Top 5 Multi Cap Mutual Funds – पैसा ही पैसा लॉन्ग टर्म निवेश के लिए बेहतरीन विकल्प।

Table of Contents

जब हम अपनी मेहनत की कमाई को इनवेस्टमेंट करने के लिए Top 5 Multi Cap Mutual Funds  में सोचते है तो सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यही होता है कि पैसा कहां लगाए। लार्ज कैप कंपनियों में सुरक्षा तो है पर रिटर्न सीमित है स्मॉल कैप छोटी कंपनिया में रिटर्न छप्परफाड़ कर मिलसकता है पर रिस्क उतना ही बड़ा हो सकती है।

लेकिन सवाल यह है कि क्या हर एक मल्टी कैप फंड के हिसाब से आपको उम्मीद के मुताबिक रिटर्न देने की क्षमता रखता है।इस आर्टिकल में हम बिल्कुल आसान और प्रैक्टिकली तरीके से समझेंगे कि multi Cap Funds क्या हॉट है,(SEBI) का नए नियम इस पर कैसे लागू होता है, और इस साल के टॉप 5 मल्टी कैप म्युचुअल फंड्स कौन से है जो आपकी संपति को तेजी से बढ़ा सकते है।

Top 5 multi Cap Mutual Funds क्या है और आपका निवेश करने का सही विकल्प है?

पहले मल्टी कैप फंड्स के फंड मैनेजर्स के पास पूरी आजादी होती थी कि वे अपना ज्यादातर पैसा लार्ज कैप कंपनियों में लगाते थे और स्मॉल कैप को थोड़ा  नजर अंदाज  करते थे लेकिन अभी (SEBI) के नियमों के कारण (Securities and Exchange Board of India) ने इसके नियम बदल दिए ताकि निवेशकों को सही मायने में सही डाइवर्सिफिकेशन का फायदा मिले।

इसी दुविधा का एक बेहतरीन समाधान है Multi Cap Mutual Funds: जो SEBI के नियम के मुताबिक इन फंड्स को कम से कम 25% पैसा लार्ज कैप में, 25% मिड कैप में और 25% स्मॉल कैप में लगाना ही पड़ता है। यानी रिस्क और रिटर्न का एक परफेक्ट इन बिल्ट बैलेंस हो जाता है।

Top 5 Multi Cap Mutual Funds: आसान शब्दों में टेबल के जरिए समझिए।

रैंक फंड का  नाम 
जोखिम स्तर 
निवेश अवधि 
निप्पन इंडिया मल्टी कैप फंड
High
5 से 10 वर्ष
महिंद्रा मनुलाइफ मल्टी कैप फंड
High
5 + वर्ष
आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल मल्टी कैप फंड
High
5 से 10 वर्ष
कोटक मल्टी कैप फंड
High
5 + वर्ष
SBI मल्टी कैप फंड
High
5 से 10 वर्ष

 

Top 5 Multi Cap Mutual Funds
Top 5 Multi Cap Mutual Funds

Top 5 Multi Cap Mutual Funds: पूरा पांचों कंपनियों का परफोर्मेंस को देखते है।

नीचे दिए गए फंड्स ने पिछले कुछ सालों में लगातार अच्छी परफोर्मेंस दिखाई है इनको पोर्टफोलियो मैनेजमेंट डाइवर्सिफिकेशन और लॉन्ग टर्म कंसिस्टेंसी इन्हें इन्वेस्टर्स के बीच पॉपुलर बनाता है।

1. Nippon इंडिया Multi कैप फंड्स।

यह फंड अलग अलग मार्केट कैप की कंपनियों में निवेश करता है यदि आपका लक्ष्य लंबी अवधि में संपति बनाना चाहते है तो यह एक अच्छा विकल्प माना जाता है।

मुख्य विशेषताएं।

  • तीनों मार्केट कैटिगरी से निवेश
  • अनुभवी फंड मैनेजमेंट
  • लंबी अवधि के निवेशकों के लिए उपयुक्त

2. Mahindra Manulife Multi Cap Fund.

यह फंड तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों की पहचान करने की कोशिश करता है। इसका पोर्टफोलियो कई सेक्टरों में फैला रहता है।

फायदा:

  • डाइवर्सिफिकेशन
  • लॉन्ग टर्म ग्रोथ की संभावना
  • नियमित SIP निवेश के लिए उपयुक्त।

3. ICICI Prudential Multi Cap Fund.

यह फंड मजबूत कंपनियों और उभरते बिजनेस दोनों में संतुलन निवेश करता है।

यह किसके लिए सही है?

  • नए निवेशकों के लिए
  • SIP निवेशकों के लिए
  • 5 वर्ष या उससे अधिक समय तक निवेश करने वाले के लिए।

4. Kotak Multi Cap Fund.

यह फंड अलग अलग सेक्टरों में निवेश करके जोखिम को कम करने की कोशिश करता है।

मुख्य बाते।

  • डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो
  • प्रोफेशनल फंड मैनेजमेंट
  • लंबे अवधि का निवेश बेहतर माना जाता है।

5. SBI Multi Cap Fund.

यह भारत के बड़े AMC द्वारा संचालित फंड है जो विभिन्य मार्केट कैप मे संतुलित निवेश करता है।

विशेषताएं।

  • भरोसेमंद फंड हाउस
  • SIP और Lump Sum दोनों के लिए उपयुक्त है
  • लंबे अवधि में Wealth Creation का लक्ष्य
Top 5 Multi Cap Mutual Funds
Top 5 Multi Cap Mutual Funds

Top 5 Multi Cap Mutual Fund के फायदे।

फायदाविवरण
डायवर्सिफिकेशनतीनो मार्किट कैप में निवेश
रिस्क बैलेंसजोखिम संतुलित रहता है
प्रोफेशनल मैनेजमेंटविशेषज्ञ निवेश संभालते है 
लॉन्ग टर्म ग्रोथलम्बे समय में बेहतर औसर
SIP फ्रेंडलीछोटी राशि से शुरुआत सम्भव

 

कुछ संभावित जोखिम?

  • शेयर बाजार में उतार चढ़ाव
  • शॉर्ट टर्म में रिटर्न कम हो सकता है
  • कोई भी रिटर्न का गारंटी नहीं होती है
  • धैर्य के बिना निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है।

किसे Multi Cap Fund चुनना चाहिए?

  • यदि आप 5 से 10 साल तक निवेश कर सकते है।
  • बाजार के उतार चढ़ाव को समझते है
  • SIP के माध्यम से धीरे धीरे निवेश करना चाहते है
  • एक ही फंड में विविध निवेश चाहते है
  • तो Multi Cap Fund आपके लिए उपयुक्त हो सकते है।

निवेश से पहले इन सब बातों का ध्यान रखें।

  1.  अपना वित्तीय लक्ष्य तय करें।
  2.  केवल पिछले रिटर्न देखकर निवेश न करें।
  3.  Expense Ratio और पोर्टफोलियो जरूर देखें।
  4.  SIP के जरिए नियमित निवेश करने की कोशिश करें।
  5.  जरूरत पड़ने पर वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना न भूले।

[READ MORE]

सही मल्टी कैप फंड चुनने के 3 गुप्त नियम (Smart Investors Blueprint)

अगर आप खुद से भी किसी फंड को परखना चाहते है तो इन तीन पैमानों को जरूर देखे।

पहला पॉइंट्स = अल्फा (Alpha) को चेक करें अल्फा यह बताता है कि फंड ने अपने इंडेक्स (जैसा Nifty 500) के मुकाबले कितना ज्यादा रिटर्न दिया अगर किसी फंड का अल्फा पॉजिटिव (जैसा+3 या +4) है तो समझो फंड मैनेजर वाकई काबिल है।

दोसरा पॉइंट्स = शार्प रेशियो (Sharpe Ratio) यह रेश्यो बताता है कि फंड ने जो रिटर्न दिया है उसके लिए उसने रिस्क कितना लिया हाइपर शार्प रेशियो = बेहतर फंड। इसका का मतलब है कि फंड कम रिस्क लेकर ज्यादा रिटर्न दे रहा है।

तीसरा पॉइंट्स = फंड मैनेजर का कार्यकाल (Tenure) क्या फंड मैनेजर पिछले 3 – 5 सालों से वही है। अगर फंड मैनेजर बार बार बदल रहा है तो उस फंड की स्ट्रेटजी भी बदलती रहेगी जो आपके निवेश निवेश के लिए सही नहीं है।

आपको oneinfohub साइट पे और म्यूच्यूअल फंड के बारे में ज्यादा जानना चाहते तो यहाँ क्लिक कर के जानकारी ले।

Export Tips.

  • कम से कम 7 से 10 साल का नजरिया रखे।
  • Market गिरने पर SIP बंद न करें।
  • हर साल अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करें।
  • एक साथ कई समान फंड खरीदने से बचे।
  • निवेश हमेशा अपने लक्ष्य और जोखिम क्षमता के अनुसार करें।
Top 5 Multi Cap Mutual Funds
Top 5 Multi Cap Mutual Funds

Top 5 Multi Cap Mutual Funds-FAQs कुछ इंपॉर्टेंट सवाल।

1. Multi Cap Mutual Fund क्या होता है?

यह ऐसा म्युचुअल फंड होता है जो Large Cap, mid Cap और small कैप कंपनियों में निवेश करता है।

2. क्या मल्टी कैप Fund सुरक्षित है?

यह बाजार से जुड़ा निवेश है। इसमें जोखिम रहता है लेकिन विविध निवेश के कारण जोखिम कुछ हद तक संतुलित हो सकता है।

3. SIP या Lump Sum कौन बेहतर है?

अधिकांश छोटे निवेशकों के लिए SIP एक अनुशासित और सुविधाजनक तरीका माना जाता है।

4. कितना समय तक निवेश करना चाहिए?

कम से कम 5 वर्ष और बेहतर परिणाम के लिए 7 – 10 वर्ष का समय रखना उचित माना जाता है।

5. क्या Multi Cap Fund शुरुआती निवेशक के लिए सही है।

यदि निवेशक लंबी अवधि का लक्ष्य रखते है और बाजार के उतार चढ़ाव को समझते है तो यह एक अच्छी विकल्प हो सकता है।

[READ MORE]

अंतिम। निष्कर्ष – Final Verdict.

मल्टी कैप फंड्स आपको पोर्टफोलियो के लिए एक ही छतरी के नीचे पूरा परिवार जैसा है। और बदलते मार्केट सेंटीमेंट में जहां लार्ज कैप आपको सुरक्षा देंगे वहीं मिड कैप और स्मॉल कैप आपकी वेल्थ को तेजी से मल्टीप्लाई करेंगे

  • सेफ और कंसिस्टेंट जाना है तो Nippon India या ICICI prudential चुने।
  • कम फीस में मैक्सिमम रिटर्न चाहिए kotak मल्टी कैप की तरफ जाए।
  • अग्रेसिव और कुछ नया ट्राई करना है तो Axis या Mahindra Manulife आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

चलते चलते एक सवाल निवेश शुरू करने के बाद हर हफ्ते अपना पोर्टफोलियो चेक न करे। म्युचुअल फंड को एक पौधे की तरह समय दे और वह 5 साल बाद यह आपको एक बड़ा छायादार पेड़ बनकर रिटर्न देगा

आय अस्वीकरण (Earnings Disclaimer)

इस वेबसाइट पर दी गई सभी जानकारी केवल एजुकेशन और सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है किसी भी प्रकार की आय लाभ या निवेश पर रिटर्न की गारंटी नहीं दी जाती। शेयर बाजार और म्युचुअल फंड मे निवेश बाजार जोखिम का अधीन है। किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले स्वयं शोध करें और आवश्यकता होने पर योग्य वित्तीय सलाहकार से परामर्श ले। इस वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय से होने वाले लाभ या हानि के लिए वेबसाइट या लेखक जिम्मेदार न समझे मेरा उद्देश्य है आप लोगों तक सही बात रखना या आपकी होने वाली नुकसान से बचना होता है।

Spread the love

OneInfoHub

OneInfoHub

 

OneInfoHub is a trusted platform dedicated to insurance and personal finance education. With over 5 years of experience in simplifying complex financial topics, we help everyday readers understand insurance policies, make informed decisions, and plan their financial future with confidence.

🏆  5+ years of experience

 

Leave a Comment