Trading Chart Analysis एक ऐसा तरीका है जिसके ट्रेडर मार्केट की चला को समझने की कोशिश करते है चार्ट देखकर यह पता लगाया जाता है कि किसी स्टॉक क्रिप्टो फॉरेक्स या कमोडिटी की कीमत ऊपर जा सकती है या नीचे।
ट्रेडिंग की दुनिया में एक पुरानी और मशहूर कहावत है प्राइस ही सफलता है। लेकिन आप इस कहावत को कैसे समझते है जब आप पहली बार ट्रेडिंग स्क्रीन देखते है तो आपको लाल और हरि कैंडलिस्टिक ज़िगज़ैग लिनेलाइने और बहुत सारी नंबर दिखते है। एक नए व्यक्ति के लिए यह मीट्रिक फिल्म के कोड जैसा मुश्किल लग सकते है।
Trading Chart Analysis क्या होता है?
किताबी परिभाषा कहती है कि भूतकल यानी की past. के प्राइस और वॉल्यूम को देखकर भविष्य के प्राइस का अनुमान लगाना ही चार्ट एनालिसिस या टेक्निकल एनालिसिस है। लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं है।
चार्ट एनालिसिस असल में मास साइकोलॉजी ( जन मानसो के मनोविज्ञान) को पढ़ने का जरिया है।
जब चार्ट पर लंबी हरि कैंडल बनती है तो वह केवल एक नंबर नही है वह एक बाजार में मौजूद खरीदारों के उत्साह और फ़ोमो (Fear of missing out यानी पिछे छूट जाने का डर ) को दिखाती है
जब अचानक एक बड़ी लाल कैंडल बनती है तो वह मुनाफा वसूली या ट्रेडर्स के मन में आए डर का प्रतीक है।
इसलिए चार्ट को लाइनों के रूप में देखना बंद करे उन्हें इंसानी भावनाओं के रूप में देखना शुरू करे।
Trading Chart Analysis क्यों जरूरी है?
बहुत सारे नए लोग बिना चार्ट समझे ट्रेडिंग शुरू कर देते है। शुरूआत में कभी कभी फायदा भी हो जाता है। लेकिन लंबे समय में नुकसान होने लगता है
यहां इस पॉइंट्स पे ध्यान देने की बात है Chart Analysis आपको मदद करता है।
- सही एंट्री लेने में
- सही Exit समझने में
- Risk कम करने में
- मार्केट ट्रेंड पहचाननेमें
- इमोशनल Treading

Trading Chart Analysis कितने प्रकार के होते है?
1. Line Chart.
यह सबसे आसान चार्ट आते डीडी यह सबसे आसान चार्ट होता है, इसमें केवल क्लोजिंग प्राइस दिखाई जाती है। इसके लिए अच्छा है। Beginners Long Term Trend देखने वाले के लिए।
2. Bar chart.
इसमें Open, High, low और close प्राइस दिखाई जाती है। यह थोड़ा एडवांस माना जाता है लेकिन मार्किट Movement समझने में अच्छा होता है।
3. Candlestick Chart.
आज सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला Chart यही है इसको बहुत लोग आसान और हेल्पफुल चार्ट मानते है लोग। इसमें हर कैंडल मार्केट का सिचुवेशन को उतार & चढ़ाव इस कैंडल के माध्यम से बताती है।
जैसे कि: ग्रीन कैंडल इसका मतलब प्राइस ऊपर के तरफ जाता है उसके बाद रेड कैंडल इसका मतलब प्राइस नीचे के तरफ जाता है। Candlestick Chart इसलिए लोकप्रिय है क्योंकि इसमें मार्किट Psychology जल्दी समझ आती है एक बात और है।
सही में देखा जाए तो तो Candlestick क्या बताती है?
एक तरह से अपने आप में एक बात है हर कैंडल में 4 चीजें होती है तो चलिए इस पॉइंट्स को समझते है।
- Open Price
- High Price
- Low Price
- Close Price
अगर Close Price Open से ऊपर है तो कैंडल Bullish माना जाता है, और दूसरा अगर Close Price Open से नीचे है तो कैंडल Bearish माना जाता है।
Important Candlestick Patterns.
1. Doji
यह बताता है कि Buyers और Sellers दोनों Confuse हैं क्योंकि कई बार Trend Reversal का संकेत देता है। इसमें ट्रेंड को देख कर कोई डिसीजन नहीं ले पाते है।
2. Hammer
यह Downtrend के बाद बनता है और मार्केट ऊपर जाने का संकेत देता ये लोग कयाश लगते है।
3. Shooting Star
यह Uptrend के बाद बनता है और प्राइस गिरने का संकेत दे सकता है।
4. Engulfing Pattern
यह एक strong रिवर्सल सिंगनल माना जाता है। इसमें दोनों पॉइंट्स के ऊपर ध्यान देना होता है।
पहला पॉइंट्स: Bullish Engulfing सिग्नल देता है मिन्स मार्किट ऊपर जा सकता है।
दूसरा पॉइंट्स:Bearish Engulfing सिग्नल देता है तो मार्किट ऊपर जा सकता है।

Support और Resistance क्या होता है?
1. Support
वह Level जहाँ Price बार बार नीचे जाकर रुकता है तो यहां ये समझा जाता है Buyers एक्टिव हो सकते है।
2. Resistance
यहां level जहां price ऊपर जाकर रुकता है इसका मतलब ये है कि यहां Sellers ज्यादा एक्टिव दिखाई दे रहे है।
Trading Chart Analysis Trend को कैसे पहचानना चाहिए?
Market हमेशा तीन प्रकार के trend बना कर चलता है जो बेहद जरूरी होता है इसको को जानना।
1. Uptrend
Higher High और Higher Low बनते है, मतलब मार्केट ऊपर जा रहा होता है।
2. Downtrend
Lower High और Lower Low बनते है, इसका मतलब मार्केट नीचे जा रहा है
3. Sideways Trend
Price एक Range में घूमते रहता है, यह Beginners के लिए बहुत बड़ा कन्फ्यूजन मार्केट बन जाता है यहां क्या कन्फ्यूजिंग होता है न सही से Trend ऊपर जाता और नहीं नीचे आता है इसलिए नए लोग को डिसाइड करना मुश्किल होता है और पेशेंस नहीं रखने पर उस ट्रेप फस जाते है।
Trading Chart Analysis Time Frame क्या होता है?
Trading में अलग अलग Time फ्रेम होता है।
Time Frame | उपयोगी |
| 1 Minute | Scalping |
| 5 Minute | Intraday |
| 15 Minute | Short Term Trading |
| 1 hours | Swing Trading |
| Daily Chart | Positional Trading |
बिगिनर्स को शुरुआती में डेली और 1hours का चार्ट को ज्यादा समझना चाहिए।
Indicators क्या होता है?
इंडिकेटर्स ऐसा टूल्स होता है जो चार्ट पढ़ने में मदद करता है। जैसे कि पॉपुलर इंडिकेटर्स के बारे में जानेगे।
- Moving Average इससे हम ट्रेंड को देखते है।
- RSI (Relative Strength Index)
- Overnight और Oversold Zone देखने के लिए
- MACD
- Trend momentum को पहचानने के लिए।
- Volume
- मार्केट में कितने Buying और Selling हो रहा है तो हम लोग को Volume के माध्यम पता चलता है।
[READ MORE म्यूच्यूअल FUNDS]
Trading Chart Analysis सिखने का सही शुरुआत कैसे करना चाहिए?
अगर आप Beginner है तो कुछ खाश बातों पर ध्यान देने होंगे, पहले आप Candlestick Patterns सीखे, Support और Resistance को अच्छे से समझना चाहिए
Trend को पहचानना सीखे ये बहुत इंपॉर्टेंट प्वाइंट है, Demo Account पर Practice करे और रिस्क मैनेजमेंट को अच्छे से सीखे।
Risk Management क्यों जरूरी है?
बहुत बड़ा फेक्टर है कई लोग chart तो सीख लेते है लेकिन Risk मैनेजमेंट को नहीं सीखते। यही सबसे बड़ी गलती होती है।
आपको हमेशा:
Stop loss लगाए और एक ही ट्रेड में पूरा पैसा न लगाए, Emotion में ट्रेड ना करे इसलिए न करे आप अपना पैसा भरपाई कर चक्र में बड़ा नुकसान कर देंगे इसलिए आप को इमोशनल ट्रेड से बचे।

Trading Chart Analysis Beginners की Common मिस्टेक्स।
Over Trading, बार बार ट्रेड लेना, बिना strategy के ट्रेड करना यहां तो बहुत लोग कॉमन मिस्टेक करते है, घुसा में ट्रेड Buy & sell करते है। और तो और घुसा में stop loss भी नहीं लगते।
इससे आपके साथ क्या हो सकता है यह अकाउंट खाली कर सकता है और दूसरे का टिप्स पर बगैर सोचे समझे ट्रेड को लेना इसके ऊपर ध्यान देना होगा हर सिग्नल सही नहीं होता है।
क्या केवल chart देख कर प्रॉफिट हो सकता है?
नहीं हो सकता है Chart Analysis मदद जरूर करता है लेकिन आपको 100% इसका गारंटी नही देता है। Market हमेशा Risk के साथ आता है मार्केट का एक अपना चलने तरीका होता है मार्केट का कोई भी बुद्धिजीवी 100%अनुमान नहीं लगा सकते है।
[READ MORE]
Successful Trader बनने के लिए इस पॉइंट्स पर ध्यान देना होगा।
1. पेशेंस रखना होगा
2. डिसिप्लिन से ट्रेड करना होगा
3. प्रैक्टिस तो 100% करना ही चाहिए
4. Risk कंट्रोल बहुत ही जरूरी है
Trading Chart Analysis के फायदे।
- Market को समझना आसान किया जा सकता है अपने प्रैक्टिस के जरिए।
- Better Entry मिल सकती है अगर आपका स्ट्रेटजी सही रहा तो।
- Risk को कम किया जा सकता है अगर आपका प्रैक्टिकल सही तरीका से कर रहे हो तो।
- Trend को जल्दी पहचान सकते है जब आपका इंडिकेटर्स पर सही से समझ हो तो ये आसान होगा आप के लिए।
- Emotional Decisions कम होना चाहिए
FAQs
क्या Beginners chart Analysis सिख सकते है?
हा बिल्कुल कर सकता है सही प्रैक्टिस और पेशेंस से कोई भी सीख सकता है।
सबसे अच्छा ट्रेडिंग चार्ट कौन सा है?
Candlestick chart सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।
क्या मोबाइल से Chart Analysis किया जा सकता है?
हां किया जा सकता है आज के कई ट्रेडिंग Apps में Advanced चार्ट्स उपलब्ध है।
[READ MORE]
Trading सीखने में कितना समय लगता है?
यह प्रैक्टिस और learning पर निर्भर करता है कुछ महीनों में Basic समझ आ सकता है।
क्या चार्ट Analysis 100% सही होता है?
नहीं market मे कोई भी तरीका 100% गारंटी नहीं देता है।
Conclusion
Trading Chart Analysis कोई जादू नही है बल्कि मार्केट को समझने का एक skill है शुरुआत में Chart मुश्किल लग सकता है लेकिन धीरे धीरे प्रैक्टिस करने पर सब समझ आने लगता है।
अगर आप सच में ट्रेडिंग सीखना चाहते है तो सबसे पहले चार्ट पढ़ना सीखिए बिना Chart Analysis के ट्रेडिंग करना ऐसा है जैसे कि बिना map के रास्ता ढूंढना। धीरे सीखिए प्रैक्टिस कीजिए और हमेशा रिस्क मैनेजमेंट को प्रायोरिटी दीजिए।
Disclaimer
यह लेख केवल Educational Purpose के लिए लिखा गया है Trading और stock market में फाइनेंशियल रिस्क होता है किसी भी निवेश या ट्रेड से पहले अपनी रिसर्च जरूर करे या फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह ले फिर अपने रिस्क पर ही ट्रेड करे.

