आजकल अच्छी पढ़ाई का खर्चा हर साल बढ़ता ही जा रहा है। इंजीनियरिंग, मेडिकल या कोई भी प्रोफेशनल कोर्स करना हो, फीस इतनी ज्यादा हो जाती है कि बहुत से टैलेंटेड स्टूडेंट्स सिर्फ पैसो की कमी की वजह से पीछे रह जाते है। इसी परेशानी को कम करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने एक खास स्कीम शुरू की है — Student Credit Card West Bengal
अगर आप या आपके परिवार में कोई स्टूडेंट है जो पश्चिम बंगाल में पढ़ता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहा हम आसान भाषा मे समझेंगे की यह स्कीम है क्या, कौन कौन अप्लाई कर सकता है, और कितना लोन मिलेगा और अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस क्या है।
Student Credit Card West Bengal क्या है?
West Bengal Student Credit Card Scheme (WBSCC) पश्चिम बंगाल सरकार की एक Education Loan Scheme है, जिसे जून 2021 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य eligible students को higher education और professional courses की पढ़ाई के लिए financial support उपलब्ध कराना है।
इस scheme के तहत eligible student को अधिकतम ₹10 लाख तक Education Loan मिल सकता है। Government की scheme information के अनुसार यह loan Collateral-Free है और eligible loan के लिए अलग से property security की आवश्यकता नहीं होती।
यह loan भारत के साथ-साथ eligible students की विदेश में होने वाली पढ़ाई के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, loan की final approval, sanctioned amount और अन्य terms संबंधित bank तथा लागू scheme rules पर निर्भर करते हैं।
स्कीम एक नज़र में
| पैरामीटर | डिटेल्स |
| शुरुआत | जून 2021 |
| मैक्सिमम लोन राशि | ₹10 लाख |
| इंटरेस्ट रेट | 4% सालाना (नियमित पेमेंट पर 3%) |
| कोलैटरल / गारंटर | जरूरी नहीं |
| इनकम लिमिट | कोई लिमिट नही |
| एज लिमिट | अप्लाई करते समय 40 साल से कम |
| रेजिडेंसी शर्त | स्टूडेंट/परिवार 10 साल से WB मे निवासी |
| रीपेमेंट टेन्योर | 15 साल + मोरेटोरियम पीरियड |
| कवरेज | भारत और विदेश, दोनों जगह पढ़ाई |
| अप्लीकेशन मोड | पूरी तरह ऑनलाइन (वेबसाइट + ऐप) |
इस स्कीम के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
- स्टूडेंट कक्षा 10वीं या उससे ऊपर की किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट में पढ़ रहा हो
- अप्लाई करते समय स्टूडेंट की उम्र 40 साल से कम होनी चाहिए
- स्टूडेंट या उसका परिवार कम से कम पिछले 10 साल से पश्चिम बंगाल में रह रहा हो
- यह लोन ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, PhD, लॉ, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, मेडिकल और वोकेशनल कोर्सेज के लिए भी मिलता है
- UPSC, WBCS, NEET, JEE, GATE, CLAT जैसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम की कोचिंग के लिए भी यह लोन लिया जा सकता है
कितना लोन मिलेगा और इंटरेस्ट रेट क्या है?
इस स्कीम के तहत एक स्टूडेंट को अधिकतम ₹10 लाख तक का लोन मिल सकता है, सिर्फ 4% सालाना सिंपल इंटरेस्ट पर। अगर स्टूडेंट पढ़ाई के दौरान ही समय पर इंटरेस्ट चुकाता रहे, तो उसे 1% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलता है – यानी इफेक्टिव रेट सिर्फ 3% सालाना तक आ सकता है।
Student Credit Card West Bengal vs आम एजुकेशन लोन।
ज्यादातर स्टूडेंट्स को पता ही नहीं होता कि यह स्कीम रेगुलर बैंक एजुकेशन लोन से कितनी सस्ती है। नीचे दिए टेबल से यह फर्क साफ समझ आ जाएगा:
| पैरामीटर | WBSCC | सरकारी बैंक (SBI, PNB जैसे) | प्राइवेट बैंक / NBFC |
| इंटरेस्ट रेट | 4% (रिबेट के बाद 3%) | लगभग 8% – 10% | लगभग 10% – 16% |
| कोलैटरल | ₹10 लाख तक नहीं चाहिए | ₹7.5 लाख से ऊपर जरूरी | अक्सर जरूरी |
| गारंटर | नही, राज्य सरकार गारंटर | को-एप्लिकेंट जरूरी | को-एप्लिकेंट जरूरी |
| मैक्सिमम लोन | ₹10 लाख | ₹1.5 करोड़ तक | ₹80 लाख – ₹1.25 करोड़ तक |
| इनकम लिमिट | नही | बैंक पॉलिसी पर निर्भर | बैंक पॉलिसी पर निर्भर |
अगर आप दूसरे Credit Card के बारे में भी जानना चाहते हैं, तो हमारी Citi Custom Cash Credit Card की detailed guide पढ़ सकते हैं, जिसमें इसके rewards, fees और application process समझाया गया है।
(Note: – बैंको की दरे बदलती रहती है, अप्लाई करने से पहले बैंक की ऑफिशियल साइट पर लेटेस्ट रेट जरूर चेक करे।)
एक बात साफ है – अगर लोन ₹10 लाख के अंदर है, तो WBSCC किसी भी रेगुलर एजुकेशन लोन से काफी सस्ता पड़ता है। ज्यादा अमाउंट (जैसे विदेश मे महंगे कोर्स) के लिए ही रेगुलर बैंक लोन की जरूरत पड़ती है।
लोन का पैसा किन चीजों पर खर्च कर सकते हैं?
- ट्यूशन फीस
- हॉस्टल या रहने का खर्चा
- किताबें और स्टडी मटेरियल
- लैपटॉप खरीदना
- एग्जामिनेशन फीस
- रोजमर्रा के रहने-खाने का खर्चा (लोन का अधिकतम 20% तक ही)
- अन्य पढ़ाई से जुड़े खर्चे जैसे प्रोजेक्ट या स्टडी टूर (लोन का अधिकतम 30% तक)

Student Credit Card West Bengal Eligibility: कौन apply कर सकता है?
Student Credit Card Eligibility समझने के लिए इन प्रमुख Conditions पर ध्यान दें:
- Student या उसका Family कम से कम 10 वर्षों से West Bengal का Resident होना चाहिए।
- Application के समय Student की उम्र 40 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए।
- Student ने कम से कम Class X पास किया हो और eligible education/course में admission लिया हो।
- Course और institution scheme के तहत recognized/eligible होना चाहिए।
- Applicant के साथ Co-borrower, सामान्यतः Parent या Legal Guardian, की आवश्यकता होती है।
- Applicant या Co-borrower किसी Bank Loan में Default में नहीं होना चाहिए।
- एक student के लिए एक Student Credit Card loan facility का प्रावधान है।
पढ़ाई के साथ अपनी financial planning में Insurance को समझना भी जरूरी है। अगर आपके पास बाइक है, तो Bike Insurance की हमारी detailed guide से coverage और claim process समझ सकते हैं।
अप्लाई करने के लिए कौन से Documents चाहिए?
- Student और co-borrower का photograph
- स्टूडेंट और पेरेंट/गार्जियन (Co-Borrow) का आधार कार्ड
- 10th / 12th का मार्कशीट
- पश्चिम बंगाल में 10 साल से रहने का Residence प्रूफ या सेल्फ-डिक्लेरेशन
- एडमिशन लेटर या कॉलेज/इंस्टीट्यूट का बोनाफाइड सर्टिफिकेट
- फीस स्ट्रक्चर की डिटेल
- बैंक अकाउंट डिटेल्स (स्टूडेंट और पेरेंट का)
ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
- सबसे पहले वेस्ट बंगाल स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करे। रजिस्ट्रेशन के बाद एक यूनिक एप्लिकेंट ID मिलेगी।
- इस ID से लॉगिन करके फॉर्म मे स्टूडेंट की पढ़ाई, कोर्स और बैंक डिटेल्स भरे, साथ ही को-बॉरोअर की जानकारी भी दे।
- सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दे – इसके बाद एप्लिकेशन बैंक के पास वेरिफिकेशन के लिए जाता है।
चाहे तो गूगल प्ले स्टोर से WBSCC ऐप डाउनलोड करके मोबाइल से भी अप्लाई कर सकते हैं। लोन अप्रूव होने के बाद स्टूडेंट को एक क्रेडिट कार्ड मिलता है, जिससे वह जरूरत के हिसाब से पैसे निकाल सकता है। यह लोन स्टेट कोऑपरेटिव बैंक और उससे जुड़े बैंको के अलावा कुछ चुनिंदा पब्लिक और प्राइवेट बैंको के जरिए भी दिया जाता है।
लोन चुकाने का तरीका क्या है?
- कोर्स पूरा होने के बाद कुछ समय का मोरेटोरियम पीरियड मिलता है, जिसमे तुरंत EMI शुरू नहीं करनी पड़ती
- उसके बाद अधिकतम 15 साल तक EMI के जरिए लोन चुका सकते हैं
- EMI ऑटोमेटिक सेविंग्स अकाउंट से कटवाने पर पेमेंट मिस होने का डर नहीं रहता
Student Credit Card West Bengal के मुख्य फायदे।
इस scheme की प्रमुख बाते इस प्रकार है:
- अधिकतम ₹10 लाख तक Education Loan
- Loan पर Simple interest
- वर्तमान सरकारी जानकारी में सामान्य दर 4% प्रति वर्ष बताई गई है; West Bengal के 2026-27 Budget Speech में लड़कियों के लिए 3.5% और लड़कों के लिए 4% Simple interest का उल्लेख है।
- Repayment period अधिकतम 15 वर्ष
- Course पूरा होने के बाद Repayment Holiday/Moratorium का प्रावधान
- ₹4 लाख तक के Loan के लिए Margin Money की आवश्यकता नहीं बताई गई है
- Loan Collateral-free है
- Tuition/Course Fee, Hostel, Books, Laptop और अन्य Eligible Study Expenses को Cover किया जा सकता है
- समय पर पूरी Repayment करने पर 1% Interest Concession का प्रावधान है।

एक उदाहरण से समझिए
मान लीजिए एक स्टूडेंट है, जो कोलकाता के किसी इंजीनियरिंग कॉलेज में B.Tech कर रहा है। उसकी सालाना फीस और हॉस्टल खर्च मिलाकर करीब ₹1.2 लाख आते हैं। वह WBSCC के तहत ₹4 लाख का लोन लेता है। अगर वह हर साल समय पर इंटरेस्ट चुकाता रहे, तो उसका इफेक्टिव रेट सिर्फ 3% रह जाएगा – कोर्स खत्म होने के बाद राहत अवधि मिलेगी, और फिर वह बिना किसी प्रॉपर्टी को गिरवी रखे, आराम से EMI मे पूरा लोन चुका सकता है।
ध्यान रखने वाली जरूरी बाते
- डॉक्यूमेंट सही और क्लियर स्कैन किए हुए रखे – गलत/धुंधले डॉक्यूमेंट की वजह से ज्यादातर एप्लिकेशन रिजेक्ट हो जाती है
- फॉर्म भरते समय स्टूडेंट और को-बॉरोअर, दोनों की डिटेल्स ध्यान से भरें
- पढ़ाई के दौरान इंटरेस्ट पे करना ना भूलें, ताकि 1% का डिस्काउंट मिल सके
- किसी भी दिक्कत के लिए ऑफिशियल WBSCC ग्रीवांस पोर्टल का इस्तेमाल करे
अगर आप पढ़ाई के साथ अपने पैसों को invest करने के options समझना चाहते हैं, तो Mutual Fund और SIP से जुड़ी हमारी detailed guide भी पढ़ सकते हैं।
Student Credit Card West Bengal FAQs
Q1.क्या Student Credit Card West Bengal से ₹10 लाख तक loan मिल सकता है?
हाँ। इस Scheme के तहत maximum ₹10 लाख तक Education loan का प्रावधान है। Actual sanctioned amount eligibility और loan assessment पर निर्भर करती है।
Q2. Student Credit Card की interest rate कितनी है?
Current state Budget Speech में boys के लिए 4% और girls के लिए 3.5% simple interest per annum का उल्लेख है।
Q3.क्या इस Loan के लिए Collateral देना पड़ता है?
Government की Scheme Information इसे Collateral-Free Education loan के रूप मे बताती है।
Q4. Student Credit Card के लिए maximum age कितनी है?
Application के समय maximum age 40 वर्ष है।
Q5.क्या West Bengal से बाहर पढ़ने वाला student apply कर सकता है?
हाँ, Eligible students of recognized institutions में West Bengal के बाहर India में पढ़ाई के लिए भी Scheme का लाभ ले सकते हैं। Government Information India और Abroad दोनो को Cover करती है।
निष्कर्ष
Student Credit Card West Bengal उन eligible students के लिए education financing का एक विकल्प है जिन्हें पढ़ाई के खर्च को manage करने के लिए loan की जरूरत है। इसमें maximum ₹10 लाख तक loan, nominal interest और अधिकतम 15 वर्ष की repayment अवधि जैसी सुविधाएं हैं।
Disclaimer: – इस लेख मे West Bengal Student Credit Card Scheme से जुड़ी जानकारी उपलब्ध आधिकारिक सरकारी स्रोतो के आधार पर दी गई है। Scheme की eligibility, interest rate, loan terms, eligible courses, documents और application process में समय के साथ बदलाव हो सकते हैं। Loan की final approval, sanctioned amount और अन्य शर्तों संबंधित bank तथा लागू सरकारी नियमों पर निर्भर करती है। आवेदन करने से पहले WBSCC के official portal पर उपलब्ध latest guidelines और terms & conditions जरूर जांच लें।

