North Bihar Bijli Check करने का सबसे सीधा तरीका है NBPDCL की वेबसाइट nbpdcl.co.in पर Instant Payment मे View & Pay Bill खोलना और अपना CA Number (उपभोक्ता संख्या) डालना। मोबाइल पर आप आधिकारिक Suvidha Bihar ऐप से भी बिल देख और भर सकते है। NBPDCL का पूरा नाम North Bihar Power Distribution Company Limited है और यह उत्तर बिहार के 21 जिलो मे बिजली वितरण करती है।
इस गाइड मे बिल देखने, CA Number खोजने, बिल और रसीद निकालने, भुगतान, आम समस्याओ और शिकायत की आधिकारिक प्रक्रिया क्रम से दी गई है।
सीधे काम की आधिकारिक लिंक
| काम | कहा जाए |
| बिल देखना और भुगतान | View & Pay Bill |
| भुगतान की रसीद | Print Receipt |
| मोबाइल ऐप (Android) | Suvidha Bihar |
| शिकायत दर्ज करना | CCRS पोर्टल |
| नजदीकी भुगतान केंद्र | Nearest Payment Location |
| Toll Free Helpline | 1912 या 1800 202 2813 |
उत्तर बिहार का बिल कौन-सी कंपनी भेजती है? (NBPDCL और SBPDCL का फर्क)
बिहार मे बिजली वितरण दो अलग कंपनियाँ करती है। उत्तर बिहार के लिए North Bihar Power Distribution Company Limited (NBPDCL) और दक्षिण बिहार के लिए South Bihar Power Distribution Company Limited (SBPDCL)। दोनो 1 नवंबर 2012 को Bihar State Electricity Board के पुनर्गठन के बाद अलग कंपनियो के रूप मे शुरू हुई।
NBPDCL की वेबसाइट के अनुसार इसके क्षेत्र मे उत्तर बिहार के ये 21 जिले आते है: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ़्फरपुर, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज।
SBPDCL की वेबसाइट के अनुसार वह पटना समेत दक्षिण बिहार के 17 जिलो मे सेवा देती है और उसका पोर्टल sbpdcl.co.in है। यानी अगर आपका बिजली कनेक्शन SBPDCL का है तो NBPDCL के पोर्टल पर आपका बिल नही मिलेगा। एक कंपनी की प्रक्रिया दूसरी पर अपने आप लागू नही होती, इसलिए पुराने बिल या कनेक्शन के कागज पर बिजली कंपनी का नाम देखकर सही पोर्टल चुने।
अगर आप Credit Card के फायदे, फीस, Eligibility और सही इस्तेमाल के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमारी Student Credit Card India की पूरी गाइड पढ़ सकते हैं।
उत्तर बिहार बिजली बिल ऑनलाइन चेक कैसे करें?
शुरू करने से पहले अपना CA Number पास मे रखे। फिर इन चरणो का पालन करे:
- मोबाइल या कंप्यूटर के Browser मे nbpdcl.co.in खोले। हिंदी मे पढ़ना चाहे तो ऊपर दिए ‘हिंदी’ विकल्प को चुने।
- मेन्यू मे Instant Payment सेक्शन खोले और वहाँ आपको View & Pay Bill दिखेगा जिसपे आप Click करके सकते है। होमपेज पर बिजली बिल की राशि देखने और भुगतान करने के लिए दिया गया लिंक भी आपको इसी पेज पर पहुँचा देता है। तो आप Direct यही से Click करके जाए।
- पेज पर अपना CA Number डाले। यह सिर्फ अंको मे होना चाहिए, पेज खुद यही शर्त बताता है।
- अगर पेज Captcha या कोई और जानकारी माँगे तो वही भरे और आगे बढ़े।
- स्क्रीन पर दिखा उपभोक्ता का नाम और बकाया राशि अपने पुराने बिल से मिला ले।

इसी पेज पर ‘विद्युत विपत्र राशि / स्मार्ट मीटर भुगतान/रिचार्ज’ के लिए WSS पोर्टल का अलग लिंक भी दिया गया है। NBPDCL ने होमपेज पर लिखा है कि कंपनी के सभी क्षेत्रो मे नए Billing Software से काम शुरू हो चुका है, और ऑनलाइन सेवाओ के लिए Suvidha Bihar ऐप या WSS Portal इस्तेमाल करने को कहा है।
ध्यान दे:- सरकारी वेबसाइट की स्क्रीन समय-समय पर बदलती रहती है। बटन का नाम थोड़ा अलग दिखे तो मेन्यू मे Instant Payment और View & Pay Bill ही देखे।
मोबाइल से North Bihar Bijli Bill कैसे चेक करे?
मोबाइल पर दो आसान रास्ते है।
- मोबाइल Browser से:- ऊपर बताए वही चरण Chrome या किसी भी browser मे काम करते है। पेज छोटा दिखे तो browser मेन्यू से ‘Desktop site’ चुनकर देख सकते है।
- Suvidha Bihar ऐप से:– NBPDCL ने अपनी वेबसाइट पर इस ऐप का Google Play लिंक दिया है और लिखा है कि पोर्टल से भुगतान न हो पा रहा हो तो इस ऐप से कर सकते है। Play Store listing के अनुसार ऐप मे Bill Payment, खपत/बिल/भुगतान का History, outage report और Complaint जैसी सुविधाएँ है। Sign up या login के लिए SBPDCL/NBPDCL के मौजूदा Credentials इस्तेमाल होते है। Listing मे अंतिम Update 3 सितंबर 2026 और developer का नाम North Bihar Power Distribution Company Limited दिखता है।
ऐप हमेशा NBPDCL की वेबसाइट के लिंक से या Developer का नाम देखकर ही Install करे। आधिकारिक साइट पर सिर्फ Android लिंक दिया गया है। iPhone पर ऐप उपलब्ध है या नही, यह मै Verify नही कर सका, इसलिए iPhone पर वेबसाइट का तरीका अपनाए।
Play Store पर इसी Developer के कुछ और ऐप भी है, जैसे Bihar Saral Smart Meter App। नाम के अनुसार ये smart meter से जुड़ी सेवाओ के लिए है। सामान्य बिल चेक के लिए Suvidha Bihar पर्याप्त है।
NBPDCL CA Number (Consumer Number) कैसे पता करे?
अपने वाहन के लिए सही Insurance Policy चुनने से पहले उसके Coverage, Premium और जरूरी शर्तों को समझना महत्वपूर्ण है। इसके लिए हमारी Best Car Insurance Policy in India की गाइड पढ़ें।

CA Number आपके बिजली कनेक्शन की पहचान संख्या है। बिल देखने और रसीद निकालने के लिए यही चाहिए। इसे ढूँढने के तरीके:
- पुराना बिल या कनेक्शन के कागज:- बिजली के बिल मे उपभोक्ता संख्या छपी होती है।
- View & Pay Bill पेज:- यहाँ आप उपभोक्ता संख्या से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस पर क्लिक करके आप जान सकते है कि बिजली बिल कितना आया हुआ है।
- मुजफ़्फरपुर के पुराने DF क्षेत्र के उपभोक्ता:- NBPDCL के पेज के अनुसार पुराने Consumer ID से नया Consumer ID खोजने के लिए पुराने ID के आगे Subdivision के चार अक्षर और ‘-‘ लगाना होता है। जैसे MIT के उपभोक्ता को MITT-123587 डालकर खोजना है।
| Subdivision | आगे लगाने वाला कोड |
| SKMCH | SKMC- |
| Dholi | DHOL- |
| Kalyani | KALY- |
| Saraiyaganj | SARA- |
| Motipur | MOTI- |
| Muzaffarpur (E) | MUZE- |
| Muzaffarpur West | MUZW- |
| Sakra | SAKR- |
| Ramdayalu Nagar | RAMD- |
| Maripur | MARI- |
| MIT | MITT- |
अगर आप अपनी बचत को निवेश करने के लिए Mutual Funds के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमारी Best Mutual Fund for Investment in India की गाइड में फंड चुनने, जोखिम समझने और निवेश से जुड़े जरूरी पहलुओं की जानकारी प्राप्त करें।
कोई कागज न मिले तो 1912 पर बात करे या नजदीकी बिजली कार्यालय मे पूछें। अपना CA Number खोजने के लिए किसी अनजान वेबसाइट या ऐप पर आधार, मोबाइल या OTP न डाले।
उत्तर बिहार बिजली बिल डाउनलोड कैसे करे?
NBPDCL के जिन आधिकारिक पेजो को जाँचा जा सका, उनमे ‘Download Bill’ बटन के नाम की पुष्टि नही मिली। इसलिए नीचे वही विकल्प दिए है जो आपकी स्क्रीन पर उपलब्ध हो सकते है:
- View & Pay Bill पेज पर:- बिल खुलने के बाद, यदि Print या PDF डाउनलोड करने का विकल्प उपलब्ध हो, तो उसका इस्तेमाल करके बिल की कॉपी प्रिंट करें या अपने डिवाइस में सेव कर लें।
- Suvidha Bihar ऐप मे:- Play Store listing के अनुसार ऐप मे bill और Payment history की सुविधा है। वहाँ से बिल या रसीद देखे।
- Browser से PDF बनाना:- स्क्रीन पर खुले बिल को Browser के Print विकल्प से ‘Save as PDF’ करके रख सकते है। यह Browser की सामान्य सुविधा है, NBPDCL की अलग सुविधा नही।
- भुगतान की रसीद:- इसके लिए नीचे भुगतान वाला सेक्शन देखे।
कुछ भी न मिले तो 1912 पर बात करे या नजदीकी बिजली कार्यालय जाएँ।
अगर आप NBPDCL से है तो कुछ इस तरह का बिल दिखेगा जो नीचे इमेज मे देख रहे है।

North Bihar Bijli Bill Online Payment कैसे करे?
भुगतान से पहले: स्क्रीन पर दिख रहा नाम, CA Number और राशि अपने बिल से मिला ले।
आधिकारिक तरीके:
- वेबसाइट: View & Pay Bill पेज से।
- ऐप: Suvidha Bihar। NBPDCL के पेज के अनुसार पोर्टल से भुगतान न हो तो इसी ऐप से कर सकते है।
- Smart Meter उपभोक्ता: NBPDCL ने Smart Meter वालो के लिए अलग Payments and other options पेज दिया है। यह सिर्फ उन्ही के लिए है जिनके यहाँ Smart Meter लगा है। Prepaid Meter Recharge का लिंक भी View & Pay Bill पेज पर दिया गया है।
- ऑफलाइन: Nearest Payment Location पेज से अपना भुगतान केंद्र खोजे।
भुगतान के माध्यम और Charges: NBPDCL के Applicable Charges पेज (Bill Desk के लिए) मे सभी बैंको की Net Banking, Debit card (Master/Visa/RuPay) और Credit card (Master/Visa) पर Charge ‘Nil’ लिखा है। इस पेज पर UPI का जिक्र नही मिला, इसलिए भुगतान स्क्रीन पर जो विकल्प दिखे वही चुने। NBPDCL के Terms पेज मे Card Gateway की Processing Fee का भी पुरानी भाषा मे उल्लेख है। इसलिए भुगतान से पहले स्क्रीन पर Final Amount एक बार जरूर देख ले। किसी Third-party ऐप से भरने पर वह अपनी सुविधा-शुल्क लगा सकता है।
अगर आप credit card से भुगतान सोच रहे है तो ध्यान रखे कि कई Cards मे Utility खर्चो पर Rewards नही मिलते। इसकी जानकारी हमारे Lifetime Free Credit Card गाइड मे दी गई है।
भुगतान के बाद रसीद: NBPDCL की Terms के अनुसार ऑनलाइन भुगतान सफल होने पर Printable e-receipt मिलती है। बाद मे निकालनी हो तो Print Receipt पेज खोले, Payment Type चुने (जैसे Energy), CA Number डाले और Captcha भरे। Payment gateway या Vendor के जरिए भुगतान किया हो तो Print Receipt by PG/Vendor पेज देखे।
भुगतान की सुरक्षा:
अगर आपको उच्च शिक्षा के खर्चों के लिए Loan की जरूरत है, तो हमारी Education Loan की गाइड पढ़ें, जिसमें Eligibility, जरूरी Documents, Interest Rate और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।
- OTP, UPI PIN, ATM PIN या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करे।
- भुगतान से पहले Browser मे पता (URL) देखे, आधिकारिक साइट nbpdcl.co.in है।
- कोई तीसरी वेबसाइट सरकारी नही होती, चाहे उसका नाम NBPDCL से मिलता-जुलता हो।
बिल चेक करते समय आने वाली समस्याएँ और समाधान
| समस्या | क्या करे |
| CA Number गलत बता रहा है या बिल नही मिल रहा | अंक दोबारा मिलाएँ। मुजफ़्फरपुर के पुराने DF क्षेत्र मे पुराने ID के आगे Subdivision कोड लगाना पड़ सकता है (ऊपर तालिका देखे)। फिर भी न मिले तो 1912 पर पूछे। |
| बिल पुराना दिख रहा है या अपडेट नही है | पहले वेबसाइट और Suvidha Bihar ऐप, दोनो मे देखें। NBPDCL ने नए billing software की सूचना दी है, लेकिन देरी की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली। इसलिए helpline या शिकायत पोर्टल पर CA Number के साथ बताएँ। |
| वेबसाइट नहीं खुल रही | कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें। मोबाइल पर Suvidha Bihar ऐप आज़माएँ। |
| भुगतान फेल हो गया | पहले Print Receipt पेज पर CA Number डालकर देखें कि भुगतान दर्ज हुआ या नहीं। दर्ज न हो तो दोबारा भुगतान से पहले बैंक का SMS देखें। |
| पैसे कट गए लेकिन भुगतान अपडेट नहीं हुआ | Transaction ID, तारीख और screenshot सँभालकर रखें। रसीद पेज पर जाँचें। अपडेट न हो तो 1912 या शिकायत पोर्टल पर यही जानकारी दें। NBPDCL की terms के अनुसार refund payment gateway के जरिए उसी card पर होता है, नकद refund नहीं होता। Refund की समय-सीमा मुझे आधिकारिक पेज पर नहीं मिली। |
| रसीद डाउनलोड नहीं हो रही | Print Receipt पेज पर CA Number से खोजें। gateway/vendor से भुगतान किया हो तो PG/Vendor वाला पेज आज़माएँ। |
| बिल की राशि गलत लग रही है | बिल की units और पिछली रीडिंग अपने पुराने बिल से मिलाएँ। फिर CA Number के साथ शिकायत दर्ज करें। घरेलू उपभोक्ताओं की 125 यूनिट वाली योजना को लेकर सवाल हो तो NBPDCL का प्रश्नोत्तर PDF देखें। |

NBPDCL Customer Care और शिकायत कैसे करे?
NBPDCL की वेबसाइट पर शिकायत के ये आधिकारिक माध्यम बताए गए है:
- Toll free helpline: 1912 या 1800 202 2813। बिजली से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए।
- Online portal: CCRS पोर्टल पर लॉगिन करके शिकायत दर्ज करे। वेबसाइट के ‘Online Complaint’ विकल्प से भी शिकायत और उसकी स्थिति देखी जा सकती है।
- Suvidha Bihar ऐप: Play Store listing के अनुसार ऐप मे शिकायत दर्ज करने और Status देखने की सुविधा है।
- WhatsApp chatbot: +91-9031683592 पर संपर्क करके शिकायत दर्ज की जा सकती है।
शिकायत करते समय तैयार रखे:- CA Number, उपभोक्ता का नाम और पता, मोबाइल नंबर, समस्या का छोटा विवरण, और भुगतान की समस्या हो तो Transaction ID या Screenshot। शिकायत संख्या मिले तो उसे सुरक्षित रखे, उसी से बाद मे Status पूछा जा सकता है। भुगतान से जुड़े मामलो के लिए NBPDCL का Payment Contact Details पेज भी है।
North Bihar Bijli Check से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQ)
1. North Bihar Bijli Bill Check कैसे करे?
NBPDCL की आधिकारिक वेबसाइट https://nbpdcl.co.in/ खोले। वहाँ से View & Pay Bill या संबंधित Consumer Portal पर जाएँ और निर्देशो के अनुसार अपना CA Number दर्ज करे।
2. NBPDCL की आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?
NBPDCL की आधिकारिक वेबसाइट https://nbpdcl.co.in/ है।
3. Consumer Number कहाँ मिलता है?
Consumer Number या CA Number पुराने बिजली बिल पर मिल सकता है। यदि बिल उपलब्ध नहीं है, तो आधिकारिक ग्राहक सहायता से जानकारी लें।
4. क्या मोबाइल से उत्तर बिहार का बिजली बिल चेक कर सकते है?
हाँ। मोबाइल ब्राउज़र से NBPDCL की वेबसाइट खोलकर उपलब्ध Consumer Portal के माध्यम से बिल देखने की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
5. क्या उत्तर बिहार का बिजली बिल ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है?
यदि संबंधित पोर्टल पर बिल देखने और डाउनलोड या प्रिंट करने का विकल्प उपलब्ध है, तो आप उसका उपयोग कर सकते है। उपलब्ध विकल्प कनेक्शन और पोर्टल के अनुसार अलग हो सकते है।
6. बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान कैसे करे?
NBPDCL की आधिकारिक वेबसाइट से बिल भुगतान का विकल्प खोलें। अपना कनेक्शन विवरण जाँचें और पोर्टल पर उपलब्ध भुगतान माध्यम से प्रक्रिया पूरी करे।
7. पैसे कट गए, लेकिन बिजली बिल अपडेट नहीं हुआ तो क्या करे?
पहले बैंक या UPI ऐप में Transaction Status जाँचें। Transaction ID सुरक्षित रखें और भुगतान की स्थिति स्पष्ट न होने पर आधिकारिक ग्राहक सहायता से संपर्क करें।
8. NBPDCL की हेल्पलाइन क्या है?
NBPDCL की आधिकारिक वेबसाइट पर 1912 और 1800-202-2813 नंबर प्रदर्शित हैं। संपर्क करने से पहले वेबसाइट पर वर्तमान विवरण देखना उपयोगी है।
9. उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के लिए एक ही पोर्टल है?
दोनों क्षेत्रों की बिजली वितरण कंपनियाँ अलग हैं। उत्तर बिहार के लिए NBPDCL और दक्षिण बिहार के लिए SBPDCL की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।
निष्कर्ष
उत्तर बिहार का बिजली बिल देखने के लिए सबसे भरोसेमंद रास्ता NBPDCL की आधिकारिक वेबसाइट nbpdcl.co.in या Suvidha Bihar ऐप है। भुगतान से पहले अपना CA Number, नाम और राशि मिला लें, और भुगतान के बाद e-receipt सँभालकर रखे। कोई समस्या आए तो CA Number और transaction ID के साथ 1912 या CCRS पोर्टल से संपर्क करें। किसी भी भुगतान के लिए सिर्फ आधिकारिक साइट या ऐप का इस्तेमाल करे।
Disclaimer (अस्वीकरण)
यह लेख केवल सामान्य जानकारी और शैक्षिक उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। North Bihar Bijli Bill Check, बिजली बिल भुगतान और शिकायत से संबंधित जानकारी उत्तर बिहार बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) तथा संबंधित आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है।
OneInfoHub, NBPDCL या बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) की आधिकारिक वेबसाइट नही है और न ही इन संस्थाओ से संबद्ध है। वेबसाइट के पोर्टल, ऑनलाइन सेवाओ, भुगतान विकल्पो और प्रक्रियाओ मे समय-समय पर बदलाव हो सकते है। इसलिए बिल की वास्तविक राशि, भुगतान की स्थिति और अन्य जरूरी जानकारी के लिए संबंधित आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें।

