अगर आप ऐसा Credit Card ढूंढ रहे है जिसके लिए हर साल Annual Fee न देनी पड़े, तो Lifetime Free Credit Card आपके लिए अच्छा Option हो सकता है। लेकिन यहा एक जरूरी बात समझना बहुत Important है-हर “Free Credit Card” वास्तव मे lifetime free नही होता।
कुछ Cards मे सिर्फ पहले साल की fee माफ होती है, जबकि दूसरे साल से annual fee लग सकती है। वही Genuine Lifetime Free (LTF) Card मे आम तौर पर Joining Fee और Annual/Renewal Fee ₹0 होती है और उसे बनाए रखने के लिए कोई Annual Spending Condition नही होती है।
इस Article मे जानेंगे कि Lifetime Free Credit Card क्या होता है, कौन-कौन से Cards इस Category मे आते है, उनके Benefits और Limitations क्या है और Card लेने से पहले किन बातो को जरूर check करना चाहिए।
Lifetime Free Credit Card in India क्या होता है?
Lifetime Free Credit Card यानी ऐसा credit card जिसमे सामान्य तौर पर:
- Joining Fee नही होती
- Annual/Renewal Fee नही होती
- हर साल Fee Waiver के लिए कोई Minimum Spending Condition नही होती
उदाहरण के लिए अगर किसी Card की Annual Fee ₹999 है और Bank कहता है कि साल मे ₹2 लाख खर्च करने पर Fee Waive हो जाएगी, तो वह Conditional Fee-Waiver Card है। उसे सीधे Genuine Lifetime-Free Card मानना सही नही होगा।
दूसरी तरफ, अगर Card की Joining Fee ₹0 और Annual Fee ₹0 है तथा fee waiver के लिए कोई spending target नही है, तो उसे Lifetime Free category मे रखा जा सकता है।
“Lifetime Free Credit Card in India” का मतलब क्या यह card पूरी तरह Free है?
नही।
Lifetime Free का मतलब सिर्फ यह है कि card रखने के लिए Joining Fee और Annual/Renewal Fee नही देनी पडती।
इसका मतलब यह नही है कि Card से जुडी हर Service Free होगी।
Credit card पर Transaction या गलत usage के कारण कई दूसरे charges लग सकते हैं, जैसे:
- Late Payment Charges
- Interest/Finance Charges
- Cash Withdrawal Fee
- Foreign Currency/Forex Charges
- Rent Payment Charges
- कुछ Utility या Wallet Transaction Charges
- Card Replacement Fee
- EMI Processing Fee
- कुछ Categories मे convenience charges
इसलिए “₹0 Annual Fee” देखकर यह assume नही करना चाहिए कि Credit Card का हर Transaction free है।
क्रेडिट कार्ड के फायदे और charges के बारे में अधिक जानने के लिए हमारी Credit Card Guide पढ़ें।
कुछ प्रमुख Lifetime Free Credit Card in India.
नीचे दिए गए Cards को उनके अलग-अलग Use Cases के हिसाब से समझना ज्यादा Useful है। Card की Availability, Eligibility और Benefits समय के साथ बदल सकते है, इसलिए Application से पहले issuer की current terms जरूर check करे।
| Credit Card | किसके लिए उपयोगी | मुख्य खासियत |
| IDFC FIRST Millennia | Everyday rewards | Lifetime free, reward points |
| IDFC FIRST Classic | General usage | Lifetime free, rewards & lounge benefits |
| Scapia Federal Credit Card | Travel | Zero annual fee + zero forex markup |
| Amazon Pay ICICI Bank Credit Card | Amazon shopping | Amazon-focused cashback |
| ixigo AU Credit Card | Travel | Zero forex markup, travel benefits |
| YES BANK FinBooster | Everyday spending | ₹0 joining & renewal fee |
| EazyDiner IndusInd Bank Platinum | Dining | Dining-focused offers |
ध्यान रखे कि किसी Card का “Best” होना सभी लोगो के लिए समान नही होता। आपके लिए सही Card इस बात पर Depend करेगा कि आप ज्यादा खर्च Amazon, UPI, Travel, Dining, Fuel या Normal Shopping पर करते है।

‘Lifetime Free Credit Card in India’ पर भी कौन-से Charges लग सकते है?
| Charge | कब लगता है | ध्यान रखने की बात |
| Interest (finance charge) | पूरा बिल due date तक न चुकाने पर | कई cards में यह लगभग 3.5% से 3.75% प्रति माह (सालाना 40% से ऊपर) तक होता है, और पूरे बकाये पर लगता है |
| Late payment fee | Minimum due भी समय पर न देने पर | बकाया राशि के slab के हिसाब से बढ़ती है |
| Cash advance fee | ATM से कैश निकालने पर | आमतौर पर लगभग 2.5%, minimum fee के साथ, और interest-free period नहीं मिलता |
| Forex या DCC fee | विदेशी currency में या विदेश में हुए spends पर | हर कार्ड में अलग, कुछ में zero |
| Wallet load, rent, fuel, gaming fee | इन categories में spend पर | ICICI के कार्ड्स पर ₹5,000 या उससे ज़्यादा के wallet load पर 1% और online gaming पर 2% fee की ख़बरें आई हैं |
| Reward redemption fee | Points redeem करने पर | कुछ cards में लगती है, कुछ में नहीं |
| GST | सभी fees और interest पर 18% | लिखी हुई fee में GST जुड़कर आती है |
अपने परिवार और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए अलग-अलग Insurance Plans और उनके benefits के बारे में जानें।
1.IDFC FIRST Millennia Credit Card
अगर आप एक General-purpose Lifetime Free Credit Card चाहते है, तो IDFC FIRST Millennia एक Option है।
IDFC FIRST Bank की Current information के अनुसार यह Lifetime-free card है और इसमे Joining/annual Fee नही है। Bank इसके लिए Reward Points, Merchant Offers, Movie Offers और fuel surcharge waiver जैसे Benefits बताता है।
इसके Rewards मे Regular spends पर 3X Points और कुछ Eligible Higher-Spend Categories पर 10X points शामिल है।
किसके लिए बेहतर?
- Regular shopping करने वाले Users
- Rewards collect करने वाले Users
- ऐसे Users जिन्हे Annual fee नही चाहिए
- Everyday spending के लिए Secondary card चाहने वाले Users
Eligibility bank की Internal Assessment पर Depend करती है। IDFC FIRST Bank अपनी current information मे FIRST Millennia के लिए annual income ₹3 lakh या उससे अधिक बताता है।
2. IDFC FIRST Classic Credit Card
FIRST Classic भी IDFC FIRST Bank की Lifetime-Free Cards की Current List मे शामिल है।
यह उन लोगो के लिए Useful हो सकता है जिन्हे Simple Rewards और Basic Lifestyle Benefits वाला Card चाहिए, बिना Annual fee के।
IDFC FIRST Bank के अनुसार FIRST Classic और FIRST Millennia जैसे Cards Lifetime Free है और इनके Rewards Expire नही होते।
किसके लिए बेहतर?
- Beginners
- Regular household spending
- Reward points चाहने वाले Users
- Annual fee avoid करने वाले Users
यह ध्यान रखना जरूरी है कि Lifetime Free होना Approval की Guarantee नही है। Bank Applicant की income, Credit profile और internal eligibility Criteria के आधार पर application approve या reject कर सकता है।
3. Scapia Federal Credit Card
अगर आपका Main focus international travel है, तो Scapia Federal Credit Card अलग category मे काफी interesting Option है।
Scapia की current official information के अनुसार Card मे:
- Zero Joining Fee
- Zero Annual Fee
- Zero Forex Markup
मिलता है।
इसका बडा फायदा International Transactions मे हो सकता है क्योंकि Foreign Currency Spending पर सामान्य Cards की तरह Forex Markup नही लगता।
Card मे Visa और RuPay functionality भी दी जाती है, जिससे Eligible UPI spends के लिए RuPay variant इस्तेमाल किया जा सकता है।
हालांकि Rewards हर Transaction पर नही मिलते। Scapia की Current Terms मे कुछ Categories को Reward Earning से बाहर रखा गया है, जैसे Fuel, Rent, ATM cash withdrawal, Forex transactions और कुछ Utility/education Transactions
किसके लिए बेहतर?
- International Travellers
- Zero-forex Card चाहने वाले Users
- Travel Bookings करने वाले Users
- UPI + international usage दोनो चाहने वाले Users
एक और जरूरी बात: Airport/Lounge Benefits के लिए Spending Conditions लागू हो सकती है। इसलिए केवल “Lounge access” देखकर Card select न करे।
लंबे समय में अपनी savings बढ़ाने और financial goals पूरे करने के लिए Mutual Fund Investment के विकल्पों को समझें।
4. Amazon Pay ICICI Bank Credit Card
अगर आपकी Online Shopping का बडा हिस्सा Amazon पर होता है, तो Amazon Pay ICICI Bank Credit Card एक Strong LTF Option हो सकता है।
ICICI Bank के अनुसार इस Card पर Joining Fee और Annual Fee नही है।
Current reward structure मे:
- Amazon Prime members को Amazon India Purchases पर 5% back
- Non-Prime Users को eligible Amazon Purchases पर 3% back
- Amazon Pay partner merchants पर 2% back
- अन्य Eligible payments पर 1% back
मिलता है।
Rewards Amazon Pay balance के रूप मे Credit होते है।
लेकिन इसकी एक limitation भी है – यह card invite-only programme के रूप में operate करता है। इसलिए हर व्यक्ति को application availability समान रूप से मिले, यह जरूरी नहीं है।
किसके लिए बेहतर?
- Amazon पर ज्यादा Shopping करने वाले Users
- Amazon Prime members
- Amazon Pay ecosystem इस्तेमाल करने वाले Users
5. ixigo AU Credit Card
Travel-focused Users के लिए ixigo AU Credit Card भी एक Option है।
AU Small Finance Bank की current product information इसे Lifetime Free बताती है। साथ ही Card पर zero forex markup और ixigo platform पर Travel-related offers दिए जाते है।
Current Benefits मे Travel Bookings पर Discounts, reward points और Lounge-related benefits शामिल है।
हालांकि यहा एक Important Distinction है:- Bank की Current information के अनुसार Lifetime Free offer limited-period basis पर हो सकता है। इसलिए इसे apply करने से पहले उस समय दिखाई जा रही Fee Terms को जरूर Verify करे।
इसके Lounge Benefits पर भी Spending Criteria लागू हो सकते है। April 2026 से revised Terms के अनुसार Complimentary Domestic Lounge Access के लिए Previous Quarter मे ₹50,000 spending criterion लागू किया गया है।
किसके लिए बेहतर?
- Frequent Travellers
- ixigo users
- Zero Forex Markup चाहने वाले Users
- Travel Bookings पर Benefits चाहने वाले Users
6. YES BANK FinBooster Credit Card
YES BANK FinBooster भी Zero-fee Category मे आता है।
YES BANK के Current Key Fact Statement के अनुसार इस Card की First-year Fee और Renewal fee दोनो Nil है।
इसका मतलब Card रखने के लिए Regular Annual Membership Fee नही देनी पडती।
लेकिन यहा भी वही Rule लागू होता है – Lifetime Free का मतलब यह नही कि Late Payment, Interest या अन्य Transaction-related Charges खत्म हो जाते है।
किसके लिए बेहतर?
- General spending
- Zero Annual fee चाहने वाले Users
- Entry-level credit card users
7. EazyDiner IndusInd Bank Platinum Credit Card
अगर आपका Spending Pattern Dining और Restaurants पर ज्यादा है, तो EazyDiner IndusInd Bank Platinum Credit Card देख सकते है।
IndusInd Bank इसे Lifetime Free card बताता है, जिसमे joining और Annual Fee नही है।
किसके लिए बेहतर?
- Restaurant/dining spending ज्यादा करने वाले users
- EazyDiner users
- Dining discounts चाहने वाले users
Eligibility और जरूरी Documents
हर बैंक की Eligibility अलग होती है और बैंक इसे कभी भी बदल सकता है, फिर भी कुछ बाते लगभग हर जगह समान मिलती है:
- उम्र:- ज्यादातर बैंक न्यूनतम 18 से 21 साल और ऊपरी सीमा 60 साल के आसपास रखते है।
- Income:- कुछ Reviews मे ₹25,000 मासिक या ₹3 लाख सालाना जैसी सीमाएँ बताई गई है। ये अलग-अलग Sources के आँकड़े है, इसलिए बैंक की Current policy ही माने।
- Credit score:- आमतौर पर 700 से ऊपर का CIBIL score पसंद किया जाता है, और 750 से ऊपर होने पर Approval के chances बेहतर माने जाते है।
- Documents:- PAN, Aadhaar या Address proof, Photo और income proof (salary slip, ITR या पिछले 3 महीने की Bank Statement)
- नए हो तो:- अगर आपकी Credit history नही है तो FD-Backed कार्ड या उसी बैंक का Salary/savings account अक्सर आसान रास्ता होता है।
शेयर बाजार में निवेश करने से पहले उसके basics, risks और investment strategies को समझने के लिए हमारी Stock Market Guide पढ़ें।
अगर आप Lifetime Free Credit Card in India को चुनने जा रहे है तो इन 7 बाते जरूर चेक करे
1.Fee बिना शर्त nil है या नही:- बैंक का MITC खोलकर joining और Annual fee दोनो देखे, सिर्फ ऐप के Banner पर भरोसा न करे।
2.Reward Rate असल मे कितना है:- Headline 5% या 10X देखकर मत रुकिए। Fuel, Rent, Wallet load, Utilities, Insurance, EMI और Government Payments पर अक्सर Rewards नही मिलते, और कई कार्ड्स मे हर महीने की Cap भी होती है।
3.Reward किस रूप मे मिलेगा:- Cash, Points या Wallet Balance, तीनो मे फर्क है। Redemption fee और Expiry भी देखे।
4.Interest और interest-free Period:- पूरा बिल समय पर चुकाने पर आमतौर पर लगभग 45 से 50 दिन तक interest नही लगता, पर यह कार्ड और बैक के हिसाब से बदलता है।
5.Forex या DCC fee:- विदेश मे या विदेशी Merchant पर खर्च करने वाले है तो यह सबसे पहले देखे।
6.Extra transaction fees:- Wallet load, Rent और Gaming जैसी Categories मे नई Fees लग सकती है।
7.Fee बदलने का नियम:- ICICI के MITC मे लिखा है कि Fees मे बदलाव आगे के लिए और पहले सूचना देकर ही किए जाएँगे। मतलब LTF कार्ड की Terms भविष्य मे बदल सकती है, इसलिए बैंक के SMS और Emails पर नजर रखे।
Lifetime Free Credit Card in India के बावजूद कौन-कौन से charges लग सकते है?
एक Simple Example से समझिए।
मान लीजिए आपके Card की Annual Fee ₹0 है। आपने ₹50,000 का Purchase किया और due date से पहले पूरा bill pay कर दिया।
ऐसी स्थिति मे सामान्य Purchase पर interest नही लगता।
लेकिन अगर आपने पूरा bill pay नही किया और Outstanding balance carry forward कर दिया, तो Finance/interest Charges लग सकते है।
इसी तरह ATM से cash withdrawal करने पर अलग cash advance fee और interest लग सकता है।
इसलिए सही formula है:
Lifetime Free Credit Card in India ≠ Completely Free Credit Card
बल्कि:
Lifetime Free Credit Card in India = No Joining Fee + No Annual/Renewal Fee
बाकी Charges Card के Terms के अनुसार अलग-अलग हो सकते है।
क्या Lifetime Free Credit Card in India से Credit Score बढ़ता है?
Credit Card Responsibly इस्तेमाल करने पर Credit history बनाने मे मदद कर सकता है।
लेकिन सिर्फ Card रख लेने से Credit Score Automatically अच्छा नही हो जाता।
अगर आप:
- Bill समय पर Pay करते है
- Total Amount Due पूरा Pay करते है
- Credit limit का बहुत ज्यादा हिस्सा लगातार इस्तेमाल नही करते
- बार-बार Unnecessary Credit Applications नही करते
तो आपकी Credit Profile के लिए यह बेहतर हो सकता है।
सबसे Important Habit है Due date से पहले Full Payment करना।
Lifetime Free Credit Card in India अप्लाई कैसे करे?
STEP 1
बैंक या कार्ड के official पेज से fee, rewards और MITC पढ़े।
STEP 2
उसी Official Website या ऐप से अप्लाई करे। कई कार्ड्स मे LTF का फायदा Channel पर निर्भर करता है, इसलिए Offer का स्क्रीनशॉट रख ले।
STEP 3
KYC पूरा करे और जरूरी Documents अपलोड करे।
STEP 4
Approval के बाद कई बैंक Virtual कार्ड तुरंत देते है, Physical कार्ड कुछ दिनो मे आता है।
STEP 5
PIN Set करके कार्ड Activate करे और पहली Statement मे Fees जरूर जाँचे।
RBI के नियम जो आपकी मदद करते है:- RBI के Master Directions के मुताबिक बिना आपकी अर्जी के कार्ड जारी या Upgrade करना मना है। कोई कार्ड अनचाहे आ जाए तो उसे Activate न करे, क्योंकि Activation से पहले बैंक उसकी जानकारी Credit Bureau को नही भेज सकता। हर बैंक को अपना MITC भी उपलब्ध कराना होता है।

Lifetime Free Credit Card in India लेते समय ये गलतियाँ न करे
- MITC पढ़े बिना अप्लाई करना:- ‘Lifetime Free’ लिखा देखकर आगे बढ़ जाना सबसे आम गलती है।
- एक साथ कई कार्ड्स के लिए अप्लाई करना:- हर Application पर Bureau Enquiry होती है और बार-बार Reject होना आपके Profile पर बुरा असर डाल सकता है।
- सिर्फ Minimum Due भरना:- बाकी रकम पर 3.5% से 3.75% मासिक तक का interest लग सकता है, जो सालाना 40% से ऊपर बैठता है।
- Credit limit का बहुत ज्यादा इस्तेमाल:- आम सलाह यह है कि Limit का लगभग 30% से कम इस्तेमाल करे, इससे Credit Score पर अच्छा असर पडता है।
- ATM से Cash निकालना:- Fee लगती है और interest-free Period नही मिलता।
- Excluded Categories पर Rewards की उम्मीद रखना:- Fuel, Rent और Wallet जैसे खर्चो पर आमतौर पर Rewards नही मिलते।
- पुराना LTF कार्ड बंद कर देना:- जब कार्ड पर कोई Fee ही नही है, तो उसे रखने से आपकी Credit History की उम्र बनी रहती है। बहुत जरूरी न हो तो बंद करने से पहले सोचे।
FAQs
1. Lifetime Free Credit Card in India क्या होता है?
ऐसा Credit Card जिसमे Joining Fee और Annual/Renewal Fee नही होती और Annual fee waive कराने के लिए कोई Spending Condition नही होती, उसे आम तौर पर Lifetime Free Credit Card कहा जाता है।
2. क्या Lifetime Free Credit Card in India में कोई charge नहीं लगता?
नही। Annual fee zero हो सकती है, लेकिन Late Payment, interest, cash withdrawal, forex, EMI या कुछ Specific Transactions पर अलग Charges लग सकते है।
3. क्या Lifetime Free Credit Card in India हमेशा lifetime free रहता है?
अगर Card की Fee Structure Genuinely lifetime free है तो annual fee नही होनी चाहिए। लेकिन Promotional/limited-period offers अलग हो सकते है। इसलिए Application के समय issuer की Current terms देखना जरूरी है।
4. क्या Lifetime Free Credit Card in India में annual spending जरूरी होती है?
Genuine LTF Card मे Annual fee Avoid करने के लिए Spending Target नही होना चाहिए। अगर Spending Target पूरा करने पर Annual fee Waive होती है, तो वह Conditional Fee Waiver है।
5. Lifetime Free Credit Card in India के लिए कितना Credit Score चाहिए?
कोई Universal minimum score नही है। Approval Bank की Internal Policy, Income, Credit history और दूसरे Factors पर Depend करता है।
6. क्या Lifetime Free Credit Card in India beginners के लिए अच्छा है?
अगर आप Credit Card Responsibly इस्तेमाल कर सकते है और Annual Fee नही देना चाहते, तो LTF Card Beginner के लिए अच्छा Starting Option हो सकता है।
7. क्या एक से ज्यादा Lifetime Free Credit Card रखना चाहिए?
जरूरी नही। अगर आपके पास पहले से ऐसा Card है जो आपकी जरूरत पूरी करता है, तो सिर्फ Offers देखकर कई Cards Apply करने से बचना बेहतर है।
निष्कर्ष
Lifetime Free Credit Card in India उन Users के लिए Useful हो सकता है जो Credit Card के Rewards और Benefits चाहते है लेकिन Annual fee नही देना चाहते।
लेकिन सही Card चुनने का तरीका सिर्फ “₹0 Annual Fee” देखना नही है। आपको अपने Spending Pattern, Rewards, Exclusions, forex charges, Lounge Conditions, Eligibility और बाकी Fees को साथ मे देखना चाहिए।
सबसे important बात यह है कि Lifetime Free का मतलब Fee-Free for every Transaction नही होता।
अगर Card की Annual fee ₹0 है लेकिन आप Bill समय पर Pay नही करते, Cash withdrawal करते है या ऐसे Transactions करते है जिन पर Additional Charges लागू है, तो cost फिर भी हो सकती है।
इसलिए कोई भी Lifetime Free Credit Card लेने से पहले issuer की latest fee schedule और Terms & Conditions जरूर पढ़े। Credit card का सबसे बड़ा Benefit तभी मिलता है जब Rewards से Value मिले और Bill हर महीने समय पर, Preferably पूरा, Pay किया जाए।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है और वित्तीय सलाह नही है। Fees, Rewards और Eligibility बैंक के अनुसार कभी भी बदल सकते है। कोई भी कार्ड लेने से पहले बैक की Official वेबसाइट और MITC देखे।
Official Sources & References
इस article में दी गई credit card fees, rewards, eligibility और benefits से संबंधित जानकारी के लिए निम्नलिखित official bank और card issuer sources refer करें। Offers और terms समय के साथ बदल सकते हैं, इसलिए application से पहले latest details जरूर verify करें।
- IDFC FIRST Millennia & Classic Credit Cards – Fees, rewards और eligibility
https://www.idfcfirstbank.com/credit-card/lifetime-free-credit-card - Scapia Federal Credit Card – Official card features और benefits
https://www.scapia.cards/ - Federal Bank Scapia Credit Card – MITC – Fees और important terms & conditions
https://www.federalbank.co.in/documents/d/guest/mitc-scapia-federal-credit-card - Amazon Pay ICICI Bank Credit Card – Cashback, joining fee और annual fee
https://www.icicibank.com/personal-banking/cards/credit-card/amazon-pay-credit-card/amazon-pay-faq - ixigo AU Credit Card – Official fees, eligibility और card benefits
https://www.au.bank.in/personal-banking/credit-cards/ixigo-au-credit-card - YES BANK FinBooster Credit Card – Key Fact Statement, fees और charges
https://www.yesbank.in/content/published/api/v1.1/assets/CONT07A77C257C7A4BDD85DB97E51D2B5B8F/native/yesbank_key_fact_statement.pdf - EazyDiner IndusInd Bank Platinum Credit Card – Dining benefits और annual fee details
https://www.indusind.com/in/en/personal/cards/credit-card/eazydiner-platinum-credit-card.html - IDFC FIRST Bank – Credit Card Fees & Charges – Official fee schedule और MITC
https://www.idfcfirstbank.com/credit-card/fees-and-charges
Disclaimer: Credit card approval, eligibility, rewards, fees और promotional offers संबंधित bank की current policies और terms & conditions के अधीन हैं। Card apply करने से पहले official website पर latest information verify करें। यह article केवल educational purposes के लिए है और किसी specific credit card को लेने की financial advice नहीं है.

