Learning Stock for Beginners – Zero से शेयर बाजार सीखने का आसान और प्रैक्टिकली गाईड।

Table of Contents

क्या शेयर बाजार सीखना मुश्किल है? बिल्कुल नही Learning Stock for Beginners के बारे में  क्या अपने कभी सोचा है कि कुछ लोग शेयर बाजार से अच्छा पैसा कैसे कमाते है जबकि कई लोग शुरुआत में ही अपना पैसा खो देते है। और शेयर बाजार से डरने लगते है इसका सबसे बड़ा कारण क्या है कम knowledge.

अक्सर नए लोग किसी दोस्त की सलाह सोशल मीडिया की टिप्स या You Tube पर देखते है। नए किसी वीडियो के आधार पर सीधे शेयर खरीद लेते है लेकिन शेयर बाजार में सफलता किस्मत से नहीं सही सिख और अनुशासन से मिलते है।

अगर आप भी बिल्कुल Beginner है और सोच रहे है कि शेयर बाजार में खरीदना कहां से शुरू करें। तो यह गाईड आपके लिए है इस लेख में हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे कि सबसे पहले क्या सीखना चाहिए किस चीज पर ध्यान देना चहिए और कब अपना निवेश करना चाहिए जो सही रहेगा।

Part 1➡️ याद रखे शेयर बाजार में पैसा कमाने से पहले शेयर बाजार को समझना सबसे जरूरी है।

Learning Stock for Beginners क्या है?

Learning Stock for Beginners का मतलब है शेयर बाजार की पूरी लर्निंग Journey, जिसमें आप बिना किसी अनुभव के शुरुआत करते हो और धीरे धीरे एक समझदार Investor या ट्रेडर बनते है। इस लर्निंग प्रोसेस में केवल शेयर खरीदना सीखना ही काफी नहीं है आपको यह भी समझना होगा कि यह कैसे काम करता है

  1. शेयर बाजार कैसे काम करता है?
  2. किसी कंपनी का शेयर क्यों ऊपर नीचे जाता है?
  3. सही समय पर Entry और Exit कैसे करें?
  4. आखिर जोखिम (Risk) को कैसे नियंत्रित करें?
  5. नुकसान होने पर घबराना क्यों नहीं चाहिए?

अगर आपने इन बातों को सिख लिया तो आप बिना जल्दीबाजी किए सही निर्णय लेना शुरू कर देंगे।

शेयर बाजार सीखने का सही Roadmap (Learning Roadmap)

कई Beginner सीधे Trading शुरू कर देते है। यही उनकी सबसे बड़ी गलती होता है। नीचे दिए गये Roadmap आपको सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा इस टेबल के जरिए से समझते है।

Step

क्या सीखें?

क्यों ज़रूरी है?

Step 1Stock Market Basicsमजबूत नींव बनाने के लिए
Step 2Basic Termsमार्केट की भाषा समझने के लिए
Step 3Candlestick ChartPrice Movement समझने के लिए
Step 4Support & ResistanceEntry और Exit समझने के लिए
Step 5Trend AnalysisMarket की दिशा पहचानने के लिए
Step 6Volume AnalysisBuyers और Sellers की ताकत जानने के लिए
Step 7Risk Managementबड़े नुकसान से बचने के लिए
Step 8Paper Tradingबिना पैसे के Practice करने के लिए
Step 9Trading Psychologyभावनाओं पर नियंत्रण रखने के लिए
Step 10Real Investmentपूरी तैयारी के बाद निवेश शुरू करें
Learning Stock for Beginners
Learning Stock for Beginners

Learning Stock for Beginners – बेसिक Terms कैसे याद करें?

एक एग्जांपल है अगर आपको क्रिकेट खेलना सीखना है तो पहले आप क्या करेंगे मुझे उसके बारे में समझना होगा में समझना होगा जैसेकि बॉल, विकेट और Over का मतलब समझना होगा जब जाके आप डिफेंड कर सकते है। बिल्कुल उसी तरह शेयर बाजार सीखने के लिए कुछ Basic Terms जानना बहुत जानना बहुत जरूरी।

1. शेयर

जब आप किसी कंपनी का शेयर खरीदते है तो आप उस कंपनी के छोटे हिस्से का मालिक बन जाते हो।

उदाहरण अगर आपने किसी कंपनी के 100 share खरीदे है तो आपको पास उस कंपनी में छुटी हिस्सेदारी है।

2. Stock Exchange

यह वह जगह है जहाँ शेयर खरीदे और बचे जाता है भारत में दो प्रमुख्य Stock Exchange है।

  • NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज)
  • BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज)

3. Demat Account

Demat अकाउंट एक डिजिटल लोकर की तरह है जिसमें में आपके खरीदे हुए सभी शेयर सुरक्षित रखे जाते है एक तरह से देखा जाए तो अगर डिमैट अकाउंट नहीं होगा तो आप शेयर खरीद या बेच नहीं सकते है क्योंकि आप शेयर रखेंगे कहा इसलिए 100% डीमैट अकाउंट चाहिए।

4. Trading Account

यह अकाउंट शेयर खरीदने और बेचने का काम करता है। जब की Demat अकाउंट आपके शेयर को रखता यानी कि आपको समझ आ गया होगा कि ट्रेडिंग Account खरीदारी बिक्रीदरी करवाता है।

5. Bull Market

जब अधिकांश शेयर लगातार ऊपर जा रहा होता है तो उसे बुल market कहा जाता है। ऐसे समय में निवेशकों का विश्वास मजबूत रहता है और रहेगा क्यों नहीं मार्केट बुल है।

6. Bear Market

अब यहां देखा जाए तो शेयर लगातार नीचे गिर रहा होता है उसे Bear Market कहते है। उस समय डर का माहौल होता है और कई लोग जल्दीबाजी में शेयर को बेच देते है।

7. IPO (Initial Public Offering)

जब कोई कंपनी पहली बार आम लोगों को शेयर बेचती है तो उसे IPO कहा जाता है। यही से कंपनी शेयर बाजार में सूचीबद्ध यानी कि लिस्टेड हो जाती है।

8. Portfolio

आपके पास जितने भी शेयर, म्युचुअल फंड्स या अन्य इनवेस्टमेंट है उन सभी का समूह आपका Portfolio कहलाता है। आपको हम एक बात बताते चले अच्छा Portfolio हमेशा संतुलित (Diversified) होता है।

9. Dividend

जब कंपनी अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा शेयरधारको में बाटती है तो उसे Dividend बोला जाता है। हर कंपनी Dividend नहीं देती है लेकिन कोई बड़ी और मजबूत कंपनिया समय समय पर देती है।

10. Market Capitalization (Market Cap)

किसी कंपनी का कुल बाजार मूल्य Market Capitalization कहलाता है। इसी आधार पर कंपनियों को लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप में बाटा जाता है इसके माध्यम से हमलोगों को पता चलता है किस कंपनी का कैपिलाइजेशन क्या है?

Learning Stock for Beginners – Basic Terms जल्दी याद करने के आसान तरीके।

यदि आप एक साथ 50 शब्द याद करने की कोशिश करेंगे तो आप जल्दी भोल जाएंगे इसलिए रोज केवल 5 – 10 नए शब्द सीखें = इन आसान तरीकों को अपनाए।रोज 10 मिनिट्स Market News पढ़ें। नए शब्दों की अपनी छोटी Notebook बनाए।हर शब्दों का अपना एक उदाहरण लिखें। सप्ताह में एक दिन पुराने शब्द को दोहराए। chart देख कर शब्दों को समझने की आदत डालें।

Pro Learning Tips केवल Definitions याद मत करिए हर शब्द का वास्तविक उपयोगी समझिए। जब आप market को लाइव देखिए तब ये शब्द अपने आप याद होने लगेंगे

Part 2 ➡️ Candlestick Chart और Support & Resistance को आसान भाषा में समझते है।

Candlestick Chart क्या है?

अगर शेयर बाजार की कोई भाषा है तो वह Candlestick Chart है हर सफल Trader और इन्वेस्टर सबसे पहले इसी को समझना सीखते है।

एक Candlestick हमें बताती है कि किसी निश्चित समय में शेयर की Opening Price, Closing Price, Highest Price और Lowest Price क्या है।

उदाहरण ➡️ अगर किसी शेयर की कीमत ₹100 से शुरू होकर ₹108पर बंद होती है तो यह दीहटा है कि उस समय Buyers ज़्यादा मजबूत थे।

Expert Tip ➡️ शुरुआत में एक्सपर्ट बताते हैं 5 से 6 Candlestick Patterns ही सीखें एक साथ बहुत सारे Patterns याद करने की कोशिश न करें अगर आप लाख कोशिश करले कुछ न कुछ मिसआउट हो ही जाएगा मेरा सलाह है आप प्रैक्टिस करे सब याद धीरे धीरे होता चला जाएगा।

शुरुआत में कौन सा Candlestick Patterns सीखे?

यहां नीचे दिए गए Patterns Beginners के लिए सबसे महत्वपूर्ण टेबल के माध्यम से समझिए।

Pattern

इसका संकेत

Bullish Engulfingतेजी आने की संभावना
Bearish Engulfingगिरावट आने की संभावना
DojiMarket में Confusion
Hammerनीचे से Price वापस उठ सकता है
Shooting Starऊपर से Price गिर सकता है

इन Patterns को रोज़ Live Chart में देखकर Practice करें। धीरे-धीरे इन्हें पहचानना आसान हो जाएगा। और आपको ट्रेडिंग करना आसान भी हो जायेगा।

Support और Resistance क्या है?

मुझे बताने में बहुत खुशी हो रहा है कि में खुद ही इसको इस्तेमाल करता हो बहुत ही हेल्पफुल है और सबसे महत्पूर्ण कांसेप्ट में से एक है।

Learning Stock for Beginners
Learning Stock for Beginners

Support को देखिए इसका सिग्नल कैसे मिलता है।

Support वह स्तर होता है जहां गिरती हुई कीमत को बायर्स का सहारा मिलता है और प्राइस बार बार वहां आ कर ऊपर जाने की कोशिश करता है तो एक्सपीरियंस होल्डर ट्रेडर को समझ में आ जाता है कि यहां स्ट्रोंग Support है।

Resistance को देखते है कैसे काम करता है।

Resistance वह स्तर होता है जहां बढ़ती हुई कीमत पर Sellers हावी हो जाते है और Price रुकने या नीचे आने लगती है।

आसान उदाहरण ➡️ मान लीजिए कोई शेयर कई बार ₹500 तक गिरकर वापस ऊपर चला जाता है इसका मतलब ₹500 इसके लिए Support हो जाता है। अगर वही शेयर बार बार ₹560 तक जाकर वापस नीचे आ जाता है तो ₹560 उसका Resistance माना जाता है। = अपलोगो के लिए एक जरूरी बात है Support और Resistance हमेशा 100%सही नहीं होता है लेकिन सही Analysis में ये बहुत मदद करता है।

इस Part 2 में अपने क्या सीखा?

Candlestick Chart क्या है। 5 महत्वपूर्ण Candlestick Patterns. Support और Resistance की आसान समझ। live Chart पर Practice करने पर आप को सही समझ आयेगा और आपको अनुभव भी धीरे धीरे बढ़ेगा।

Part 3➡️ Trend Analysis, Volume और Risk Management

Trend Analysis क्या है?

शेयर बाजार में सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि market किस दिशा में चल रहा है। इसे ही Trend Analysis कहा जाता है अगर आप Trend के खिलाफ ट्रेड करते है तो नुकसान होने का ज्यादा संभावना बढ़ जाती है Trend मुख्य रूप से तीन प्रकार के होता है।

हम आपको टेबल के जरिए समझते है। तीनों प्रकार के ट्रेंड को अब देखिए।

Trend

मतलब

Uptrendकीमत लगातार ऊपर जा रही है
Downtrendकीमत लगातार नीचे आ रही है
Sidewaysकीमत एक सीमित दायरे में घूम रही है

उदाहरण: अगर किसी शेयर की कीमत ₹500 से ₹540, फिर ₹580 और ₹620 तक पहुँच रही है, तो यह Uptrend माना जाएगा।

Expert Tip: हमेशा Trend के साथ चलने की कोशिश करें। Beginners के लिए यह सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है आपको उन्ही के के साथ चने में भलाई है ।

आपको oneinfohub पे और ज्यादा Student Credit Card / Business Credit Card के बारे में जानना चाहते है तो यहाँ क्लिक कर के पूरा जानकारी हासिल करे।

Volume का महत्व को देखिए।

केवल price को देखकर फैसला लेना सही नहीं है Volume बताता है कि किसी शेयर में कितना खरीद और बिक्री हो रहा है।

Price + High Volume = Trend     मजबूत हो सकता है इसको पूरे अच्छा तरीके से Analysis करना है।

Price + Low Volume = Trend      कमजोर हो रहा है इसको भी ध्यान से देखना है नहीं तो आपका जेब कमजोर पड़ने लगेगा।

उदाहरण ➡️ अगर कोई शेयर 5% बढ़ा है और साथ में वॉल्यूम भी सामान्य से बहुत ज्यादा है तो यह संकेत हो सकता है कि Market में उस शेयर की Demand बढ़ रही है बट हमलोगों को एनालिसिस अच्छा से करना है।

Learning Stock for Beginners
Learning Stock for Beginners

Learning Stock for Beginners – Risk Management क्यों जरूरी है?

  • शेयर बाजार में सफल वही होता है जो अपने नुकसान को नियंत्रित करना जनता है। कुछ आसान नियम हमेशा याद रखिए।
  • एक ही शेयर में पूरा पैसा निवेश न करे। हमेशा स्टॉप लॉस का उपयोग करें।जितना नुकसान सह सकते उतना ही रिस्क ले।

और अपने Portfolio में अलग अलग सेक्टर में शेयर रखे इससे आप को क्या फायदा होगा Market जितना भी डाउनफॉल होगा market का एक नियम है पूरा सेक्टर नहीं गिरता है कोई डाउन होता है तो कोई अप में जाता है इसलिए आप अलग अलग सेक्टर रहने से बड़ी नुकसान से बच सकते है।

Golden Rule ➡️ आप लोगों से मेरा रिक्वेस्ट है पहले अपना Capital बचाइए Profit to बाद में भी कमाया जा सकता है।

इस Part में आप लोगों ने क्या सिखा। Trend Analysis का महत्व।Uptrend, डाउनट्रेंड और साइडवेज। वॉल्यूम देखकर निर्णय कैसे ले।Risk Management के सबसे जरूरी नियम सब कुछ इस पार्ट थ्री में है।

Part 4➡️Paper Training Demo Practice और Trading Psychology.

Paper Trading क्या है?

पेपर ट्रेडिंग का मतलब है बिना असली पैसा लगाए ट्रेडिंग की Practices करना इसमें आप Market को live देखकर सोचते है कि अगर आपके किसी शेयर को खरीदा या बेचा होता तो उसका क्या परिणाम होते। इसके आपको अपनी गलतियों से सीखने का मौका मिलता है बिना पैसे का नुकसान उठाए।
उदाहरण ➡️ मान लीजिए अपने सोचा कि ₹1,000 पर किसी शेयर को खरीदना सही रहेगा। आप इसे अपनी Notebook या किसी Virtual Trading App में नोट कर लेते है और बाद में देखते है कि आपका निर्णय सही था या नही या नही।
Expert Tip ➡️ कम से कम 1 से 2 महीने पेपर ट्रेडिंग की Practice करें इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सही से ट्रेडिंग कर पाएंगे।
Domo Practice क्यों जरूरी हैं?
Paper Training के साथ साथ रोज Market Chart देखते और Analysis करने की आदत डालें शुरुआत में Profit कमाने के बजाय सीखने पर ध्यान दे।
practice करते समय इन बातों पर ध्यान दे सही Entry और Exit प्वाइंट खोजे। स्टॉप लॉस लगाना सीखे हर Trade का छुटा रिकॉर्ड बनाए। अपनी गलतियों को लिखे और उन से सीखे। धीरे धीरे आपका Analysis पहले से बेहतर होने लगेगा।

आपको oneinfohub पे और ज्यादा स्टॉक के बारे में जानना चाहते है तो यहाँ क्लिक कर के पूरा जानकारी हासिल करे।

Trading Psychology क्या है?

Trading में केवल Strategy ही नहीं आपका Mindset भी बहुत जरूरी होता है। = कई नए लोग थोड़ा Profit देखकर जल्दी शेयर को बेच देते है जबकि Loss होने पर बढ़ने के उम्मीद में लंबे समय तक शेयर को पकड़े रहते है यही सबसे बड़ी गलती है वहीं आप जब शेयर प्राइस बढ़ता है तो गिरने के डर से जल्दी बेच देते है जबकि यहां तोड़ा धैर्य रखा चाहिए।

एक सफल Trader हमेशा अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखता है वह डर और लालच की बजाए अपने प्लान के अनुसार निर्णय लेता है। याद रखें ➡️ मार्केट में सबसे बड़ा दुश्मन कोई दूसरा ट्रेडर नहीं बल्कि आपकी अपनी भावनाएं होती है।

अब आप Part 4 में में उम्मीद करता हो कि पेपर ट्रेडिंग का सही मतलब समझ गए होंगे और Demo प्रैक्टिस, Trading Psychology or भावनाओं के बजाय नियमों का अनुसार निर्णय लेना जरूरी है।

Learning Stock for Beginners
Learning Stock for Beginners

Part 5 ➡️ Real Investment कब शुरू करें? और Beginners की 10 बड़ी गलतियां।

Real Investment कब शुरू करना चाहिए?

कई लोग Demat Account खुलते ही निवेश शुरू कर देते है लेकिन यह सही तरीका नहीं है पहले मार्केट को समझना चार्ट को पढ़ना सीखे Risk Management अपनाए और कुछ समय पेपर ट्रेडिंग करें।
जब आपको Analysis पर भरोसा होने लगे तभी छोटी राशि से निवेश की शुरुआत करें शुरुआत में profit से ज्यादा दिखने पर ध्यान दे।

Expert Tip ➡️ शुरुआत में ₹500 से या 5000जैसे छोटी रकम से भी की जा सकता है। अनुभव बढ़ने के बाद ही निवेश बढ़ाए
Beginners लोगों की 10सबसे बड़ी गलतियां।

  • पहला गलती: बिना सीखे निवेश करना।
  • दूसरा गलती: किसी का टिप्स पे आंख बंद करके भरोसा करके निवेश करना।
  • तीसरा गलती: पूरा पैसा एक ही शेयर में लगा देना।
  • चौथा गलती: Stop Loss का इस्तेमाल न करना।
  • पांचवा गलती; Market गिरने पर घबरा जाना।
  • छठवां गलती: जल्दी अमीर बनने की सोच रखना।
  • सातवां गलती: लगातार Buy और Sell करना।
  • आठवां गलती: कंपनी की जानकारी बिना शेयर खरीदना।
  • नवा गलती: अपनी गलतियों से सीख न लेना।
  • दसवां गलती: धैर्य (Patience) की कमी।

याद रखें: सफल Investor वही बनता है, जो अपनी गलतियों से सीखकर धीरे-धीरे आगे बढ़ता है।

[READ MORE]

FAQs (Frequently asked questions)

1. क्या Beginners शेयर बाजार सिख सकता है?

हां सही Learning Roadmap नियमित Practice और धैर्य के साथ कोई भी Beginner शेयर बाजार सिख सकता है।

2. शेयर बाजार सीखने में कितना समय लगता है?

अगर आप रोजाना 30 से 60 मिनिट्स सीखते है तो 3 से 6 महीने में अच्छी समझ विकसित हो सकता है।

3. क्या बिना पैसा लगाए शेयर बाजार सिखा जा सकता है?

हां पेपर ट्रेडिंग और डेमो practice की मदद से बिना पैसे लगाए भी सीख सकते है।

4. शेयर बाजार सीखने के बाद निवेश कब शुरू करें?

जब आपको Basic Concepts Charts और Risk Management की अच्छी समझ हो जाए तब छोटी राशि से start करे।

5. Beginners के लिए सबसे जरूरी Skill कौन सी है?

Risk Management पेशेंस और सही analysis सबसे महत्वपूर्ण Skills है।

6. क्या शेयर बाजार में नुकसान से बचा जा सकता है?

पूरी तरह से तो नहीं लेकिन सही स्ट्रेटजी स्टॉप लॉस और Risk मैनेजमेंट से नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सके।

Conclusion.

शेयर बाजार में सफलता एक दिन में नहीं मिलता बल्कि सही सिख और नियमित अभ्यास और धैर्य से मिलती हैं अगर आप इस बताए गए Learning Roadmap को Step by step अपनाते है तो आप बिना जल्दीबाजी किए एक समझदार Investor बनने की दिशा में आगे बढ़ सकते है हमेशा सीखते रहे छोटे निवेश से शुरूआत करें और सोच समझकर निर्णय ले यह स्मार्ट तरीके है और आप फ्लो करते है तो स्मार्ट भी हो जाएंगे

डिस्क्लेमर।

यह लेख सिर्फ Education उद्देश्य के लिए तैयार किया गया है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। किसी भी शेयर, म्युचुअल फंड्स या अन्य निवेश से स्वयं रिसर्च करे या योग्य वित्तीय सलाहकार से सलाह आवश्यक ले निवेश करने से पहले पूरा स्ट्रेटजी पर काम करे उसके बाद आप निवेश के लिए सोचे।

Spread the love

OneInfoHub

OneInfoHub

 

OneInfoHub is a trusted platform dedicated to insurance and personal finance education. With over 5 years of experience in simplifying complex financial topics, we help everyday readers understand insurance policies, make informed decisions, and plan their financial future with confidence.

🏆  5+ years of experience

 

Leave a Comment