Best Payment Gateway for Small Business India : छोटे बिजनेस के लिए सही बिकल्प कैसे चुने?

Table of Contents

अगर आप भारत में छोटा बिजनेस, ऑनलाइन स्टोर, Startup या Freelancing का काम करते हैं और अपने ग्राहको से ऑनलाइन Payment लेना चाहते हैं, तो सही Best Payment Gateway Small Business India चुनना जरूरी है। एक अच्छा Payment Gateway आपको UPI, Credit Card, Debit Card और Net Banking से Payment स्वीकार करने की सुविधा देता है। लेकिन हर Provider की Transaction Fee, Settlement Time और Business Eligibility अलग-अलग होती है। तो best payment gateway for small business india कौन है इसपे बात करते है।

भारत में छोटे बिजनेस के लिए Razorpay, Cashfree Payments, PayU, PhonePe Payment Gateway और CCAvenue जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। इनमें से कौन-सा बेहतर है, यह आपके Business Model, Monthly Transaction Volume, Payment Methods और बजट पर निर्भर करता है।

इस गाइड में हम इन Payment Gateways की Pricing, Features, Settlement, Documents और Integration की तुलना करेंगे, ताकि आप अपने बिजनेस के लिए सही विकल्प चुन सकें।

Best Payment Gateway for Small Business India – क्या होता है?

Payment Gateway एक ऐसी Technology Service है जो किसी Website, Mobile App या Online Store पर Customer और Merchant के बीच Digital Payment को सुरक्षित तरीके से Process कराने में मदद करती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आपकी एक Online Clothing Store है। कोई Customer आपकी Website पर ₹2,000 का कपड़ा खरीदता है और UPI या Credit Card से Payment करता है। Payment Gateway उस Transaction को संबंधित Payment Network और Bank तक पहुँचाने में मदद करता है। Payment सफल होने पर Merchant को इसकी Confirmation मिलती है और Settlement Process शुरू होती है।

सरल शब्दों में, Payment Gateway आपके Online Business को Digital Payment स्वीकार करने की सुविधा देता है।

best payment gateway for small business india
Best Payment Gateway for Small Business India : छोटे बिजनेस के लिए सही बिकल्प कैसे चुने? 6

Payment Gateway कैसे काम करता है?

जब कोई Customer आपकी Website पर Online Payment करता है, तो सामान्य रूप से निम्न प्रक्रिया होती है:

  1. Customer आपकी Website पर Product या Service चुनता है।
  2. Checkout Page पर जाकर Payment Method चुनता है।
  3. Payment Gateway Payment Information को सुरक्षित तरीके से संबंधित Payment Network तक पहुंचाता है।
  4. Bank या संबंधित Payment Provider Transaction को Verify करता है।
  5. Transaction Approve या Decline होने का Response मिलता है।
  6. Successful Payment के बाद Merchant को Confirmation मिलती है।
  7. निर्धारित Settlement Cycle के अनुसार पैसा Merchant के Bank Account में भेजा जाता है।

ध्यान दें कि Payment Successful होने और पैसा Bank Account में आने के बीच समय का अंतर हो सकता है। इसे Settlement कहते है।

बिजनेस के खर्चों और Cash Flow को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए सही Small Business Credit Card चुनना भी महत्वपूर्ण हो सकता है।

भारत मे Small Business के लिए Best Payment Gateway कैसे चुने?

किसी भी Payment Gateway को चुनने से पहले केवल Transaction Fee देखना पर्याप्त नहीं है। आपको यह भी समझना चाहिए कि वह आपके Business की ज़रूरतों को पूरा करता है या नहीं।

1. Transaction Charges की तुलना करें

Payment Gateway का सबसे महत्वपूर्ण खर्च Transaction Fee है। यह आमतौर पर Successful Payment के आधार पर लिया जाता है।

उदाहरण के लिए, यदि किसी Provider की Platform Fee 2% है, तो ₹10,000 के Transaction पर ₹200 की Fee होगी। इसके अतिरिक्त लागू GST भी देना पड़ सकता है।

इसलिए Provider चुनते समय Domestic Cards, International Cards, UPI और EMI की अलग-अलग Pricing देखें।

2. Settlement Time समझें

Settlement का मतलब है Customer से प्राप्त Payment का Merchant के Bank Account मे जमा होना.

अलग-अलग Providers में T+1, T+2 या अन्य Settlement Options हो सकते हैं।

यदि आपके बिजनेस में रोजाना Working Capital की जरूरत रहती है, तो Settlement Time आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

3. Payment Methods देखें

एक अच्छे Payment Gateway में आपके ग्राहकों की जरूरत के अनुसार अलग-अलग Payment Options होने चाहिए।

जैसे:-

  • UPI
  • Debit Card
  • Credit Card
  • Net Banking
  • Supported Wallets
  • EMI
  • International Cards, जहां उपलब्ध हो

सभी Payment Methods हर Provider या Merchant Account मे उपलब्ध हो, यह जरूरी नही है।

4. Website और E-commerce Integration

यदि आपके पास WordPress या WooCommerce Website है, तो ऐसा Payment Gateway चुनें जो उसके साथ आसानी से integrate हो सके।

इसके अलावा Shopify, Mobile Apps और Custom Websites के लिए भी Integration Options की जांच करें।

best payment gateway for small business india
Best Payment Gateway for Small Business India : छोटे बिजनेस के लिए सही बिकल्प कैसे चुने? 7

5. Refund और Chargeback Policy

किसी Customer का Order Cancel होने पर आपको Payment Refund करना पड़ सकता है।

इसी तरह यदि Customer किसी Transaction को Dispute करता है, तो Chargeback की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

Gateway चुनने से पहले Refund Process, Dispute Handling और संबंधित Charges समझें।

6. Customer Support

यदि Payment कट जाए लेकिन Order Confirm न हो, या Settlement में समस्या आए, तो Customer Support की जरूरत पड़ सकती है।

इसलिए Provider का Support Channel, Complaint Process और Escalation System जरूर देखें।

बिजनेस से होने वाली बचत को भविष्य के लक्ष्यों के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो Best Mutual Funds in India के बारे में भी जान सकते हैं।

Best Payment Gateway for Small Business India: 7 प्रमुख विकल्प

भारत में छोटे बिजनेस के लिए कई Payment Gateway Providers उपलब्ध हैं। नीचे उनके Pricing, Features और उपयोग के आधार पर तुलना दी गई है।

1. Razorpay

Razorpay भारत में Online Payment Collection के लिए उपयोग किए जाने वाले प्रमुख Payment Gateway Providers में से एक है। यह Website, Mobile Application और Online Business के लिए Payment Collection की सुविधाएँ देता है।

मुख्य Features:

  • UPI और Card Payments
  • Net Banking और अन्य Payment Options
  • Payment Links
  • Payment Pages
  • Subscription और Recurring Payments
  • API Integration
  • Payment Dashboard और Reports

Pricing: इसकी प्रकाशित Standard Platform Fee 2% है, जिस पर 18% GST लागू होता है। Standard account में Setup Fee और Annual Maintenance Charge नहीं हैं।

Settlement: Domestic transactions के लिए सामान्य Settlement Cycle T+2 Business Days बताया गया है। अन्य विकल्पों की शर्तें अलग हो सकती हैं।

किसके लिए उपयुक्त है?

Razorpay उन Startups, E-commerce Websites और Service Businesses के लिए उपयोगी विकल्प हो सकता है जिन्हें Payment Collection के साथ API, Payment Links और अन्य Business Tools की जरूरत है।

Limitations: कुछ Payment Methods, International Transactions और Additional Services पर अलग Charges लागू हो सकते हैं।

Official Website: https://razorpay.com/

2. Cashfree Payments

Cashfree Payments एक ऐसा विकल्प है जिसे छोटे और बड़े दोनों प्रकार के Online Businesses अपनी Payment Collection जरूरतों के लिए देख सकते हैं।

यह Website Integration के अलावा Payment Links, Payment Forms और अन्य Payment Solutions उपलब्ध कराता है।

मुख्य Features:

  • UPI और Card Payments
  • Net Banking और अन्य Payment Options
  • Payment Links
  • Payment Forms
  • Website और App Integration
  • WooCommerce और Shopify Integration
  • Payment Settlements और Reports

Pricing: Cashfree की प्रकाशित Standard Platform Fee 1.95% + लागू GST है।

पात्र नए Merchants के लिए 31 मार्च 2027 तक सीमित अवधि का Promotional Offer भी प्रकाशित है, जिसके तहत निर्धारित शर्तों के अनुसार ₹20 लाख तक के Eligible Domestic GMV पर Platform Fee Waive की जा सकती है।

इस Offer में GST से संबंधित अलग शर्तें लागू हो सकती हैं।

Settlement: Standard Settlement और Instant Settlement जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। वास्तविक Settlement Cycle Merchant Account की शर्तो पर निर्भर करती है।

best payment gateway for small business india
Best Payment Gateway for Small Business India : छोटे बिजनेस के लिए सही बिकल्प कैसे चुने? 8

किसके लिए उपयुक्त है?

नए Online Sellers, E-commerce Businesses और ऐसे Merchants जो Transaction Cost पर विशेष ध्यान देते हैं।

Limitations: Promotional Offer की Eligibility, Validity और Post-Offer Pricing को पहले समझना जरूरी है।

Official Website: https://www.cashfree.com/

3. PayU

PayU छोटे बिजनेस और बड़े Enterprises को Online Payment Collection की सुविधा प्रदान करता है।

इसमें अलग-अलग Payment Methods, Checkout Solutions और Developer Integration Options उपलब्ध हैं।

मुख्य Features:

  • UPI Payments
  • Credit और Debit Cards
  • Net Banking
  • Wallets
  • EMI और BNPL Options
  • API और SDK Integration
  • Payment Links
  • Refund Management
बिजनेस के साथ अपनी गाड़ी की सुरक्षा भी जरूरी है, इसलिए सही Car Insurance Policy चुनने से पहले उसके कवरेज और फायदे समझें।

Pricing: PayU की प्रकाशित Pricing के अनुसार कई Domestic Payment Methods पर 2% और कुछ International तथा Premium Payment Methods पर 3% Platform Fee है। UPI की Pricing Business Category और Transaction Volume के अनुसार बदल सकती है।

इसके अलावा 18% GST लागू होता है।

Settlement:- Standard Settlement Cycle T+2 Working Days है।

किसके लिए उपयुक्त है?

ऐसे Businesses जिन्हें विभिन्न Payment Methods, EMI और विस्तृत Payment Integration की जरूरत है।

Limitations: UPI और कुछ विशेष Payment Methods की फीस अलग हो सकती है। Priority Settlement पर भी अतिरिक्त Charges लागू हो सकते है।

Official Website: https://payu.in/

4. PhonePe Payment Gateway

PhonePe Payment Gateway Businesses को अपनी Website और Mobile Applications पर Online Payments स्वीकार करने की सुविधा देता है।

यह UPI के साथ Credit Card, Debit Card और Net Banking जैसे Payment Methods भी Support करता है।

मुख्य Features:

  • UPI Payments
  • Credit और Debit Cards
  • Net Banking
  • Payment Links
  • Dynamic QR
  • API और SDK Integration
  • WooCommerce और Shopify Integration

Pricing: Official Pricing Page पर Standard Rate 1.99% दिखाया गया है। साथ ही Promotional Free Offer भी प्रदर्शित है। Zero Setup Fee और Zero Annual Maintenance Fee का उल्लेख है।

किसके लिए उपयुक्त है?

ऐसे Small Businesses जो UPI के साथ अन्य Digital Payment Methods भी स्वीकार करना चाहते हैं।

Limitations: Promotional Pricing की Validity, Eligibility और सभी Payment Methods पर लागू होने की स्थिति की पुष्टि Merchant Onboarding के समय करें।

Official Website: https://www.phonepe.com/business-solutions/payment-gateway/

5. CCAvenue

CCAvenue भारत मे Online Payment Processing के लिए एक अन्य विकल्प है। यह विभिन्न प्रकार के Payment Methods को एक Platform पर उपलब्ध कराता है।

मुख्य Features:

  • Credit और Debit Cards
  • UPI
  • Net Banking
  • Wallets
  • Payment Reports
  • Multiple Payment Options
  • Customised Enterprise Solutions

Pricing: इसके वर्तमान Standard Pricing Page पर 2% Platform Fee और 18% GST बताए गए हैं। Standard Plan में Setup Fee नहीं बताई गई है।

किसके लिए उपयुक्त है?

ऐसे Businesses जिन्हे विभिन्न Payment Methods और Customized Payment Solutions की जरूरत है।

Limitations: कुछ Enterprise Features और Customized Commercial Arrangements के लिए अलग Pricing लागू हो सकती है।

Official Website: https://www.ccavenue.com/

6. Easebuzz

Easebuzz Payment Collection और Digital Payment Solutions उपलब्ध कराने वाला Provider है।

यह विशेष रूप से ऐसे Businesses के लिए विचार करने योग्य है जिन्हें सामान्य Website Checkout के अलावा Fee Collection और अन्य Business Payment Workflows की जरूरत होती है।

मुख्य Features:

  • Online Payment Collection
  • Payment Links
  • Payment Forms
  • API Integration
  • Payment Reports
  • Business Collections
  • Payout Solutions

Pricing: इसकी Official Website पर एक Universal Standard Transaction Fee स्पष्ट रूप से प्रकाशित नहीं है। Pricing Business Model और Usage के अनुसार साझा की जाती है।

Settlement:- Official Pricing Page पर T+1 Working-Day Settlement का उल्लेख है।

किसके लिए उपयुक्त है?

Educational Institutions, Service Providers और ऐसे Businesses जिन्हें Customized Payment Collection Solutions चाहिए।

Limitations: Account बनाने से पहले Transaction Charges और अन्य Commercial Terms लिखित रूप में प्राप्त करें।

Official Website: https://easebuzz.in/

7. Instamojo

Instamojo विशेष रूप से Individual Sellers, Freelancers और छोटे Online Businesses के लिए एक उपयोगी विकल्प हो सकता है।

इसकी मदद से कुछ प्रकार के Businesses बिना अलग से Complex E-commerce Website बनाए Online Store या Payment Links के माध्यम से Payment Collect कर सकते हैं।

मुख्य Features:

  • Payment Links
  • Online Store
  • Smart Pages
  • UPI
  • Domestic Cards
  • Net Banking
  • Wallets
  • Product Management

Pricing: Instamojo की Pricing अलग-अलग Products और Plans के अनुसार बदलती है। इसके Lite Plan में कुछ Products के लिए 5% + ₹3 प्रति Transaction और Growth Plan में कुछ Products के लिए 2% + ₹3 जैसी दरें प्रकाशित हैं। GST अतिरिक्त है।

किसके लिए उपयुक्त है?

Freelancers, Digital Product Sellers, Individual Creators और छोटे Online Sellers

Limitations: Digital Products और अन्य Services पर Transaction Fee अलग हो सकती है। इसलिए केवल Lite Plan देखकर सभी Services की Pricing का अनुमान न लगाएं।

Official Website: https://www.instamojo.com/

Payment Gateway Comparison Table

नीचे सभी Providers का संक्षिप्त Comparison दिया गया है।

ProviderStandard Published FeeSetup Feeमुख्य उपयोग
Razorpay2% + GST₹0Website और Startup
Cashfree1.95% + GST₹0Online Sellers
PayUकई Domestic Modes पर 2% + GST₹0Growing Business
PhonePe PG1.99% Standard Rate₹0UPI और Online Payments
CCAvenue2% + GST₹0Multiple Payment Methods
EasebuzzQuote-basedस्पष्ट नहींBusiness Collections
InstamojoProduct/Plan आधारितPlan-dependentFreelancers और Small Sellers

यह Standard Pricing Comparison है, न कि हर Payment Method की समान Fee का दावा। Promotional Offers और Customized Agreements अलग हो सकते हैं।

Payment Gateway Charges को कैसे समझें?

Payment Gateway की लागत समझने के लिए केवल Percentage देखना पर्याप्त नहीं है। आपको Transaction Fee, GST और अन्य Applicable Charges को भी जोड़ना चाहिए।

मान लीजिए Customer ने ₹10,000 का Payment किया और आपके Gateway की लागू Platform Fee 2% है।

  • Payment Amount: ₹10,000
  • Platform Fee: ₹200
  • Fee पर 18% GST: ₹36
  • Total Deduction: ₹236
  • Net Settlement: ₹9,764

इसका अर्थ है कि आपको ₹10,000 की Payment पर ₹9,764 मिलेंगे, यदि कोई अन्य Deduction लागू नहीं होता।

UPI Payment पर भी Gateway Fee लगती है?

UPI में MDR और Payment Gateway की Platform Fee को अलग समझना जरूरी है।

Zero MDR का मतलब यह नहीं है कि हर Gateway अपनी Technology या Platform Services के लिए भी कोई शुल्क नहीं लेगा।

इसके अलावा सितंबर 2026 में UPI Merchant Transactions के लिए नया MDR Framework घोषित किया गया है। कुछ eligible transactions और merchant categories पर अलग नियम लागू होते हैं।

इसलिए अपने Provider से UPI Payment की वास्तविक Merchant Pricing लिखित रूप में प्राप्त करें।

best payment gateway for small business india
Best Payment Gateway for Small Business India : छोटे बिजनेस के लिए सही बिकल्प कैसे चुने? 9

Payment Gateway Account खोलने के लिए कौन-से Documents चाहिए?

Payment Gateway Account खोलने के लिए आमतौर पर Identity Verification, Business Verification और Bank Account Verification की जरूरत होती है।

Documents Business Structure के अनुसार अलग हो सकते हैं।

Individual या Freelancer

  • PAN Card
  • Identity और Address Proof
  • Bank Account Details
  • Business या Service Details

Sole Proprietorship

  • Proprietor PAN
  • Address Proof
  • Bank Account Proof
  • Business Registration या अन्य स्वीकार्य Business Proof
  • GSTIN, यदि लागू हो

Partnership Firm

  • Firm PAN
  • Partnership Deed
  • Partner Details
  • Bank Account Proof
  • Authorised Signatory Documents

Private Limited Company या LLP

  • Company PAN
  • Certificate of Incorporation
  • Business Registration Documents
  • Authorised Signatory KYC
  • Bank Account Proof
  • संबंधित Corporate Documents

यह एक सामान्य तैयारी सूची है, सभी Providers की अनिवार्य समान सूची नहीं। उदाहरण के लिए, PayU के अनुसार Sole Proprietorship के लिए कुछ Government Business Proofs और Bank Proofs की जरूरत हो सकती है।

Source: https://docs.payu.in/docs/documents-checklist-for-account-activation

क्या GST Registration के बिना Payment Gateway Account खोल सकते है?

हर Payment Gateway के लिए GST Registration को एक सार्वभौमिक अनिवार्य शर्त नहीं माना जा सकता।

कुछ Providers Individual या Proprietorship Businesses के लिए अन्य स्वीकार्य Business Documents के आधार पर KYC कर सकते हैं। हालांकि GSTIN की जरूरत आपके Business Model, Turnover, Goods या Services और लागू GST कानूनों पर निर्भर कर सकती है।

इसलिए Payment Gateway की KYC Requirement और GST Registration की कानूनी आवश्यकता को अलग-अलग समझें।

Account खोलने से पहले Provider से पूछें कि आपके Business Structure के लिए कौन-से Documents स्वीकार किए जाएंगे।

Business Type के अनुसार कौन-सा Payment Gateway चुनें?

हर Business की Payment Collection की जरूरत एक जैसी नहीं होती।

1. E-commerce Business

यदि आप Online Products बेचते हैं, तो आपको ऐसा Payment Gateway चाहिए जो Website Checkout, Refunds, Order Management और विभिन्न Payment Methods को Support करे।

Razorpay, Cashfree और PayU को Shortlist मे रख सकते है।

2. Freelancer और Consultant

यदि आप Freelancing, Consulting या Online Services प्रदान करते हैं, तो Payment Links आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं।

Razorpay, Cashfree और Instamojo जैसे विकल्पों की Payment Link सुविधाओं की तुलना करें।

3. Startup

Startup के लिए API Integration, Subscription Payments, Payment Reports और Scalability महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

Razorpay, Cashfree और PayU को उनकी संबंधित जरूरतों के आधार पर compare किया जा सकता है।

4. Small Retail Business

यदि आपका ग्राहक आपको WhatsApp या social media के माध्यम से Order देता है, तो Payment Links और QR Payment Collection सुविधाएँ उपयोगी हो सकती हैं।

PhonePe, Razorpay और Instamojo के विकल्पों को देख सकते हैं।

5. Educational Institute

Schools, Coaching Institutes और Online Courses के लिए Payment Links, Forms, Fee Collection और Reports महत्वपूर्ण हैं।

Easebuzz, Razorpay और Cashfree को इस आधार पर Compare कर सकते हैं।

WordPress और WooCommerce Website के लिए Payment Gateway

यदि आपकी Website WordPress पर बनी है और आप WooCommerce का उपयोग करते हैं, तो Payment Gateway Integration को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Integration से पहले इन बातों को जांचें:

  1. क्या Official या Supported WooCommerce Plugin उपलब्ध है?
  2. क्या UPI और Card Payments स्वीकार किए जा सकते हैं?
  3. क्या Payment Success और Failure के बाद Order Status सही Update होता है?
  4. क्या Refund Dashboard से Initiate किया जा सकता है?
  5. क्या Settlement और Transaction Reports उपलब्ध हैं?
  6. क्या Plugin के Updates और Technical Support मिलते हैं?

Cashfree और Razorpay के Documentation में Website और E-commerce Integration Options उपलब्ध हैं। PhonePe और अन्य Providers के लिए भी उनके Supported Plugins की वर्तमान Compatibility जांचें।

Payment Gateway चुनते समय होने वाली 7 गलतियाँ

  1. केवल सबसे कम Transaction Fee देखकर Provider चुनना।
  2. Promotional Pricing को Permanent Pricing समझ लेना।
  3. GST और अन्य Charges को नजरअंदाज करना।
  4. Settlement Cycle की जानकारी न लेना।
  5. Refund और Chargeback Policy नहीं पढ़ना।
  6. Business Category की Eligibility जांचे बिना Account बनाना।
  7. Integration और Customer Support की जांच न करना।

इन गलतियों से बचने के लिए अलग-अलग Providers से Written Pricing और Commercial Terms प्राप्त करें।

Frequently Asked Questions (FAQs)

1. भारत में Small Business के लिए सबसे अच्छा Payment Gateway कौन-सा है?

एक ही Payment Gateway सभी Businesses के लिए सबसे अच्छा नही है। Razorpay, Cashfree, PayU और PhonePe जैसे Providers को Pricing, Settlement, Payment Methods और Business Requirements के आधार पर Compare करना चाहिए।

2. भारत में सबसे सस्ता Payment Gateway कौन-सा है?

सबसे सस्ता विकल्प आपके Payment Methods और Promotional Offer की Eligibility पर निर्भर करता है। Cashfree की Standard Published Fee 1.95% है और पात्र नए Merchants के लिए सीमित अवधि का Promotional Offer भी उपलब्ध है। लेकिन GST और Offer Conditions को ध्यान में रखना जरूरी है।

3. क्या बिना GST Registration के Payment Gateway Account खोल सकते है?

कुछ Providers अन्य Business Documents के आधार पर KYC कर सकते हैं। GSTIN की जरूरत Provider की Policy और आपके Business पर लागू GST नियमों के अनुसार तय होगी।

4. क्या Individual Freelancer Payment Gateway इस्तेमाल कर सकता है?

कुछ Providers Individual और Freelancer Businesses को स्वीकार कर सकते हैं। इसके लिए PAN, Bank Account और अन्य आवश्यक KYC Documents देने पड़ सकते हैं। अंतिम Eligibility Provider की Approval Policy पर निर्भर करती है।

5. क्या Payment Gateway के लिए Website होना जरूरी है?

हर स्थिति में नहीं। कुछ Providers Payment Links और Payment Forms के माध्यम से बिना अलग Website के Payment Collection की सुविधा देते हैं। हालांकि कुछ Providers के API और Live Checkout Integration के लिए Website Verification आवश्यक हो सकती है।

6. Payment Gateway की Transaction Fee कितनी होती है?

यह Provider और Payment Method के अनुसार बदलती है। उदाहरण के लिए Razorpay की Standard Published Platform Fee 2% है और Cashfree की 1.95% है। लागू GST और अन्य charges अतिरिक्त हो सकते हैं।

7. Payment Gateway से पैसा Bank Account में कितने दिनों में आता है?

यह Provider और Merchant Account के Settlement Cycle पर निर्भर करता है। कुछ Services में T+1 और कुछ में T+2 Working Days का Standard Settlement हो सकता है। Instant Settlement भी कुछ Providers मे अलग शर्तो के साथ उपलब्ध है।

8. क्या UPI Payment पर Payment Gateway Charges लगते हैं?

UPI पर लागू MDR और Payment Gateway Platform Fee अलग-अलग चीजें हैं। Zero MDR होने पर भी Gateway की Platform Fee लागू हो सकती है। इसके अतिरिक्त 2026 के नए Merchant MDR Framework की शर्तें भी ध्यान में रखनी चाहिए।

9. क्या Razorpay और Cashfree WooCommerce के साथ काम करते हैं?

दोनो Providers की Official Documentation मे WooCommerce Integration उपलब्ध है। Integration से पहले Plugin की वर्तमान Compatibility और Supported Features जांचें।

निष्कर्ष 

सबसे कम Transaction Fee वाला Gateway हमेशा सबसे अच्छा विकल्प नहीं होता। आपके Business के लिए सही Payment Gateway वही है जो उचित लागत पर भरोसेमंद Payment Collection, समय पर Settlement और आवश्यक Integration सुविधाएँ प्रदान करे।

Disclaimer: – यह लेख केवल Educational और Informational Purpose के लिए है। इसमें दी गई Pricing और Features संबंधित Providers की प्रकाशित जानकारी पर आधारित हैं और समय के साथ बदल सकते हैं। Account खोलने या किसी Provider को चुनने से पहले उसकी वर्तमान Terms और Conditions की पुष्टि करें।

Spread the love

OneInfoHub

OneInfoHub ✓

 

OneInfoHub is a trusted platform dedicated to insurance and personal finance education. With over 5 years of experience in simplifying complex financial topics, we help everyday readers understand insurance policies, make informed decisions, and plan their financial future with confidence.

🏆  5+ years of experience

 

Leave a Comment