पूरा Process और भी आसान हो जाता है।

FAQs

क्या Third-Party Insurance काफी है?

अगर आपकी Car पुरानी है तो कुछ हद तक ठीक हो सकता है, लेकिन नई Car के लिए Comprehensive Insurance ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

क्या Zero Dep Insurance जरूरी है?

नई Car के लिए यह काफी फायदेमंद होता है क्योंकि Claim के समय Depreciation कटौती बहुत कम हो जाती है।

क्या Online Car Insurance Safe हैं?

हां, अगर Trusted Company से लिया जाए तो Online Insurance बिल्कुल Safe होता है।

Claim आने में कितना समय लगता है?

यह Insurance Company और Damage पर निर्भर करता है, लेकिन आम तौर पर कुछ दिनों में Process पूरा हो जाता है।

Conclusion.

Car Insurance आपकी गाड़ी की, आपकी परिवार की, और आपके Bank Account की सुरक्षा है।

मैंने ₹14,200 अपनी जेब से भरके ये सिखा है। आपकी वो गलती नहीं करनी है।

एक Summary याद रखना काफी है:

  • Third-Party सिर्फ Legally जरूर है – Financially काफी नहीं।
  • Comprehensive लो, add-ons समझकर लो
  • NCB Protect करो – छोटी Repairs खुद भरो
  • हर साल Renewal पे ऑनलाइन Compare करो
  • IDV सही रखो – Premium बचाने के चक्कर में कम मत करो

सही Policy 10 मिनट में ऑनलाइन मिल जाती है। आज ही Compare करो।

Disclaimer:

ये Article Personal Experience और publicly available data के Basis पर लिखा गया है। Insurance Premiums आपकी Location, गाड़ी मॉडल, और Company Policies के हिसाब से Vary करता है। Policy लेने से पहले Official Terms & Conditions जरूर पढ़े।

 
Spread the love

OneInfoHub

OneInfoHub

 

OneInfoHub is a trusted platform dedicated to insurance and personal finance education. With over 5 years of experience in simplifying complex financial topics, we help everyday readers understand insurance policies, make informed decisions, and plan their financial future with confidence.

🏆  5+ years of experience

 

1 thought on “भारत में Best Car Insurance Policy कौन सी है? एक आम इंसान की राय।”

  1. Mere saath bhi ye galti ho chuka hai……
    Mujhe ye bhi ummid hai ki ise jo bhi padhega wo bahut achhe se samjh jayega ki apne area ke hisab se kaun sa insurance khudke liye best hai.

    Thank you for sharing ur knowledge OneInfohub.♥️♥️♥️

    Reply

Leave a Comment