Bihar Student Credit Card Loan: मेरा पूरा अनुभव, Process और वो बातें जो कोई नहीं बताता

मैने खुद Bihar Student credit card Loan से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। इस आर्टिकल में सिर्फ सरकारी नियम नहीं, बल्कि वो सभी प्रैक्टिकल बातें बताने जा रहा हूं जो Apply करते वक्त मेरे सामने आई थी।

जब मैं पहली बार Bihar Student Credit Card के बारे में सुना था, तब मुझे लगा था कि बात बस इतनी है – फॉर्म भरो, डॉक्यूमेंट जमा करो और पैसा मिल जाएगा। लेकिन हकीकत में बात ऐसा बिल्कुल नहीं है। कॉलेज की फीस का दावा सर पर था, और घर से इतना बड़ा अमाउंट मैनेज करना मुश्किल लग रहा था। इस दौरान इस Credit Card के बारे में पता चला था, और अभी मेरा इंजीनियरिंग पूरी हो चुका है, तो अब मुझे लगा कि जो कुछ भी मैंने सीखा है वह आप लोगो को भी काम आ जाए। 

अगर आप भी बिहार से है और पढ़ाई के लिए फाइनेंशियल मदद खोज रहे हैं, तो यह आर्टिकल पूरी जानकारी देगा – बिना किसी कन्फ्यूजन के।

Bihar Student Credit Card Loan क्या है?

Bihar Student Credit Card योजना बिहार सरकार की एक स्कीम है, जिसका मकसद बिहार राज्य के स्टूडेंट को बिना किसी गारंटर के एजुकेशन लोन देना है। यह 7 निश्चय  योजना का हिस्सा है, और इसका सीधा फायदा यह है कि मिडिल क्लास और कम आय वाले परिवारों के बच्चों को भी बड़े कॉलेज में पढ़ाई करने का मौका मिलता हैं, बिना इस डर के कि फि कहां से आएगी।

मेरे हिसाब से इस स्कीम की सबसे अच्छी बात यह है कि सिर्फ किसी एक कोर्स तक सीमित नहीं है। इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, लॉ, पॉलिटेक्निक – लगभग हर मान्यता प्राप्त कोर्स इसके दायरे में आता है। 

आप यहां क्लिक करके लिस्ट देख सकते हैं। Link 1

Bihar Student Credit Card Loan के लिए कौन – कौन Apply कर सकता है?

एलिजिबिलिटी की शर्तें :

  • आवेदक बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए 
  • 12 वीं पास होना अनिवार्य है
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्था में एडमिशन लिया हो या एडमिशन प्रोसेस में हो 
  • उम्र 25 वर्ष या उससे काम होना जरूरी है, कुछ कोर्सेज के लिए छूट भी मिलती है 
  • आवेदक ने पहले 7 निश्चय से कोई भी एजुकेशन लोन या स्कीम का फायदा ना लिया हो 

नोट:- सिर्फ निवास प्रमाण पत्र होना काफी नहीं है – वह हाल ही का बना हुआ और सही फॉर्मेट में होना चाहिए। मेरे एक दोस्त का फॉर्म सिर्फ इसी वजह से अटक गया था कि उसका सर्टिफिकेट 6 माह से ज्यादा पुराना था।

BIHAR STUDENT CREDIT CARD LOAN
BIHAR STUDENT CREDIT CARD LOAN

Bihar Student Credit Card Loan से लोन कितना और क्यों मिलता है? 

इस योजना के तहत अधिकतम 4 लाख रुपए तक का लोन मिलता है। यह अमाउंट सीधे आपके कोर्स से जुड़े खर्चों के लिए होता है, ना कि आपकी किसी पर्सनल इस्तेमाल के लिए।

खर्च इसमें कवर है: 

  • कॉलेज की ट्यूशन फी
  • हॉस्टल या रहने का खर्च 
  • किताबें, लैपटॉप जैसे जरूरी स्टडी मैटेरियल 
  • एग्जाम फीस और अन्य एकेडमिक खर्च 

एक बार जो मुझे शुरू में समझ नहीं आई थी – यह पूरा अमाउंट एक साथ नहीं मिलता है। यह कोर्स की ड्यूरेशन के हिसाब से किस्तों में डिसबर्स होता है, ज्यादातर ईयर वाइज, सीधे कॉलेज को। 

ब्याज दर और रिपेमेंट

कैटेगरी ब्याज दर (लगभग)
सामान्य छात्र (पुरुष)4% सालाना
महिला / दिव्यांग / ट्रांसजेंडर छात्र1% सालाना

रीपेमेंट कोर्स खत्म होने के तुरंत बाद शुरू नहीं होता। आपकी पढ़ाई पूरी होने के बाद एक मोरेटोरियम पीरियड (1 साल तक, या नौकरी मिलने के आधार पर) दिया जाता है, उसके बाद EMI शुरू होती है। ब्याज दरों में बदलाव हो सकता है, इसलिए Apply करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर मौजूदा दर जरूर चेक कर ले। 

जरूरी डॉक्यूमेंट्स।

फॉर्म भरने से पहले यह सारे डॉक्यूमेंट तैयार रखें, ताकि बार-बार DRCC ऑफिस के चक्कर न लगाने पड़े:

  • फिल्ड कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म
  • आवेदक और सह-आवेदक का आधार कार्ड 
  • आवेदक और सह-आवेदक का पैन कार्ड 
  • 10th और 12th का सर्टिफिकेट और मार्कशीट 
  • अप्रूव कोर्स स्ट्रक्चर 
  • प्रवेश का प्रमाण पत्र
  • शुल्क schedule 
  • आवेदक और सह-आवेदक का 2 फोटो
  • पिछले साल का आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • आवेदक और सह-आवेदक का बैंक पासबुक

नोट:- इन सभी डाक्यूमेंट्स का ओरिजिनल और फोटोकॉपी लेकर DRCC में जाना है।

Apply करने का तरीका स्टेप बाई स्टेप।

Step 1

7 निश्चय युवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और रजिस्ट्रेशन करें 

Step 2

मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को OTP से वेरिफिकेशन करें 

Step 3

पर्सनल डीटेल्स, कोर्स डिटेल्स और बैंक डिटेल्स भरे 

Step 4

सभी डाक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें (साइज और फॉर्मेट का ध्यान रखें) 

Step 5

फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक एप्लीकेशन नंबर मिलेगा, उसे संभाल कर रखें 

Step 6

फॉर्म सबमिट करने के 60 दिनों के अंदर संबंधित DRCC (District Registration and Counselling Centre) में जाकर फिजिकल वेरीफिकेशन करा लें 

Step 7

वेरिफिकेशन और अप्रूवल के बाद लोन सैंक्शन होता है 

Step 8

सैंक्शन होने के बाद आपको एग्रीमेंट करना होता है, बिना एग्रीमेंट के आपका एप्लीकेशन पेंडिंग में ही रह जाएगा।

BIHAR STUDENT CREDIT CARD LOAN
BIHAR STUDENT CREDIT CARD LOAN

मेरा खुद का अनुभव 

मैंने इंजीनियरिंग कोर्स के लिए यह Credit Card Apply किया था, और सबसे बड़ी दिक्कत जो मुझे आई वो थी सैंक्शन मिलने में लगने वाला समय। ऑनलाइन फॉर्म भरना और डॉक्यूमेंट अपलोड करना फिजिकल वेरिफिकेशन करवाना यह सब एक से दो दिन का काम होता है। 

ऑफिशियल टाइमलाइन के हिसाब से 30 दिन के अंदर  प्रोसेस पूरा होना चाहिए, लेकिन मुझे सैंक्शन मिलने में 60+ दिन लगे थे। हर हफ्ते DRCC ऑफिस फोन करना, स्टेटस पूछना, फाइल कहां अटकी है यह पता करना – यह सब एक रूटीन बन गया था मेरे लिए। किसी एक वजह से देरी नहीं हुई थी, कभी फाइल वेरिफिकेशन के लिए पेंडिंग रहती, तू कभी अगले लेवल पर भेजने में टाइम लगता। 

इस पूरे एक्सपीरियंस से जो सबसे बड़ी सीख मिली, वह यह है कि धैर्य रखना और लगातार फॉलो अप करना ही असली काम है। एक बार फॉर्म सबमिट करके चुपचाप बैठ जाना सही स्ट्रेटजी नहीं है। जितना ज्यादा आप अपनी फाइल के स्टेटस पर नजर रखेंगे, उतनी जल्दी चीज़ें आगे बढ़ती दिखेगी।

वो गलतियां जो ज्यादातर Students करते हैं।

आपने और अपने आसपास लोगों के अनुभव से जो पैटर्न मैंने नोटिस किया, वो यहां शेयर कर रहा हूं:

  • डॉक्यूमेंट में नाम/स्पेलिंग मिसमैच 
  • पुराने निवास प्रमाण पत्र इस्तेमाल करना 
  • फॉलो अप ना करना 
  • गलत बैंक डिटेल्स 
  • ऐडमिशन लेटर का गलत फॉर्मेट 

इन सभी गलतियों से आपका क्रेडिट कार्ड लोन कैंसिल हो सकता है। 

Bihar Student Credit Card Loan के फायदे और नुकसान।

हर Credit Card और Loan के फायदे और नुकसान होते ही है , जिन्हे लोग अक्सर नजर अंदाज कर ही देते है । और मई खुद इसको इस्तेमाल किया हु तो दोनों पहलू को बता सकता हु ।

फायदे (Pros)नुकसान (Cons)
बिना गारंटर के लोन4 लाख की सीमा
बेहद कम ब्याज दरSanction में देरी
मोरेटोरियम पीरियडBureaucratic प्रोसेस
Wide coverageDocument की सख्त ज़रूरत
सरकारी स्कीम होने की वजह से भरोसेमंदसिर्फ बिहार के निवासियों के लिए
Online or offline applyपैसा सीधे student को नहीं

मेरा honest verdict: अगर आप बिहार से हैं, और 4 लाख के अंदर आपकी फी आती है, तो यह स्कीम बाकी सभी Educational Loan Options से काफी अच्छा है – सिर्फ ब्याज दर की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए कि इसमें गारंटर की ज़रूरत नहीं पड़ती। हां, process slow है – पर worthwhile है।

[READ MORE]

Bihar Student Credit Card Loan vs Normal Bank Education Loan – कौन सा बेहतर है?

पहलू Bihar Student Credit CardNormal Bank Education Loan
ब्याज दर4% (सामान्य) / 1% (महिला)10%–14% सालाना
गारंटर की ज़रूरतनहीं4 लाख से ऊपर के लोन पर हां
अधिकतम लोन4 लाखकोई सीमा नहीं (credit history पर निर्भर)
Eligibilityसिर्फ बिहार निवासीकोई भी भारतीय नागरिक
Moratorium Periodहां, पढ़ाई के 12 महीने बादहां, लेकिन इस दौरान ब्याज जुड़ता रहता है
Approval SpeedSlow (bureaucratic process)अपेक्षाकृत तेज़ (private banks में)
Disbursementकॉलेज को सीधेकॉलेज/student दोनों को
Hidden Chargesनहीं (सरकारी)Processing fee, prepayment charges हो सकते हैं

निचोड़: अगर आपकी ज़रूरत 4 लाख के अंदर है और आप बिहार के निवासी हैं – BSCC हमेशा एक बेहतर option है। अगर fees 4 लाख से ज़्यादा है, तो BSCC और bank loan को मिलाकर चलने की रणनीति सोच सकते हैं।

BIHAR STUDENT CREDIT CARD LOAN
BIHAR STUDENT CREDIT CARD LOAN

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Bihar Student Credit Card में कितना लोन मिलता है? 

अधिकतम 4 लाख रुपए तक, बिना किसी गारंटर के, सीधे पढ़ाई से जुड़े खर्च के लिए।

ब्याज दर कितनी है? 

सामान्य छात्रों के लिए करीब 4 % सालाना, जबकि महिला, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए या घटकर 1 % तक रह जाती है

कौन अप्लाई कर सकता है? 

बिहार का स्थाई निवासी, जिसने 12वीं पास कर ली हो और किसी मान्यता प्राप्त संस्था में एडमिशन लिया हो या लेने वाला हो। 

सैंक्शन मिलने में कितना समय लगता है? 

आधिकारिक तौर पर 30 दिन तय है, लेकिन व्यवहार में यह केस – दर – केस अलग होता है – दस्तावेजों की सटीकता और DRCC ऑफिस में फाइल की स्थिति पर निर्भर करता है

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?

आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, 10वीं और 12वीं का मार्कशीट, ऐडमिशन लेटर, बैंक पासबुक, फोटो और आय प्रमाण पत्र मुख्य डॉक्यूमेंट्स है।

[READ MORE]

आखरी बार 

Bihar Student Credit Card एक बेहतरीन स्कीम है, बशर्ते आप इसे सही तरीके से और धैर्य के साथ अप्लाई करें। मेरा अपना अनुभव बताता है की कागजी काम जितना सही और पूरा होगा, और जितना एक्टिव फॉलो अप रखेंगे, प्रक्रिया उतना ही स्मूथ चलेगा। अगर आप भी इस स्कीम के लिए सोच रहे हैं, तो डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें और सब्र बनाए रखें – पैसा मिलता है, बस थोड़ा वक्त लगता है 

Disclaimer 

यह आर्टिकल जानकारी और निजी अनुभव के आधार पर लिखा गया है। योजना से जुड़े नियम और ब्याज दर समय-समय पर बदल सकती है, इसलिए Apply करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट 7 निश्चय पर मौजूदा जानकारी जरुर चेक करें।

Spread the love

OneInfoHub

OneInfoHub

 

OneInfoHub is a trusted platform dedicated to insurance and personal finance education. With over 5 years of experience in simplifying complex financial topics, we help everyday readers understand insurance policies, make informed decisions, and plan their financial future with confidence.

🏆  5+ years of experience

 

Leave a Comment