Business Gas Credit Card – छोटे और बड़े बिज़नेस के लिए Fuel Saving का बेहतरीन विकल्प। 

Table of Contents

 एक छोटी सी बात जो बड़ा बड़ा फर्क बनाती है Business Gas Credit Card मेरे एक जानने वाले हैं – Delivery Business चलाते है, 4 Bikes है उनके पास। हर महीने पेट्रोल में लगभग ₹18,000 खर्च होता था – नॉर्मल Debit Card से।  

एक दिन मैंने उन्हें बताया :- आप Fule का पैसा Credit Card से पेमेंट करो, Savings मिलेगी। फिर उन्होंने कहा – आरे नहीं भाई, Credit Card यानी कर्ज।

मैने समझाया – फर्क सिर्फ इतना है कि Business Fuel Credit Card पर हर Fill-up पर 4-8% वापस आता है, और तो और 1% वाला Surcharge भी माफ हो जाता है। महीने का ₹18,000 खर्च – साल में लगभग ₹12,000-15,000 तक की बचत होगी

आज उनके पास BPCL SBI Octane Card है और उन्होंने पिछले साल ₹14,600 बचाए – सिर्फ Card बदलने से। इस आर्टिकल में वही सब बताऊंगा जो Business Owners को Fuel Credit Card चुनने से पहले जानना चाहिए।

Business Gas Credit Card क्या होता है?

Fuel Credit Card एक Special Credit Card है जो Specifically पेट्रोल-डीजल खर्च पर ज्यादा रिवार्ड्स देता है। India में यह Cards बड़े Oil Companies – Indian Oil (IOCL), BPCL, HPCL – के साथ Co-Branded होते है।

Business Owner के लिए क्यों जरूरी होते है?

अगर आपका Business Regularly Vehicles उपयोग करते हैDelivery, Sales Visits, Field Work, या फिर आप खुद रोजाना गाड़ी चलाते हैं – तो नॉर्मल Credit Card से आपको हर Fuel Transaction पर 1% Extra Surcharge लगता है

Fuel Credit Card इस Surcharge को माफ करता है, और साथ में extra reward points भी देता है। कुल मिलाकर 4% से 8.5% तक Value-back मिल सकता है

Business Gas Credit Card – के Top Best Fuel Cards (India)

मैंने annual fee, savings rate, और Business – Friendliness के आधार पर यह लिस्ट तैयार किया है।

1. RBL Bank IndianOil XTRa Credit Card – सबसे ज्यादा बचत।

मुख्य विवरण:

  • IOCL Fuel spends पर: 7.5% वैल्यू बैक (15 Fuel Points प्रति ₹100)
  • Fuel surcharge waiver: 1% (₹500-₹4,000 transaction पर)
  • कुल बचत : 8.5% प्रति fill-up 
  • Annual fee: ₹1,500 (₹2.75 लाख ईयरली खर्च पर माफ)

उदाहरण:

अगर आपका Business monthly ₹8,000 इंडियन ऑयल पर खर्च करता है – तो साल का बचत ₹12,000 तक हो सकता है

किसके लिए :- Heavy IndianOil users, जिनका Monthly Fuel spend ₹5,000+ है।

Business Gas Credit Card
Business Gas Credit Card

2. BPCL SBI Card OCTANE – Business के लिए best Overall 

मुख्य विवरण:

  • BPCL Fuel खर्च पर: 7.25% value-back (25X Reward Points)
  • Fuel Surcharge waiver: 1.25% (industry में सबसे ज्यादा)
  • Non-fuel कैटेगरीज (dining, groceries) पर भी 1.25% back 
  • Joining Fee: ₹1,499

क्यों अच्छा है Business के लिए:- यह Card सिर्फ Fuel तक सीमित नहीं है – non-fuel Business Expenses पर भी reasonable rewards देता है। multi-Purpose Card चाहने वालों के लिए बेहतरीन।

किसके लिए: BPCL पर regularly refuel करने वाले Business Owners।

3. HDFC IndianOil Credit Card – Low Fee, Easy Approval 

मुख्य विवरण:

  • IOCL Fuel खर्च पर: 5% value-back 
  • Fuel Surcharge waiver: 1%
  • Annual Fee: ₹500 (आसानी से waive हो जाता है)

क्यों अच्छा है:- छोटे Business Owners के लिए जिनका Fuel पे खर्च modrate है (₹3,000 – ₹7,500/month), यह Card बिना ज्यादा annual fee के अच्छी value देता है।

किसके लिए:- Small Business Owners, नए Credit Card Users।

4. IDFC FIRST HPCL Power + Credit Card 

मुख्य विवरण:

  • HPCL Fuel खर्च पर Strong rewards 
  • Fuel surcharge waiver शामिल 
  • Lifestyle benefits भी मिलते है

क्यों अच्छा है:- HPCL outlets पर regular fill-up करने वालो के लिए यह Card best Co-Branded Option है।

किसके लिए:- जो Business Owners HPCL पर Fuel भरवाते हैं।

5. ICICI HPCL Super Saver Credit Card

मुख्य विवरण:

  • 4% Cashback + 1% Surcharge waiver + 1.5% additional rewards on HPCL 
  • Movie benefits और Loung access भी शामिल
  • Accelerated earnings Cap: ₹300/month

क्यों अच्छा है:- Beginners के लिए बढ़िया option, लेकिन cap की वजह से heavy spenders को उतना फायदा नहीं मिलता।

किसके लिए:- मॉडरेट Fuel खर्च वाले नए Business Owners।

6. SBI Card (Universal Fuel Card) – Brand-Loyal नहीं है तो

मुख्य विवरण:

  • IndianOil, BPCL, HPCL – सभी जगह काम करता है
  • 1% fuel surcharge waiver हर जगह
  • Rewards थोड़े कम, लेकिन flexibility ज्यादा

क्यों अच्छा है:- जो Businesses एक ही fuel Brand पर निर्भर नहीं रहते – गाड़िया अलग अलग शहरों / routes पर चलती है – उनके लिए यह Card ज्यादा practical है।

किसके लिए:- multi-city operations वाले Businesses, delivery fleets।

Business Gas Credit Card – Top 6 Cards का Quick Comparison 

Card Name Fuel BrandTotal Savings Annual Fee
RBL IndianOil XTRAIOCL8.5%₹1,500
BPCL SBI OctaneBPCL7.25%₹1,499
HDFC IndianOilIOCL5%₹500
IDFC HPCL Power+HPCL~5-6%₹500-1,000
ICICI HPCL Super SaverHPCL~5.5%₹500
SBI Universal Fuel Cardसभी Brands~4%₹500

Note: – Rates approximate है और बैंक की Policies के हिसाब से बदल सकती है। Apply करने से पहले official बैंक वेबसाइट चेक करें।

Business Gas Credit Card
Business Gas Credit Card

Real Business Example – कितनी बचत होगी?

मान लीजिए आपका Delivery Business है, 4 Bikes हैं, हर महीने कुल ₹15,000 पेट्रोल में खर्च होता है – IndianOil Outlets पर।

Normal Debit Card से Payment:

  • Extra 1% surcharge लगेगा = ₹150/month नुकसान 
  • कोई Rewards नहीं
  • Yearly नुकसान: ₹1,800

RBL IndianOil XTRa Card से Payments:

  • 7.5% fuel Points = ₹1,125/month value-back
  • 1% surcharge waiver = ₹150/month बचत 
  • कुल Monthly Saving: ₹1,275
  • Yearly Saving: ₹15,300

Annual Fee घटकर (1,500):

  • Net Yearly Saving: ₹13,800

यही होता है फर्क – सिर्फ सही Card चुनने से

Business Gas Credit Card कैसे चुने? – 5 Points

  1. अपना primary Fuel Brand पहचानो – अगर आपकी गाड़ियां ज्यादातर IndianOil पर भर्ती है, तो IOCL co-branded card लो। BPCL या HPCL के लिए वही brand-specific card चुनो। 
  2. Monthly Fuel Spend Calculate करो – ₹5,000 से कम है तो low-fee card (HDFC, ICICI) लो। ₹8,000+ है तो Premium Card (RBL, SBI Octane) ज्यादा Value देगा। 
  3. Annual Fee vs Saving Compare करो – अगर annual fee ₹1,500 है और आपकी Yearly Savings ₹15,000+ है, तो Card Worth it है। 
  4. Multi-City Operations है तो Universal Card लो – अगर आपकी गाँडीय अलग अलग brands के outlets पर Fuel भर्ती है, तो SBI जैसा Universal Card बेहतर रहेगा। 
  5. Fee Waiver Condition जरूर पढ़ो – ज़्यादतर Cards का annual fee एक निश्चित yearly खर्च पर माफ हो जाता है – यह condition जरूर चेक करो। 

Apply कैसे करें – Step by Step

Step 1 

  • अपना primary fuel brand decides करो (IOCL/BPCL/HPCL)

Step 2 

  • Bank की Official Website या App पर जाओ 
RBLOfficial Link
SBIOfficial Link
HDFCOfficial Link
ICICIOfficial Link
IDFCOfficial Link

Step 3 

  • ‘Fuel Credit Card’ Section मे जाकर eligibility चेक करो

Step 4 

  • आमतौर पर ये चाहिए होता है:
  • Age 21-65 साल 
  • Monthly Income: ₹1,5000-25,000+ (salaried) या equivalent business income
  • Credit Score: 650+ (ज्यादा बेहतर है 750+)

Step 5 

  • Documents अपलोड करो – PAN, Aadhar, Income Proof, Address Proof

Step 6

  • Verification मे 3-5 working days लगते है

Step 7

  • Approval मिलने पर कार्ड 7-10 दिनों में delivered हो जाता है

Eligibility Documents – क्या चाहिए होगा

Business Type जरूरी Documents
Salaried IndividualPAN, Aadhaar, Salary Slips, Bank Statement
Self-Employed/Business OwnerPAN, Aadhaar, ITR, Business Registration, Bank Statement
New Business (1 साल से कम)PAN, Aadhaar, GST Registration (अगर applicable), Bank Statement

Business Gas Credit Card के फायदे।

1. Surcharge waiver – हर  Transaction पर बचत

Normal Card से fuel भरवाने पर 1% extra surcharge लगता है। Fuel Card इसे माफ करता है – यह छोटा लगता है लेकिन साल भर में हजारों की बचत होती है।

2. Reward Points – Free Fuel जैसा फायदा 

ज्यादातर fuel points सीधे उसी fuel brands के outlets पर redeem होती है – मतलब आपको practically free Fuel मिलता है।

3. Business Expense Tracking आसान 

एक dedicated fuel Card रखने से आपके Statement में fuel expenses clearly दिखते है – accounting और tax filing के समय यह बहुत काम आता है।

4. Non-Fuel Benefits भी मिलते है

कोई cards ( जैसे BPCL, SBI Octane) dining, groceries और अन्य categories पर भी rewards देते है – मतलब card सिर्फ पेट्रोल तक सीमित नहीं रहता।

5. Credit Score Building 

Regular fuel खर्च और समय पर payment से आपका Credit Score बेहतर बनता है – भविष्य में बड़े business loans के लिए यह मदद करता है।

Business Gas Credit Card के नुकसान – यह भी जानना जरूरी है।

1. Monthly Cap लगती है ज्यादातर Cards में।

कई cards पर accelerated rewards की एक maximum limit होती है ( जैसे ₹300/month )। अगर आपका खर्च इससे ज्यादा है, तो extra amount पर सिर्फ base rate मिलता है।

2. Brand-Specific Restriction.

Co-Branded Card (RBL, IOCL, BPCL, SBI) सिर्फ उसी brand के outlets पर पूरा फायदा देते है। दूसरे brand पर fuel भरवाने पर सिर्फ base rewards मिलते है।

3. Annual Fee अगर खर्च कम है तो नुकसान।

अगर आपका Monthly Fuel खर्च सिर्फ ₹2,000-3,000 है, तो ₹1,500 annual fee वाला card शायद worth it न हो – यहां lifetime free option ज्यादा बेहतर रहेगा।

Business Gas Credit Card
Business Gas Credit Card

Business Gas Credit Card – Common Myths जो तोड़ना जरूरी है।

Myth 1: ‘Business Fuel Credit Card लेने से कर्ज बढ़ता है ‘ 

Credit card सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए – यानी पूरा बिल समय पर भरा जाए – तो यह कर्ज नहीं, बल्कि saving tool हैं। कर्ज तभी बनता है जब आप minimum payment ही भरते रहे।

Myth 2: – “सभी Fuel Cards एक जैसे होते है”

बिल्कुल नहीं। IOCL, BPCL, HPCL के cards अलग अलग brands पर अलग rates देते है। सही card वही है जो आपके actual fuel usage से match करे।

Myth 3: – “Annual Fee वाला Card हमेशा बेहतर होता है”

गलत। अगर आपका fuel खर्च कम है, तो lifetime-free या low-fee card ज्यादा practical रहेगा। Annual Fee तभी justify होती है जब बचत उससे कई गुना ज्यादा हो।

Myth 4: – “Business Owners के लिए Approval मुश्किल होता है”

Self-employed और Business Owners के लिए भी fuel cards आसानी से मिलते है – बस सही documents (ITR, Business Registration, Bank Statements) होने चाहिए।

किसके लिए सही है Business Gas Credit Card?

बिल्कुल लेना चाहिए अगर:

  • Monthly Fuel Spend ₹3,000 से ज्यादा है
  • Business में regularly vehicles use होते है
  • एक Fixed Fuel Brand पर ज्यादातर fill-up होता है
  • Time पर Credit Card Bill भरने की Discipline है

शायद जरूरी नहीं अगर:

  • Monthly Fuel Spend ₹1,000-2,000 से कम है
  • Cash/UPI से ही payment करना पसंद है
  • Credit cards manage करने में confidence नहीं है

[आप इन्शुरन्स के बारे में ज्यादा जानना चाहते है तो आप यहाँ क्लिक करके पूरी जानकारी हासिल करे] 

Conclusion – आज एक फैसला लो।

Business के लिए सही Fuel Credit Card चुनना कोई मुश्किल काम नहीं है – बस अपना monthly fuel खर्च और primary fuel brand पता होना चाहिए।

मेरे जानने वाले delivery business owner ने सिर्फ card बदल कर ₹14,000+ सालाना बचाए। यह छोटा सा decision बड़ा फर्क बना सकता है।

आज एक actionable step: अपने पिछले 3 महीने का fuel expense check करो, primary fuel brand पहचानो, और ऊपर दी गई list से matching card के लिए apply करो।

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।

Q1. Business owners के लिए fuel credit card लेना जरूरी है क्या?

जरूरी नहीं, लेकिन अगर monthly fuel खर्च ₹3,000+ है तो यह significant saving देता है।

Q2. क्या Fuel Credit Card सिर्फ पेट्रोल पंप पर ही काम करता है?

नहीं। ज्यादातर cards normal credit card की तरह हर जगह काम करते है – सिर्फ fuel transaction पर extra rewards मिलते है।

Q3. Annual Fee कैसे माफ होती है?

ज्यादातर banks एक yearly खर्च threshold ( जैसे ₹50,000 या ₹2.75 लाख ) पूरा करने पर अगले साल की annual fee माफ कर देते है।

Q4. एक से ज्यादा Fuel Credit Card रख सकते है क्या?

हां, कोई business owners अलग अलग Fuel brands के लिए अलग card रखते है ताकि हर जगह Maximum rewards मिलते है।

Q5. Reward Points कैसे redeem करे?

ज्यादातर fuel points सीधे उसी brand के outlets पर redeem होते है – app या website से points check करके redeem कर सकते है।

Q6. Credit Score कितना चाहिए Fuel Card के लिए?

650+ से approval मिल सकता है, लेकिन 750+ होने पर बेहतर cards और higher limits मिलने के chances बढ़ जाते है।

Disclaimer 

यह आर्टिकल केवल general जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह financial advice नहीं है। कोई भी Credit Card लेने से पहले संबंधित बैंक की official terms, fees, और eligibility criteria जरूर पढ़ें। Intrest rates, rewards, और charges समय समय पर बदल सकते है।

इस article को पढ़ने के बाद अगर आप Car Insurance के बारे में भी जानना चाहते है – तो हमारी related guides जरूर पढ़ें।

Spread the love

OneInfoHub

OneInfoHub

 

OneInfoHub is a trusted platform dedicated to insurance and personal finance education. With over 5 years of experience in simplifying complex financial topics, we help everyday readers understand insurance policies, make informed decisions, and plan their financial future with confidence.

🏆  5+ years of experience

 

Leave a Comment