Best Flexi Cap Mutual Funds in India: कौन-सा Flexi Cap Fund आपके लिए सबसे अच्छा है?

Table of Contents

अगर आप Best Flexi Cap Mutual Funds in India सर्च करके यहाँ आए हैं, तो शायद आपके साथ भी वही समस्या है जो ज़्यादातर निवेशकों के साथ होती है – इंटरनेट पर हर वेबसाइट एक जैसी 10 फंड की लिस्ट दिखा देती है, लेकिन कोई ये नहीं समझाता कि वो लिस्ट बनी कैसे, और आपके लिए उसमें से सही फंड कौन सा है। 

इस आर्टिकल में हम सबसे पहले समझेंगे कि फ्लेक्सी कैप फंड असल में काम कैसे करता है, फिर एक साफ फ्रेमवर्क देंगे जिससे आप खुद किसी भी फंड को परख सकें, उसके बाद कुछ जाने-पहचाने फंड के ताजा आँकड़े देखेंगे, और आखिर में SIP शुरू करने का प्रैक्टिकल तरीका भी बताएँगे – ताकि आप सिर्फ नाम पढ़कर नहीं, पूरी बात समझ के साथ फैसला लें।

नोट:- इस आर्टिकल के आँकड़े जुलाई-अगस्त 2026 के आसपास के फंड NAV, फैक्टशीट और Value Research/Groww जैसे डेटा स्रोतों से लिए गए हैं। म्युचुअल फंड का NAV और रिटर्न रोज़ बदलता है, इसलिए निवेश से ठीक पहले फंड की आधिकारिक वेबसाइट पर ताजा आँकड़ा एक बार जरूर देख लें। 

Best Flexi Cap Mutual Funds होता क्या है? 

सबसे आसान भाषा मे, फ्लेक्सी कैप एक ऐसा इक्विटी म्युचुअल फंड है जिसे SEBI के नियम के मुताबिक अपने कुल पैसे का कम से कम 65% हिस्सा शेयर बाज़ार (इक्विटी) में लगाना ज़रूरी है, लेकिन ये पैसा बड़ी कंपनियों (large cap), मझोली कंपनियों (mid cap) या छोटी कंपनियों (small cap) में किस अनुपात में लगेगा – इसकी कोई तय सीमा नहीं है।

यानी फंड मैनेजर के हाथ में पूरी आजादी होती है। अगर उसे लगता है कि अभी बड़ी कंपनियो में मौका है, तो वो 80% पैसा वहाँ लगा सकता है। अगर छह महीने बाद मझोली कंपनियों में तेजी दिखे, तो वो पैसा वहाँ शिफ्ट कर सकता है। यही “फ्लेक्सिबिलिटी” इस फंड को बाकी कैटेगरी से अलग बनाता है।

यह कैटेगरी सितंबर 2020 में SEBI के एक सर्कुलर के बाद बनी थी – पुराने मल्टी कैप फंड को नई सख्त शर्तों (हर कैप में कम से कम 25% निवेश) से बचाने के लिए फंड हाउस को दो रास्ते दिए गए:- या तो नए मल्टी कैप नियम मानो, या फंड को “फ्लेक्सी कैप” नाम से दोबारा वर्गीकृत कर लो। ज्यादातर फंड हाउस ने दूसरा रास्ता चुना, इसलिए आज बजार में फ्लेक्सी कैप फंड की संख्या इतनी ज्यादा है। कई पुराने, दशकों पुराने फंड (जैसे HDFC का फंड, जो पहले “HDFC इक्विटी फंड” के नाम से 1999 से चल रहा था) बाद में इसी कैटेगरी में शिफ्ट होकर “फ्लेक्सी कैप” कहलाता है।

Best Flexi Cap Mutual Funds in इंडिया – 2026 में इस कैटेगरी में क्या नया हुआ है

फ्लेक्सी कैप की दुनिया में पिछले कुछ महीनों में कुछ अहम बदलाव हुए हैं, जो हर आर्टिकल में नहीं मिलते:-

  • फरवरी 2026 का SEBI सर्कुलर :- SEBI ने इक्विटी फंड की कैटेगरी परिभाषाओं को और सख्त किया है ताकि “लेबल कन्फ्यूज़न” खत्म हो। लार्ज कैप फंड की न्यूनतम इक्विटी सीमा 65% से बढ़ाकर 80% कर दी गई है, जबकि फ्लेक्सी कैप फंड की 65% वाली सीमा जस की तस बनी हुई है। मतलब फ्लेक्सी कैप अब भी सबसे ज्यादा लचीली कैटेगरी है।
  • नए फंड हाउस की एंट्री :- निवेश जगत के जाने-माने नाम दीपक शेनॉय (Capitalmind) ने भी अपना फ्लेक्सी कैप फंड लॉन्च किया है, जो Nifty 500 TRI को बेंचमार्क मानता है। इससे साफ है कि यह कैटेगरी अब भी फंड हाउस के लिए आकर्षक बनी हुई है।
  • AUM में तेज बढ़ोतरी :- कई पुराने फ्लेक्सी कैप फंड का साइज़ पिछले 2-3 साल में कई गुना बढ़ा है। उदाहरण के लिए, पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड का AUM जून 2022 में करीब ₹22,324 करोड़ था, जो जून 2025 तक बढ़कर लगभग ₹1.1 लाख करोड़ हो गया – यानी तीन साल में पाँच गुना। इतनी तेज़ी से बढ़ता AUM फंड मैनेजर के लिए स्मॉल-मिड कैप में तेज़ी से पैसा घुमाना मुश्किल बना सकता है, इसलिए यह एक ऐसा फैक्टर है जिस पर नजर रखनी चाहिए।

फ्लेक्सी कैप vs बाकी कैटेगरी – फर्क कहाँ है? 

फंड कैटेगरी निवेश का नियम
लार्ज कैप फंडकम से कम 80% पैसा टॉप 100 बड़ी कॉम्पनियों मे (2026 के नए नियम के बाद)
मिड कैप फंडकम से कम 65% पैसा मझोली (101-250 रैंक) कॉम्पनियों मे
स्मॉल कैप फंडकम से कम 65% पैसा छोटी (250+ रैंक) कंपनियों मे
मल्टी कैप फंडहर कैटेगरी (लार्ज, मिड, स्मॉल) मे कम से कम 25%-25% अनिवार्य, कुल इक्विटी 75%+
लार्ज एंड मिड कैप फंडलार्ज और मिड, दोनों में कम से कम 35%-35% अनिवार्य
फ्लेक्सी कैप फंडकुल 65% इक्विटी में, पर बड़ी/मझोली/छोटी मे बटवारे की कोई सीमा नहीं

आसान उदाहरण से समझें:- मल्टी कैप फंड मानो थाली है जिसमें रोटी, सब्जी और दाल की मात्रा तय है, चाहे आपको भूख कम हो या ज्यादा। फ्लेक्सी कैप फंड मानो बुफे है – मैनेजर वही चीज ज्यादा उठाता है जो उस समय सबसे फायदेमंद लगे। लार्ज कैप फंड मानो सिर्फ थाली में रोटी-दाल जैसी बुनियादी, कम जोखिम वाली चीज ही परोसता है। 

Best Flexi Cap Mutual Funds in India
Best Flexi Cap Mutual Funds in India

Best Flexi Cap Mutual Funds in India – में निवेश के फायदे 

  1. एक फंड में पूरा बाजार:- आपको अलग-अलग लार्ज कैप, मिड कैप, स्मॉल कैप फंड खरीदने की जरूरत नहीं। एक ही फंड में तीनों का एक्सपोजर मिल जाता है, जिससे आपका पोर्टफोलियो मैनेज करना आसान हो जाता है।
  2. बाजार के मूड के हिसाब से बदलाव:- जब बड़ी कॉम्पनियों का दौर हो तो फंड वहा शिफ्ट होता है, जब छोटी-मझोली कॉम्पनिया तेजी पकड़े तो वहा। ये फैसला आपको खुद नहीं लेना पड़ता।
  3. एक्सपर्ट मैनेजमेंट:- पेशेवर फंड मैनेजर रिसर्च करके अलोकेशन तय करता है, जो एक आम निवेशक के लिए खुद करना मुश्किल है। ज्यादातर बड़े फंड हाउस में एक पूरी रिसर्च टीम इस फैसले के पीछे काम करती है।
  4. लंबी अवधि के लक्ष्यों के लिए उपयुक्त:- बच्चों की पढ़ाई, रिटायरमेंट जैसे 7-10 साल से ज्यादा के लक्ष्यों के लिए एक अच्छा कोर होल्डिंग बन सकता है।
  5. एक ही स्कीम, विविधता:- भारत में लिस्टेड कंपनियों की पूरी रेंज में निवेश का मौका मिलता है, चाहे वो टाटा-रिलायंस जैसी दिग्गज कंपनी हो या कोई तेजी से बढ़ता मझोला बिजनेस।

एक्टिव फ्लेक्सी कैप बनाम इंडेक्स फंड – कौन सा चुनें? 

एक सवाल जो अक्सर पूछा जाता है – जब Nifty 500 इंडेक्स फंड भी लगभग पूरे बाजार में एक्सपोजर देता है, तो फ्लेक्सी कैप (एक्टिव) फंड क्यों चुनें? 

  • इंडेक्स फंड में एक्सपेंस रेशियो बहुत कम (0.1-0.3%) होता है, लेकिन फंड मैनेजर कोई सक्रिय फैसला नहीं लेता – बाजार जैसा चलेगा, फंड वैसा ही चलेगा। 
  • एक्टिव फ्लेक्सी कैप फंड में एक्सपेंस रेशियो थोड़ा ज्यादा (0.6-1%) होता है, लेकिन अच्छा फंड मैनेजर बाजार से बेहतर (alpha) रिटर्न देने की कोशिश करता है – और कई फ्लेक्सी कैप फंड ने लम्बी अवधि में यह करके भी दिखाया है, जैसा ऊपर की टेबल में दिख रहे 5 साल के रिटर्न से पता चलता है। 
  • अगर आप कम लागत और सादगी चाहते है, तो इंडेक्स फंड ठीक विकल्प है। अगर आप मानते हैं कि एक अच्छा फंड मैनेजर बाजार को मात दे सकता है, तो फ्लेक्सी कैप फंड बेहतर विकल्प है। कई निवेशक दोनों को मिलाकर भी पोर्टफोलियो बनाते है। 

जोखिम – जो ज्यादा आर्टिकल नहीं बताते 

फ्लेक्सी कैप फंड 100% इक्विटी एक्सपोजर वाला फंड है, इसलिए बाजार गिरने पर NAV में गिरावट आती है – इसमें कोई “सुरक्षा कवच” नहीं है। ज्यादातर फंड हाउस इसे खुद “Very High Risk” कैटेगरी में रखते हैं। कुछ बातें ध्यान रखें: 

  • अगर फंड का मिड/स्मॉल कैप में ज्यादा वजन है, तो तेजी में रिटर्न ज्यादा मिलेगा लेकिन गिरावट में नुकसान भी ज्यादा होगा। 
  • फंड मैनेजर बदलने पर स्ट्रैटेजी बदल सकती है – इसलिए मैनेजर का ट्रैक रिकॉर्ड और कितने साल से वो फंड चला रहा है, यह देखना जरूरी है। 
  • कुछ फंड में टॉप 10 स्टॉक का वजन बहुत ज्यादा(concentration) होता है, जिससे उतार-चढ़ाव बढ़ जाता है। 
  • सिर्फ 1 साल का रिटर्न देखकर फैसला लेना सबसे बड़ी गलती है – बाजार का एक अच्छा साल किसी भी फंड को टॉप पर दिखा सकता है। 
  • फंड हाउस पर किसी तरह की नियामक (SEBI) जाँच चल रही हो, तो यह भी एक जोखिम का संकेत है – निवेश से पहले हाल की खबरें जरूर देखें। 

Best Flexi Cap Mutual Funds in India “बेस्ट” फंड चुनने का असली तरीका – 7 पॉइंट फ्रेमवर्क

रैंकिंग टेबल देखने से पहले, ये समझ लें कि “बेस्ट” फंड तय कैसे होता है। नीचे दिए 7 पॉइंट्स पर हर फंड को परखें:

1. एक साल नहीं, रोलिंग रिटर्न देखें

किसी फंड ने पिछले 1 साल में 30% रिटर्न दिया हो तो जोश में मत आइए। बेहतर तरीका है 3 और 5 साल के रोलिंग रिटर्न (यानी अलग-अलग समय-बिंदुओं से शुरू करके निकाला गया औसत रिटर्न) देखना। जो फंड लगातार, हर दौर में ठीक-ठाक रिटर्न देता रहा हो, वो एक बार के “स्टार परफॉर्मर” से बेहतर होता है। CRISIL Mutual Fund Ranking (CMFR) जैसी रेटिंग यह भी बताती है कि कोई फंड लगातार कितनी तिमाही टॉप परसेंटाइल में रहा – यह एक-बार के रिटर्न से कहीं ज्यादा भरोसेमंद संकेत है।

2. एक्सपेंस रेशियो

यह वो सालाना फीस है जो फंड हाउस आपके निवेश पर काटता है। 0.5% और 1.5% में फर्क छोटा लगता है, लेकिन 15-20 साल के Compounding में यह फर्क लाखों रुपयों का हो सकता है। हमेशा डायरेक्ट प्लान चुनें – इसका एक्सपेंस रेशियो रेगुलर प्लान से काफी कम होता है क्योंकि उसमें डिस्ट्रीब्यूटर कमीशन नहीं जुड़ता।

3. रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न (Sharpe Ratio)

सिर्फ रिटर्न नहीं, ये भी देखें कि वो रिटर्न कितने उतार-चढ़ाव के साथ आया। Sharpe Ratio जितना ऊंचा, फंड ने उतना ही “स्मार्ट” तरीके से रिटर्न कमाया है – यानी कम जोखिम में ज्यादा फायदा। दो फंड की बराबर रिटर्न होने पर भी वो फंड बेहतर माना जाएगा जिसका Sharpe Ratio ज्यादा हो।

4. पोर्टफोलियो कॉन्सन्ट्रेशन

फंड की फैक्टशीट में देखे कि टॉप 10 होल्डिंग का कुल वजन कितना है। 45-60%+ वजन मतलब फंड कुछ गिने-चुने शेयर पर बड़ा दाव लगा रहा है – रिटर्न ज्यादा हो सकता है, पर जोखिम भी। इसके उल्टा है, अगर टॉप 10 का वजन बहुत कम (जैसे 20-25%) है, तो फंड ज्यादा डाइवर्सिफाइड है लेकिन रिटर्न भी बाजार – जैसा (average) रह सकता है।

5. फंड मैनेजर और फंड हाउस की साख 

कितने साल से यही मैनेजर फंड चला रहा है? क्या फंड हाउस की कोई नियामक जांच या विवाद चल रहा है? यह जानकारी फंड की वेबसाइट, फैक्टशीट और खबरों से मिल जाती है। कुछ फंड ऐसे भी हैं जहाँ फंड मैनेजर हाल ही में बदला है – ऐसे में पुराना ट्रैक रिकॉर्ड नए मैनेजर पर लागू नहीं होता, यह ध्यान रखें।

6. AUM (फंड का साइज़)

बहुत बड़ा AUM (जैसे 50,000+ करोड़, या पराग पारिख जैसे मामले में लाख करोड़+) होने पर फंड मैनेजर के लिए छोटी-मझोली कंपनियों में तेजी से पैसा घुमाना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इतनी बड़ी रकम किसी छोटी कंपनी में डालने से उसकी कीमत खुद ही बदल जाती है। वहीं बहुत छोटा AUM वाला नया फंड जोखिम भरा भी हो सकता है क्योंकि उसका लंबा ट्रैक रिकॉर्ड नहीं होता।

7. एग्जिट लोड और लॉक-इन

ज्यादा फ्लेक्सी कैप फंड में 1 साल के अंदर यूनिट बेचने पर 1% एग्जिट लोड लगता है, हालांकि यह नियम हर फंड में अलग हो सकता है – कुछ फंड में यह सिर्फ 15 दिन का होता है तो कुछ में बड़े निवेश (10% से ऊपर की यूनिट) पर 2 साल तक भी लागू रह सकता है। यह जानकारी पहले से हो तो अचानक झटका नहीं लगता।

Best Flexi Cap Mutual Funds in India
Best Flexi Cap Mutual Funds in India

Best Flexi Cap Mutual Funds in India-कुछ जाने-पहचाने फ्लेक्सी कैप फंड – ताजा  आँकड़ों के साथ 

नीचे दी टेबल सिर्फ शैक्षणिक जानकारी के लिए है – यह किसी फंड को खरीदने की सलाह नहीं है। आँकड़े जुलाई-अगस्त 2026 के आसपास उपलब्ध डेटा (NAV, फैक्टशीट, Value Research, Groww) पर आधारित हैं। ध्यान दें कि अलग-अलग डेटा स्रोतों में AUM के आँकड़ों में फर्क मिल सकता है (डेटा अपडेट होने के समय के फर्क की वजह से), इसलिए निवेश से पहले फंड की आधिकारिक फैक्टशीट खुद जरूर देखें। 

फंड लॉन्च साल 5 साल/ 10 साल रिटर्न खास बात
Parag Parikh Flexi Cap2012/20135Y ~13.7% (1 अगस्त 2026 तक)भारतीय + विदेशी शेयरों का मिश्रण; AUM 2022 के ₹22,324 करोड़ से बढ़कर 2025 तक ~₹1.1 लाख करोड़ हो चुका है, तेजी से बढ़ता आकार अब एक फैक्टर बन गया है
HDFC Flexi Cap199910Y ~16.6%25+ साल पुराना फंड, कई मार्केट साइकिल देख चुका, मैनेजर: ध्रुव मुच्छल
ICICI Prudential Flexicap3Y ~17.6%, 5Y ~16.7% (मध्य-2026 डेटा)सेक्टर ट्रेंड जल्दी पकड़ने की रणनीति
Franklin India Flexi Cap20133Y ~17%, 5Y ~16% (मध्य-2026 डेटा)पुराना, bottom-up स्टॉक-पिकिंग वाला फंड
JM Flexi Cap2008AUM दिसंबर 2021 के ₹191 करोड़ से बढ़कर दिसंबर 2024 तक ₹5,338 करोड़ हो गया; लगातार 4 तिमाही टॉप 10 पर्सेंटाइल CMFR रैंकिंग में रहा
Bank of India Flexi Cap20203Y ~23.6%, 5Y ~20.2% (मध्य-2026 डेटा)हाल में टॉप रिटर्न देने वालों में, पर फंड अपेक्षाकृत नया और AUM छोटा है
Motilal Oswal Flexi Cap20143Y ~20%, 5Y ~13.5% (मध्य-2026 डेटा)टॉप 10 होल्डिंग में ऊँचा कॉन्सन्ट्रेशन (~47%)
Quant Flexi Cap1996NAV ₹121.20 (30 जुलाई 2026); रिटर्न अच्छा रहा है, पर फ्रंट-रनिंग को लेकर चल रही नियामक जाँच का ध्यान जरूर रखें
Kotak Flexicap3Y ~16%, 5Y ~14% (मध्य-2026 डेटा)बहुत बड़ा AUM, स्थिर पर अपेक्षाकृत धीमा प्रदर्शन
SBI Flexicap3Y ~8.9%, 5Y ~9.8% (मध्य-2026 डेटा)बड़े नाम के बावजूद हाल के वर्षों में कमजोर प्रदर्शन

ऊपर की टेबल से एक बात साफ दिखती है – सबसे बड़ा AUM वाला फंड सबसे अच्छा रिटर्न नहीं दे रहा, और सबसे ज्यादा हाल ही का रिटर्न देने वाला फंड सबसे पुराना या सबसे बड़ा नहीं है। यही वजह है कि सिर्फ एक नंबर (जैसे 1 साल रिटर्न) देखकर फैसला लेना गलत तरीका है। इसके बजाय ऊपर बताए 7 पॉइंट फ्रेमवर्क को इस्तेमाल करके ही अंतिम फैसला लें। 

पोर्टफोलियो में फ्लेक्सी कैप को कितना हिस्सा दें?

यह पूरी तरह आपके बाकी निवेश और जोखिम क्षमता पर निर्भर करता है, फिर भी एक सामान्य सोच इस तरह हो सकती है:

  • अगर आप एक ही इक्विटी फंड से शुरुआत कर रहे हैं, तो फ्लेक्सी कैप एक अच्छा “कोर” (मुख्य) फंड हो सकता है क्योंकि इसमें पहले से ही लार्ज-मिड-स्मॉल का मिश्रण है। 
  • अगर आपके पास पहले से लार्ज कैप और मिड कैप फंड हैं, तो एक ही फ्लेक्सी कैप फंड जोड़ने से पोर्टफोलियो में स्टॉक ओवरलैप (एक ही कंपनी के शेयर बार-बार) बढ़ सकता है – इसलिए एक साथ बहुत सारे फंड जोड़ने से बचें। 
  • ज्यादातर सलाहकार सुझाव देते हैं कि किसी एक निवेशक के इक्विटी पोर्टफोलियो का 20-40% हिस्सा फ्लेक्सी कैप जैसी डाइवर्सिफाइड कैटेगरी में हो सकता है, बाकी हिस्सा लक्ष्य और जोखिम क्षमता के हिसाब से लार्ज कैप, मिड/स्मॉल कैप या डेट फंड में बाँटा जा सकता है। यह सिर्फ एक सामान्य दिशा है, आपकी निजी स्थिति अलग हो सकती है। 

Best Flexi Cap Mutual Funds – SIP कैसे शुरू करें – स्टेप बाय स्टेप 

Step 1 

किसी ब्रोकर के पास अपना अकाउंट शुरू करे 

Step 2

सभी बातों का ध्यान मे रखते हुवे आप डायरेक्ट प्लान चुने और उनके अपने फंड हाउस वेबसाईट या MF Central / AMFI-रजिस्टर्ड प्लेटफॉर्म के जरिए निवेस करें। 

Step 3

SIP की राशि और तारीख चुने , ज्यादातर MF 100-1000 प्रति माह से शुरू कर सकते है। और तारीख तब का चुने जब आपकी सैलरी या चुकी हो । 

अगर आपलोग स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड  और  एजुकेशन लोन के बारे में जानना चाहते है तो यहाँ क्लिक कर के पूरा डिटेल्स में समझे।


Step 4

ऑटो-डेबिट मैंडेट सेट करें, यानि बैंक अकाउंट से हर महीने अपने-आप पैसा कटने का मैंडेट (NACH) सेट करें, ताकि आपको हर महीने याद रखकर मैन्युअल निवेश न करना पड़े। 

SIP या लम्पसम – फ्लेक्सी कैप में क्या बेहतर है? 

चूँकि फ्लेक्सी कैप 100% इक्विटी फंड है, बाजार में उतार-चढ़ाव आम बात है। SIP (Systematic Investment Plan) के जरिए हर महीने एक तय रकम लगाने से आपकी खरीद औसतन (rupee cost averaging) बेहतर होती है – बाजार गिरने पर आपको ज्यादा यूनिट मिलती हैं, चढ़ने पर कम। ज्यादातर सलाहकार लंबी अवधि (5+ साल) के लक्ष्य के लिए SIP को ही प्राथमिकता देते हैं। लम्पसम तभी समझदारी है जब आपके पास एकमुश्त रकम हो और बाजार का वैल्यूएशन ज्यादा ऊँचा न हो – या फिर आप उस रकम को कुछ किस्तों में (STP के जरिए) धीरे-धीरे इक्विटी में शिफ्ट करना चाहें। 

एक उदाहरण से समझें (सिर्फ काल्पनिक गणना, गारंटी नहीं) 

मान लीजिए कोई निवेशक हर महीने ₹5,000 की SIP 10 साल तक चलाता है, और मान लें कि औसत सालाना रिटर्न 12% रहता है (यह सिर्फ उदाहरण के लिए है, असली रिटर्न इससे कम या ज्यादा दोनों हो सकता है)। 10 साल में कुल निवेश होगा ₹6 लाख, जबकि कंपाउंडिंग की वजह से अनुमानित रकम लगभग ₹11.5-11.6 लाख के आसपास बन सकती है। यह सिर्फ यह दिखाने के लिए है कि लंबी अवधि में नियमित निवेश और कंपाउंडिंग किस तरह काम करते हैं – यह किसी फंड के भविष्य के रिटर्न की गारंटी नहीं है। 

टैक्स नियम (FY 2026-27 के लिए)

फ्लेक्सी कैप फंड “इक्विटी-ओरिएंटेड फंड” की श्रेणी में आता है (क्योंकि इसमें 65%+ इक्विटी होना अनिवार्य है), इसलिए इस पर टैक्स शेयर बाजार जैसे ही नियमों से लगता है:

  • 12 महीने के अंदर यूनिट बेचने पर (STCG):- पूरे मुनाफे पर फ्लैट 20% टैक्स (Section 111A)। 
  • 12 महीने के बाद बेचने पर (LTCG):- ₹1.25 लाख तक का सालाना मुनाफ़ा टैक्स-फ्री, उसके ऊपर के मुनाफ़े पर 12.5% टैक्स (Section 112A), बिना इंडेक्सेशन के। 
  • यह दर 23 जुलाई 2024 से लागू है और बजट 2025 व बजट 2026 में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ।
  • SIP के हर महीने के इंस्टॉलमेंट को टैक्स के लिहाज से अलग-अलग “नया निवेश” माना जाता है (FIFO के आधार पर) – यानी एक SIP के अलग-अलग महीनों की यूनिट अलग-अलग तारीख को 12 महीने पूरे करेंगी।  

उदाहरण:- मान लीजिए आपने 14 महीने पहले ₹5 लाख लगाए थे और आज यूनिट बेचकर ₹6.5 लाख मिले। मुनाफा हुआ ₹1.5 लाख। इसमें से ₹1.25 लाख टैक्स-फ्री है, बाकी बचे ₹25,000 पर 12.5% टैक्स यानी ₹3,125 (सेस अलग से) देना होगा। 

Best Flexi Cap Mutual Funds in India
Best Flexi Cap Mutual Funds in India

Best Flexi Cap Mutual Funds in India – किसके लिए सही है? 

  • जिनका निवेश नजरिया 5 साल या उससे ज्यादा का है 
  • जो एक ही फंड में लार्ज, मिड और स्मॉल कैप का मिश्रण चाहते हैं और खुद अलग-अलग फंड ट्रैक नहीं करना चाहते 
  • जो मध्यम-से-ज्यादा जोखिम सहने की क्षमता रखते हैं (क्योंकि यह 100% इक्विटी फंड है, कोई डेट कुशन नहीं) 
  • जो SIP के जरिए अनुशासन से निवेश करने को तैयार है, बजातर्र गिरने पर घबराकर नहीं निकलेंगे 

अगर आपका लक्ष्य 2-3 साल का है या आप जरा भी उतार-चढ़ाव बर्दाश्त नहीं कर सकते, तो फ्लेक्सी कैप की जगह डेट फंड या हाइब्रिड फंड पर विचार करना बेहतर रहेगा।  जो आप यहा Click करके देख और समझ सकते है बड़ी आसानी से। 

आम गलतियाँ जो अक्सर निवेशक करते हैं 

  1. सिर्फ पिछले 1 साल का रिटर्न देखकर फंड चुनना – जबकि अलग-अलग समय में टॉप परफॉर्मर बदलते रहते है, जैसा ऊपर की टेबल में साफ दिख रहा है। 
  2. एक साथ 3-4 फ्लेक्सी कैप फंड खरीद लेना – इससे पोर्टफोलियो में एक ही तरह के स्टॉक बार-बार आ जाते हैं (overlap), असली विविधता नहीं मिलती। 
  3. बाजार गिरने पर SIP रोक देना — जबकि गिरावट के दौर में ही सस्ती यूनिट खरीदने का असली फायदा मिलता है। 
  4. रेगुलर प्लान में निवेश करना, ये जाने बिना कि डायरेक्ट प्लान में ज्यादा रिटर्न मिलता है – सिर्फ एक्सपेंस रेशियो के फर्क की वजह से। 
  5. फंड फैक्टशीट कभी न पढ़ना – जबकि हर तिमाही यह चेक करना चाहिए कि फंड अपने बताए स्ट्रैटेजी पर टिका है या नहीं। 
  6. AUM की तेज बढ़ोतरी को नजरांदाज करना – जैसा पराग पारिख के उदाहरण में दिखा, बहुत तेजी से बढ़ता AUM आगे के रिटर्न को प्रभावित कर सकता है। 

अगर आप Stock Market के बारे मे और जानकारी लेने की ईछुक है, तो आप यह से Click कर आसानी से समझ सकते है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ) 

फ्लेक्सी कैप फंड और मल्टी कैप फंड में क्या फर्क है? 

मल्टी कैप फंड को हर कैटेगरी (लार्ज, मिड, स्मॉल) में कम से कम 25% निवेश करना अनिवार्य है। फ्लेक्सी कैप फंड में ऐसी कोई सीमा नहीं – फंड मैनेजर पूरी आजादी से अलोकेशन तय करता है, बस कुल इक्विटी 65% से कम नहीं होनी चाहिए।

क्या फ्लेक्सी कैप फंड में SIP शुरू करने के लिए न्यूनतम रकम की सीमा है? 

ज्यादातर फंड में ₹100 से ₹1,000 प्रति महीने से SIP शुरू की जा सकती है, हालाँकि यह हर फंड हाउस के हिसाब से अलग होती है।

फ्लेक्सी कैप फंड में कितने साल तक निवेश रखना चाहिए? 

इक्विटी फंड होने के कारण कम से कम 5 साल का नजरिया रखना बेहतर है, ताकि बाजार के उतार-चढ़ाव का असर औसत हो सके।

क्या फ्लेक्सी कैप फंड सुरक्षित निवेश है? 

यह 100% इक्विटी फंड है और ज्यादातर फंड हाउस इसे “Very High Risk” कैटेगरी में रखते हैं। “सुरक्षित” के बजाय इसे “मध्यम-से-ज्यादा जोखिम, लंबी अवधि में बेहतर संभावित रिटर्न” वाला विकल्प समझें।

डायरेक्ट प्लान और रेगुलर प्लान में क्या अंतर है? 

दोनों का पोर्टफोलियो एक जैसा होता है, फर्क सिर्फ एक्सपेंस रेशियो में है। रेगुलर प्लान में डिस्ट्रीब्यूटर कमीशन जुड़ा होता है, इसलिए उसका रिटर्न डायरेक्ट प्लान से थोड़ा कम रहता है – लंबी अवधि में यह फर्क काफी बड़ा हो सकता है।

क्या बड़े AUM वाला फंड हमेशा बेहतर होता है? 

जरूरी नहीं। ऊपर की टेबल में देखा जा सकता है कि सबसे बड़ा AUM वाले फंड ने सबसे अच्छा रिटर्न नहीं दिया। बहुत बड़ा AUM फंड मैनेजर की छोटी-मझोली कंपनियों में तेजी से पैसा घुमाने की क्षमता को सीमित कर सकता है।

अगर आप म्यूचूअल फंड के बारे और जानकारी लेना चाहते है तो आप यहा Click कर पढ़ सकते है।


फ्लेक्सी कैप फंड और इंडेक्स फंड में से कौन बेहतर है? 

यह आपकी सोच पर निर्भर करता है। इंडेक्स फंड कम लागत और सादगी देता है, जबकि एक अच्छा एक्टिव फ्लेक्सी कैप फंड लंबी अवधि में बाजार से बेहतर रिटर्न देने की कोशिश करता है। कई निवेशक अपने पोर्टफोलियो में दोनों को मिलाकर रखते हैं।

क्या एक साथ कई फ्लेक्सी कैप फंड में निवेश करना सही है? 

आमतौर पर नहीं, क्योंकि ज्यादातर फ्लेक्सी कैप फंड बड़ी भारतीय कंपनियों में ही निवेश करते हैं, इसलिए दो-तीन फंड लेने पर भी पोर्टफोलियो में काफी ओवरलैप हो सकता है। एक या ज्यादा से ज्यादा दो अच्छे फंड चुनना बेहतर रणनीति है।

निष्कर्ष

“बेस्ट फ्लेक्सी कैप फंड” कोई एक फिक्स नाम नहीं है – यह आपके निवेश लक्ष्य, जोखिम क्षमता और समय-सीमा पर निर्भर करता है। सही तरीका यह है कि ऊपर बताए 7 पॉइंट फ्रेमवर्क से किसी भी फंड को खुद परखें, सिर्फ एक साल के रिटर्न पर भरोसा न करें, AUM और एक्सपेंस रेशियो जैसे फैक्टर भी देखें, और डायरेक्ट प्लान से SIP शुरू करें। 

डिस्क्लेमर: 

यह लेख सिर्फ शैक्षणिक और सामान्य जानकारी के लिए है। म्युचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। यह किसी विशेष फंड को खरीदने की सिफारिश नहीं है। ऊपर दिए गए आँकड़े जुलाई-अगस्त 2026 के आसपास उपलब्ध डेटा पर आधारित हैं और समय के साथ बदल सकते हैं। निवेश से पहले फंड की स्कीम इंफॉर्मेशन डॉक्यूमेंट (SID) जरूर पढ़ें, ताजा NAV और फैक्टशीट फंड की आधिकारिक वेबसाइट या AMFI से चेक करें, और जरूरत पड़ने पर SEBI-रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार से सलाह लें।

Spread the love

OneInfoHub

OneInfoHub

 

OneInfoHub is a trusted platform dedicated to insurance and personal finance education. With over 5 years of experience in simplifying complex financial topics, we help everyday readers understand insurance policies, make informed decisions, and plan their financial future with confidence.

🏆  5+ years of experience

 

Leave a Comment