Stock Market Basics for Beginners – शेयर बाजार कैसे काम करता है और निवेश की शुरुआत कैसे करें?

Table of Contents

बात तो अपने बिल्कुल पते का कही है Stock Market Basics for Beginners ➡️ सच कहे तो हमारे देश में आज भी शेयर बाजार का नाम सुनते ही कई लोगों के मन में जोखिम या जुआ जैसा शब्द उनके ख्याल में आने लगता है। और बड़े बुजुर्ग अक्सर यही सलाह देते आए हैं बेटा पैसा को (FD) कर दो नहीं तो जमीन या सोना खरीद लो और सुकून के नींद से सो जाओ बेटा ये सब जुआ, सट्टा के चक्कर में मत पड़ना है।

लेकिन दौर बदल चुका है बढ़ती मंहगाई के जमाने में केवल पैसे बचना काफी नहीं है पैसों से मेहनत करवाकर उन्हें बढ़ाना भी उतना ही जरूरी है। अगर आप भी इस सफर में अपने पहले कदम रखने के लिए सोच रहे है तो डर वाला सोच को दरकिनार करिए। आइए बिना किसी भरी भरकम वित्तीय शब्दावली के बेहद सहज और देशी अंदाज में समझते है कि शेयर बाजार का असली गणित क्या है।

Stock Market Basics for Beginners – क्या है?

1. शेयर बाजार आखिर है क्या एक दम सरल शब्दों में समझते है।

मान लीजिए आपके मोहल्ले में किसी ने बेकरी का दुकान खोली है। दुकान बहुत बढ़िया चल रहा है लेकिन अब उसको पूरे शहर में अपनी 5 नई दिखने खोलनी है इसके लिए उसे 25 लाख रुपए  की जरूरत है।अब आप क्या करोगे अब आपके पास दो रास्ता है बैंक से भारी ब्याज पर कर्ज लेना नहीं तो दूसरा रास्ता ये है

➡️ जनता के पास जाए और कहे आप मेरी दुकान में पैसा लगाए। जितना पैसा आप देंगे उतने प्रतिशत के आप मेरे दुकान का मालिक बन जाएंगे उसके बाद बहुत ही इंपॉर्टेंट बात है। मुनाफा होगा तो आपका और नुक्सान होगा तो भी आपका क्योंकि आप भी शेयर होल्डर है। जैसे कि में एग्जांपल दिया हो। इसके हिसाब से बड़े बड़े कम्पनियां अपनी शेयर को बेचती है और पैसा इक्कठा कर के अपनी कम्पनी और बड़ा बनाती है उससे लाभ कमाती है जिससे आपको भी फायदा होती है। क्योंकि उस कम्पनी का शेयर होल्डर हो।

2. यह बाजार कम कैसे करता है?

जैसे सब्जी खरीदने के लिए आप मंडी जाते है वैसे ही शेयर खरीदने और बेचने के लिए दो मुख्य बाजार (Exchanges) है।

  • NSE( नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) जहां देश की बहुत बड़ी बड़ी कंपनिया लिस्टेड है।
  • BSE (बॉए्बे स्टॉक एक्सचेंज) यह भारत का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है।

और इस पूरे बाजार पर नजर रखने के लिए एक कड़क मास्टरजी बैठा है जिन्हें हम SEBI कहते है सेबी का काम यह ध्यान रखना है कि कोई आपके पैसे के साथ धोखाधड़ी न कर सके।

3. शुरूआत कहा से और कैसे करें? (4आसान स्टेप है)

शेयर बाजार में उतरने के लिए आपको किसी बहुत बड़े दफ़्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है सब कुछ स्मार्ट फोन से हो सकते है।

पहला स्टेप: 1 ➡️ डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोले।

जैसे पैसा रखने के लिए बैंक अकाउंट होते है वैसे ही खरीदे हुए शेयर्स को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने के लिए एक Demat Account और उन्हें खरीदारी बेचने के लिए ट्रेडिंग अकाउंट की जरूरत होती है। आज के समय में कई भरोसेमंद ऐप्स है जसकी (Zerodha,Groww, Angel one) se आप चाहे तो 1 hours भी नहीं लगता बनाने में।

दूसरा स्टेप्स: 2 ➡️ अपने समझ के हिसाब से कम्पनी चुने जिसका business मॉडल सही हो और आपके पॉकेट Range के हिसाब से हो

शुरूआत में उन कंपनियों को देखे जिनके पॉइंट्स आप खुद रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते है जैसे जो टूथपेस्ट आप इस्तेमाल करते है जिस बैंक में आप का खाता है या आप जिस कम्पनी का आप गाड़ी चाहते हो जिस बिजनेस को आप समझते हो उसमें निवेश करना हमेशा साफे और सुरक्षित होता है।

तीसरा स्टेप: 3 ➡️ छोटे से शुरूआत करें (Pocket Friendly Start)

बाजार में उतरने के लिए लाखों रूपये नहीं चाहिए आप महज ₹ 100 या 500 से भी शुरुआत कर सकते है। पहले तैरना सीखे गहराई का पता लगाए फिर फिर गहराई उतरे यह सब तरीका को फ्लो करना ही पड़ेगा अगर आप साफे रहना चाहते है।

Stock Market Basics for Beginners
Stock Market Basics for Beginners

चौथा स्टेप: 4 ➡️ अगर आपको अपने से शेयर चुनना मुश्किल लगे तो (SIP MUTUAL FUNDS) अपनाए।

अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि कौन सा शेयर खरीदे तो म्युचुअल फंड्स बेहतरीन जरिया है। यहां क्या होता है समझिए यहां एक फंड्स मैनेजर होता है आपके पैसा को सही जगह निवेश करता है अगर आप हर महीने ₹500 की SIP से शुरूआत कर सकते है।

4. नए निवेशकों के लिए 3 गोल्डन रूल्स इस नियमों को हम लोग समझेंगे।

  • 1. भीड़भाड में चलना या बिनासोचे समझे ट्रेप में फस जाना एक तरह से किसी का नकल करना (FOMO- Fear of Missing out) होता है।

एग्जांपल: चाय की दुकान पर या दोस्तों से सुन कर कभी किसी शेयर में पैसा ना लगाए किसी के कहने पर उतावलेपन में लिए गए फैसले अक्सर जेब खाली कर देता है।

  • 2. रातों रात अमीर बनने का सपना न देखे:

शेयर बाजार कोई लॉटरी नहीं है यह एक पौधा लगाने जैसा है इससे फल पाने में थोड़ा वक्त लगता है। यहां धीरज (Patience) ही आपका सबसे बड़ा हथियार है।

  • 3. केवल अतिरिक्त पैसा ही लगाए

अपनी घर चलाने की जरूरत का पैसा, बच्चों की फीस या इमरजेंसी फंड कभी बाजार में ना लगाएं केवल वही पैसा लगाए जिसके बिना आपका काम कुछ समय तक रुकना ना हो इस हिसाब से कम करिए लालच तोड़ा भी न करे।

Beginners के लिए Best Combination.

Purpose

Indicator Combination

Trend50 EMA + 200 EMA
EntryRSI + MACD
BreakoutVolume + Bollinger Bands
IntradayVWAP + Supertrend
Swing TradingRSI + Supertrend + Volume

Stock Market Basics का काम करने का तरीका क्या है?

  • शेयर बाजार मांग (Demand) और आपूर्ति सप्लाई के सिद्धांत पर चलता है।
  • यदि किसी शेयर को खरीदने वाले ज्यादा है तो उसकी कीमत बढ़ती है।
  • यदि बेचने वाले ज्यादा है तो उसकी कीमत घटती है।

कंपनी के नतीजे आर्थिक स्थिति ब्याज दरें सरकारी नीतियां और वैश्विक घटनाएं भी शेयर की कीमत को प्रभावित करती है।अब तो आपको समझ में आ गया होगा यही कारण है कि शेयर बाजार रोज ऊपर नीचे होते रहता है।

Stock Market Basics for Beginners: Market में Sensex और Nifty क्या है?

Sensex और Nifty शेयर बाजार की स्थिति बताने वाले प्रमुख सूचकांक (Index) है। इंडिया का ये दो बड़े Index है और ये दोनों अलग अलग प्लेटफार्म पे लिस्टेड है।

जैसे कि Sensex की बात करेंगे।

BSE की 30 बड़ी कंपनियों पर आधारित index है इसमें 30 कंपनिया लिस्टेड है।

जैसे कि Nifty 50 की बात करेंगे।

NSE की 50 बड़ी प्रमुख्य कंपनिया इसपर आधारित Index है।

यदि Sensex और Nifty ऊपर जाते है तो इसका मतलब है कि बाजार का अधिकांश हिस्सा अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। यहां दो तरह का ट्रेंड जेनरेट होता है यदि ये नीचे आते है तो बाजार में गिरावट का संकेत होता है और अगर ये ऊपर के तरफ जाते है तो बढ़ने का संकेत होता है।

Stock Market Besics for Beginners
Stock Market Besics for Beginners

निवेश (Investment) और ट्रेडिंग (Trading) में अंतर।

बहुत से नए लोग इन दोनों को एक जैसा समझते है जबकि दोनों अलग है।

निवेश (Investment)

लंबी अवधि के लिए शेयर खरीदना।

लक्ष्य   – संपति बनाना

अवधि – कई वर्ष।

जोखिम ➡️ अपेक्षाकृत कम होता है इसलिए कम होता है इसमें इनवेस्टमेंट लॉन्ग टर्म के लिए होता है इसमें फ्यूचर है।

ट्रेडिंग (Trading)

कम समय में खरीदना और बेचना।

लक्ष्य – छोटे समय में लाभ कमाना

अवधि – कुछ मिनिट्स, घंटे या दिन।

जोखिम अधिक।➡️ यदि आप नए निवेशक है तो आपके लिए इनवेस्टमेंट चूज करना बेहद अधिक सुरक्षित माना जाता है।

Candlestick पैटर्न फॉर Beginners

Bullish Candlestick Pattern

Opposite Bearish Candlestick Pattern

HammerHanging Man
Inverted HammerShooting Star
Bullish EngulfingBearish Engulfing
Piercing LineDark Cloud Cover
Morning StarEvening Star
Three White SoldiersThree Black Crows
Bullish HaramiBearish Harami
Tweezer BottomTweezer Top
Dragonfly DojiGravestone Doji
Bullish MarubozuBearish Marubozu

Stock Market Basics for Beginners में निवेश क्यों करे?

शेयर बाजार में निवेश करने का कई फायदे है। लंबी अवधि में धन बढ़ाने की संभावना ओर महंगाई (Inflation)को मात देने का अवसर। डिविडेंड प्राप्त हो सकता है। और अच्छी कंपनियों की ग्रोथ का लाभ मिलता है।SIP और नियमित निवेश से बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है हालांकि लाभ की कोई गारंटी तो नहीं होती इसलिए हमेशा सोच समझकर निवेश करे।

क्या Stock Market सुरक्षित है?

  • यह सवाल लगभग हर नए निवेशक के मन में आता है।
  • शेयर बाजार स्वयं कोई धोखाधड़ी नहीं है। भारत में शेयर बाजार का नियमित तौर पर SEBI (securities and exchange Board of India) द्वारा किया जाता है
  • जोखिम बाजार में नहीं है बल्कि बिना जानकारी के स्टॉक में निवेश करने में है।
  • यदि आप अच्छी कंपनियों में लंबे समय के लिए निवेश करते है और जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेते है तो जोखिम काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है।

शुरुआती निवेशकों के लिए जरूरी बाते

यदि आप पहली बार शेयर बाजार में निवेश करना चाहते है तो इन बातों को हमेशा याद रखें।

  • पहले सीखें फिर निवेश करें।
  • किसी की सलाह पर आंख बंद करके शेयर ना खरीदे
  • केवल उतना ही पैसा निवेश करें जिसकी तुरंत जरूरत न हो
  • हमेशा लंबी अवधि का दृष्टिकोण रखें।
  • अपने निवेश को अलग अलग कंपनियों और सेक्टरों में बाटे।
  • कंपनी के बिजनेस और वित्तीय प्रदर्शन को समझने की आदत विकसित करें।
Stock Market Besics for Beginners
Stock Market Besics for Beginners

Indicator कब Buy और Sell Signal देता है

Indicator

Buy Signal

Sell Signal

RSI30 के नीचे से ऊपर आए70 के ऊपर से नीचे आए
MACDMACD ऊपर Cross करेMACD नीचे Cross करे
EMAPrice EMA के ऊपर जाएPrice EMA के नीचे आए
SupertrendGreen SignalRed Signal
VolumeHigh Buying VolumeHigh Selling Volume

 

[READ MORE]

Stock Market Basics for Beginners Frequently asked questions.

1. Stock Market क्या है?

Stock Market एक ऐसा वित्तीय बाजार है जहां सूचीबद्ध (listed) कंपनियों के शेयर खरीदे और बेचे जाते है यहां निवेशक कंपनी में हिस्सेदारी खरीदकर उसके विकाश और संभावित लाभ का हिस्सा बन सकते है।

2. क्या शुरुआती लोग भी शेयर बाजार में निवेश कर सकते है।

हां। यदि आप शेयर बाजार का मूल बातें समझते है और सही रिसर्च करते है और लंबे अवधि का नजरिया रखते है तो एक शुरुआती निवेशक भी सुरक्षित तरीके से निवेश की शुरुआत कर सकता है।

3. शेयर बाजार में निवेश शुरू करने के लिए कितना पैसे चाहिए?

आज के समय में आप कुछ सौ रूपये से भी निवेश शुरू कर सकते है। SIP के जरिए लेकिन निवेश की राशि आपकी आय वित्तीय लक्ष्य और जोखिम उठाने की क्षमता के अनुसार तय होनी चाहिए।

4. Demat Account क्या होता है?

Demat Account एक डिजिटल खाता है जिसमें आपके खरीदे गए शेयर और अन्य सिक्योरिटीज इलेक्ट्रॉनिक्स रुप में सुरक्षित रखे जाते है। शेयर बाजार में निवेश के लिए Demat Account आवश्यक होता है।

5. Investment और Trading में क्या अंतर है?

Investment का उद्देश्य लंबे समय तक अच्छे शेयर में निवेश करके धन बनाना होता है।जबकि ट्रेडिंग में कम समय में शेयर खरीदकर और बेच कर लाभ कमाने की कौशिश की जाती है एक तरह से इनवेस्टमेंट बेहतर विकल्प माना जाता है।

6. क्या शेयर बाजार में नुकसान भी हो सकता है?

हां। यदि बिना रिसर्च बिना योजना या अफवाहों के आधार पर निवेश किया जाए तो नुकसान होने की संभावना रहती है। इसलिए हमेशा सोच समझकर और अपनी जोखिम क्षमता के अनुसार निवेश करें।

7. भारत में शेयर बाजार को कौन नियंत्रित करता है?

भारत में शेयर बाजार का नियमित तरह से SEBI करता है इसका उद्देश्य निवेषकों के हितों का सुरक्षा करना और बाजार का प्रदर्शित बनाए रखना है।

8. क्या लंबे समय के लिए निवेश करना बेहतर होता है।

ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो अच्छा कंपनियों में लंबे समय तक किया गया निवेश अल्पकालिक ट्रेडिंग की तुलना में बेहतर परिणाम देने की संभावना रखता है हालांकि किसी भी निवेश में रिटर्न की गारंटी नहीं होती है।

[READ MORE]

निष्कर्ष।

शेयर बाजार केवल पैसा कमाने की जगह नहीं है बल्कि यह अच्छी कंपनियों की सफलता में भागीदार बनने का माध्यम भी है यदि आप धीरज सही जानकारी और अनुशासित निवेश के साथ शुरुआत करते हैं। तो लंबी अवधि में बेहतर परिणाम प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है।

Disclaimer.

यह लेख केवल Education और सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी को निवेश वित्तीय कानूनी या कर (Tax) संबंधित सलाह नहीं है कि आप इसमें निवेश करे ही शेयर बाजार जोखिम के अधीन है और निवेश का मूल्य बाद भी सकता है घट भी सकता है।

किसी भी शेयर म्युचुअल फंड या अन्य वित्तीय उत्पादक में निवेश करने से पहले अपनी स्वयं की रिसर्च करे कंपनी का वित्तीय स्थिति का मूल्यांकन करें और आवश्यकता के अनुसार अपने योग्य वित्तीय सलाहकार से संपर्क करे फिर उसके बाद निवेश करने के लिए सोचे।

Spread the love

OneInfoHub

OneInfoHub

 

OneInfoHub is a trusted platform dedicated to insurance and personal finance education. With over 5 years of experience in simplifying complex financial topics, we help everyday readers understand insurance policies, make informed decisions, and plan their financial future with confidence.

🏆  5+ years of experience

 

Leave a Comment